21/09/2024
डिवाईन इन्टरनेशनल स्कूल, साँचौर के छात्र/छात्राओं द्वारा 68वीं जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में मारी बाजी
जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोेगिताओं में डिवाईन इन्टरनेशनल स्कूल साँचौर से विभिन्न खेलों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें शतरंज 19 वर्ष छात्रा वर्ग जो कि रा.उ.मा.वि. गलीफा में आयोजित हुई थी जिसमें विद्यालय की छात्रा सावित्री विशनोई ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया ओर राज्य स्तर के लिए चयनित, इसी क्रम में छात्रा दिव्या पुनिया जिसका राज्य स्तरीय शतरंज 19 वर्ष में चयन । रा.उ.मा.वि. सिवाडा़ में तैराकी 14 वर्ष छात्रा वर्ग में सलोनी बिशनोई ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर चयनित। रा.उ.मा.वि. प्रजापति नगर सुथाना में आयोजित साईक्लिंग 14 वर्ष छात्रा वर्ग में सरोज विशनोई ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयनित।
रा.उ.मा.वि. प्रजापति नगर सुथाना में आयोजित रोलर स्केटिंग में कनिका बिशनोई 500 मीटर इनलाईन 14 वर्ष छात्रा वर्ग जिले में प्रथम स्थान, प्रत्युश विशनोई 500 मीटर इनलाईन 14 वर्ष छात्र वर्ग में जिले में प्रथम स्थान, सुर्यपाल 100 मीटर इनलाईन छात्र वर्ग जिले में प्रथम स्थान, ईशिका 500 मीटर क्वाड 14 वर्ष छात्रा वर्ग जिले में प्रथम स्थान, काव्यांश 1 लेप इनलाईन 14 वर्ष छात्र वर्ग में जिले में प्रथम स्थान एवं राज्य स्तर पर भाग लेने हेतु चयनित। इसी तरह विहान महेशवरी 500 मीटर क्वाड 14 वर्ष छात्रा वर्ग में जिले में द्वितीय स्थान, आरूषी 500 मीटर क्वाड 14 वर्ष छात्रा वर्ग जिले में द्वितीय स्थान, कार्तिक जीवनानी 1000 मीटर इनलाईन 14 वर्ष छात्र वर्ग में जिले में द्वितीय स्थान, संयम सुथार 1 लेप 14 वर्ष छात्र वर्ग जिले में द्वितीय स्थान, दिक्षिता 500 ईनलाईन 14 वर्ष छात्रा वर्ग जिले में द्वितीय स्थान, रूद्रा गहलोत 500 ईनलाईन 14 वर्ष छात्र वर्ग जिले में तृतीय स्थान, अनुष्का सेंगर 500 मीटर क्वाड 14 वर्ष छात्रा वर्ग जिले में तृतीय स्थान, विवान 500 मीटर क्वाड 14 वर्ष छात्रा वर्ग जिले में तृतीय स्थान, दिव्या 500 मीटर क्वाड 14 वर्ष छात्रा वर्ग जिले में चतुर्थ स्थान, बैंडमिंटन 17 वर्ष छात्र वर्ग जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज 14 वर्ष छात्र वर्ग में गजेन्द्र देवासी का राज्य स्तर पर चयन हुआ, खो-खो 19 वर्ष छात्र वर्ग में जयदीप विषनोई का राज्य स्तर पर चयन । स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा इस खेल-कुद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य श्रीमान हरीश चौधरी ने विद्यार्थियों को मुँह मीठा करवाकर शुभकामनाएं तथा विद्यालय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मोके पर विद्यालय के ट्रस्टी आ. र .के चौधरी एवं सी. आर. चौधरी प्रशिक्षक सुनील, शर्मा बेदपाल सिंह, नीतु सिंह, विक्रम राजपुरोहित एवं रविन्द्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों का होसला आफजाई करवाया गया।