Ajmal ul uloom sambhal

Ajmal ul uloom sambhal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ajmal ul uloom sambhal, Education Website, Markazi Madrsa Ahle Sunnat Ajmal ul uloom sambhal, Sambhal.

*रबीउल अव्वल का चाँद नज़र आया, ईद मीलादुन्नबी(12 रबीउल अव्वल) 05 सितम्बर को:- मरकज़**रिपोर्ट:- तक़ी अशरफ़ एडवोकेट**मोबाइल:- ...
25/08/2025

*रबीउल अव्वल का चाँद नज़र आया, ईद मीलादुन्नबी(12 रबीउल अव्वल) 05 सितम्बर को:- मरकज़*

*रिपोर्ट:- तक़ी अशरफ़ एडवोकेट*
*मोबाइल:- 9557862256*

सम्भल:- आज 29 सफ़र मुताबिक़ 24 अगस्त को *मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम* सम्भल में *मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी* की मीटिंग शहर मुफ़्ती *मौलाना क़ारी अलाउद्दीन अजमली* की सदारत में हुई। मुल्क के कई हिस्सों में चाँद नज़र आ गया इसीलिए ख़बर-ए-इस्तिफ़ादा की बुनियाद पर यह एलान किया जाता है कि कल 25 अगस्त 2025 पीर को 01 रबीउल अव्वल और *05 सितम्बर* 2025 *जुमा* के दिन *12 रबीउल अव्वल ईद मीलादुन्नबी* है।
नाज़िमे आला *क़ारी तनज़ीम अशरफ़ अजमली* ने अपील करते हुए कहा कि आशिक़ाने रसूल अपने मकानों पर झण्डे लगाएं, दुरूद और सलाम की कसरत करें, और शबे विलादत पर चरागां करें, मीलाद शरीफ़ की महफ़िलें सजाएं।
मीटिंग में *मुफ़्ती अहमद रज़ा मिस्बाही, इमामे ईदगाह मौलाना ज़हीरुल इस्लाम, मौलाना क़ारी राशिद, मुफ़्ती शकील अहमद मिस्बाही, मुफ़्ती मेहबूब वास्ती, मुफ़्ती राशिद सक़ाफ़ी, मुफ़्ती हसीब अख़्तर, मुफ़्ती आलम नूरी, मुफ़्ती आफ़ताब मंज़री, मौलाना शरीफ़ लतीफी, मौलाना नूर आलम, मौलाना मुहम्मद हुसैन, मौलाना गुल अजमली, ख़्वाजा कलीम अशरफ़, मौलाना शमशाद, क़ारी शुऐब अशरफ़ी, क़ारी वसी अशरफ़, क़ारी ग़ुलाम मुदस्सिर, क़ारी शाहिद, क़ारी सरताज, क़ारी सलमान अशरफ़ी, क़ारी रिज़वानुद्दीन, हाफ़िज़ अब्दुल मन्नान, हाफ़िज़ रेहान,हाफ़िज़ अबू शैमा, हाजी ज़फ़ीर अहमद, तक़ी अशरफ़ एडवोकेट, मुज़म्मिल ख़ान, मुहम्मद अहमद नौशाही, रेहानुद्दीन, मुहम्मद सुब्हान* आदि मौजूद रहे।

मिनजानिब:- *मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी, मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम, तेल मण्डी, सम्भल*।
मोबाइल:- 9837766740, 9634810147, 9557862256

*मरकज़ी मदरसा में शान के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*सम्भल:- *मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम* तेल मण्डी सम्भल में...
15/08/2024

*मरकज़ी मदरसा में शान के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

सम्भल:- *मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम* तेल मण्डी सम्भल में *स्वतंत्रता दिवस* के शुभ अवसर पर मदरसा कमेटी के सदर *हाजी ज़फ़ीर अहमद लतीफ़ी* व नाज़िमे आला *क़ारी तनज़ीम अशरफ़ अजमली, सय्यद अब्दुल क़दीर*, क़ानूनी सलाहकार *फ़रीद अहमद एडवोकेट* ने *ध्वजारोहण* किया, मदरसे के बच्चों व स्टाफ़ द्वारा *राष्ट्रीय गान* व *क़ौमी तराना* पढ़ा गया। मदरसे के बच्चों ने हिंदी एंव इंग्लिश में स्पीच देते हुए आज़ादी के बारे में बताया। इस अवसर पर *मास्टर इस्माईल* साहब ने मदरसे के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश हिन्दुस्तान को आज़ाद हुए *77 साल* हो गए हैं और हम लोग यहां इस दिन को *स्वतंत्रता दिवस* के रूप में मना रहे हैं। *क़ारी तनज़ीम अशरफ़ अजमली* ने कहा कि आज के दिन *15 अगस्त 1947* को हिन्दुस्तान ब्रिटिश शासन की ग़ुलामी की ज़ंजीरों से *आज़ाद* हुआ। *मुफ़्ती आलम रज़ा नूरी* ने कहा कि मदरसों का मुल्क की आज़ादी में अहम रोल है, आज़ादी के लिए सभी मदरसों ने अपना योगदान दिया। *क़ारी वसी अशरफ़* ने कहा कि 1857 के विद्रोह से लेकर भारत छोड़ो आन्दोलन तक हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारी आज़ादी के लिए कई चुनौतियों का सामना किया। आज़ादी के लिए हमारे उलमा ने अहम रोल अदा किया। *तक़ी अशरफ़ एडवोकेट* ने कहा कि आज़ादी को पाने के लिए भारत के लोगों ने लगभग दो सौ साल तक अंग्रेज़ों से लड़ाई लड़ी, भारत की स्वतंत्रता की यात्रा अपार बलिदान, साहस और एकता से भरी हुई है।

इस अवसर पर मदरसे के स्टाफ़ से *मुफ़्ती अहमद रज़ा, मुफ़्ती शकील मिस्बाही, मुफ़्ती राशिद सक़ाफ़ी, मुफ़्ती हसीब अख़्तर, मौलाना शमशाद मिस्बाही, क़ारी सरताज, क़ारी शाहिद, क़ारी सलमान* आदि मौजूद रहे।

*रिपोर्ट:- तक़ी अशरफ़ एडवोकेट*
*मोबाइल:- 9557862256*

Address

Markazi Madrsa Ahle Sunnat Ajmal Ul Uloom Sambhal
Sambhal
244302

Telephone

+919760550915

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajmal ul uloom sambhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Ajmal ul uloom sambhal:

Shortcuts

Share