RKG Junior High School Babaina

RKG Junior High School Babaina “A trusted place of learning where knowledge, discipline, and values shape the future.”🎓

ADMISSION OPEN 📚 📢Admissions Open for Session 2026–27 ✨Classes: L.K.G  to 8thVisit the School Office for Admission & Enq...
08/07/2026

ADMISSION OPEN 📚 📢
Admissions Open for Session 2026–27 ✨
Classes: L.K.G to 8th
Visit the School Office for Admission & Enquiry.✍️
Let's Build a Bright Future Together!

यादें बनती हैं, पल बीत जाते हैं, लेकिन उपलब्धियाँ हमेशा प्रेरणा देती हैं।कुछ पल केवल समय का हिस्सा नहीं होते, बल्कि जीवन...
06/06/2026

यादें बनती हैं, पल बीत जाते हैं, लेकिन उपलब्धियाँ हमेशा प्रेरणा देती हैं।

कुछ पल केवल समय का हिस्सा नहीं होते, बल्कि जीवन भर की खूबसूरत यादें बन जाते हैं। आज का यह विशेष अवसर मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है। उनकी मुस्कान, उत्साह और सफलता ने इस दिन को वास्तव में यादगार बना दिया।

आज दिनांक 20 मई 2026 को जनपद - सम्भल के आर० के० जी० जू० हाई स्कूल, बवैना में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय ए...
20/05/2026

आज दिनांक 20 मई 2026 को जनपद - सम्भल के आर० के० जी० जू० हाई स्कूल, बवैना में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ।

आज दिनांक 20 मई 2026 को जनपद - सम्भल के आर० के० जी० जू० हाई स्कूल, बवैना में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय ए...
20/05/2026

आज दिनांक 20 मई 2026 को जनपद - सम्भल के आर० के० जी० जू० हाई स्कूल, बवैना में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 5 से 8 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ।

02/05/2026

R.K.G. Junior High School Babaina , Sambhal

Safe & Supportive Environment
✨ Activity-Based Learning
✨ Qualified & Caring Teachers
✨ Focus on Discipline & Values

06/04/2026

आर० के० जी० जू० हाई स्कूल बवैना, सम्भल के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण के सराहनीय कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया, जैसे कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं और जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई ।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चयनित आर० के ० जी ० जू० हाई स्कूल बवैना, सम्भल के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर स...
11/02/2026

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चयनित आर० के ० जी ० जू० हाई स्कूल बवैना, सम्भल के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक संक्षिप्त समारोह आयोजित भी किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति का ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्रों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

04/02/2026

आज विद्यालय की प्रार्थना सभा के बाद सभी बच्चों ने उत्साह के साथ शारीरिक प्रशिक्षण (पी.टी.) किया। सभी छात्र-छात्राएँ मैदान में पंक्तिबद्ध होकर खड़े हुए और निर्देशानुसार विभिन्न व्यायाम किए।

पी.टी. के दौरान बच्चों में अनुशासन, ऊर्जा और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस प्रकार की दैनिक शारीरिक गतिविधियाँ बच्चों के स्वास्थ्य और एकाग्रता के लिए बहुत लाभदायक होती हैं।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर  आर ० के ० जी ० जूनियर हाई स्कूल , बवैना के पावन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गरिमाम...
26/01/2026

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आर ० के ० जी ० जूनियर हाई स्कूल , बवैना के पावन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक , समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष अर्थ प्रदान किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रध्वज का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाकर विद्यालय प्रांगण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया ।

इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की गरिमा और गौरव का यह पर्व सभी के जीवन में नवचेतना, राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे । 🇮🇳✨

Address

R. K. G. Junior High School Babaina Sambhal
Sambhal
244302

Opening Hours

Monday 12am - 12am
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm
Sunday 8am - 10am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RKG Junior High School Babaina posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category