MGM PG College Sambhal

MGM PG College Sambhal Mahatma Gandhi Memorial PG College is a NAAC B++ institution situated in district Sambhal, UP, India.

एमजीएम पीजी कॉलेज संभल में नए सत्र का शुभारंभ हुआ lजिसको गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सचिन माहे...
29/07/2026

एमजीएम पीजी कॉलेज संभल में नए सत्र का शुभारंभ हुआ l
जिसको गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी द्वारा भी संबोधित किया गया l

एमजीएम पीजी कॉलेज संभल में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा के जनपद स्तरीय कार्यक्रम को विभिन्न समाचार पत्रों ने कुछ इस रूप म...
29/07/2026

एमजीएम पीजी कॉलेज संभल में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा के जनपद स्तरीय कार्यक्रम को विभिन्न समाचार पत्रों ने कुछ इस रूप में प्रकाशित किया l

प्रेस विज्ञप्ति:दिनांक 26 जुलाई 2026 को एमजीएम पीजी कॉलेज संभल में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री कैशल...
26/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति:

दिनांक 26 जुलाई 2026 को एमजीएम पीजी कॉलेज संभल में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजना का जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया और आगरा विश्वविद्यालय आगरा में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व माननीय प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती गुलाब देवी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश रहीं जिनके कर कमलों द्वारा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री श्रीमती गुलाब देवी एवं अतिथिगण के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण द्वारा किया गया। उसके बाद मां सरस्वती की वंदना छात्राओं द्वारा की गई। उसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एमजीएम कॉलेज संभल प्रोफेसर डॉ योगेंद्र सिंह जी ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया और उन्होंने कहा कि आज उच्च शिक्षा में निरंतर विकास हो रहा है, हम सभी शिक्षकों को भी छात्रों के उन्नयन व कल्याण हेतु माननीय मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। इसके बाद माननीया श्रीमती गुलाब देवी जी राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ने अपने अपने उद्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री की कैशलेस चिकित्सा योजना और सामाजिक सुरक्षा गारंटी योजना की भरसक प्रशंसा की और कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री जी का एक सराहनीय प्रयास है कि सभी शिक्षकों और उनके परिवार जनों को चिकित्सा कैशलेस चिकित्सा का लाभ वे प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप शिक्षक भी छात्रों के उन्नयन हेतु प्रयासरत रहिए आपके प्रयास से ही सही दिशा व मार्गदर्शन छात्र छात्राओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहजोई नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राजेश शंकर राजू ,भाजपा नेत्री शिल्पी गुप्ता ,एडीएम सौरभ कुमार पांडे जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सर्वेश कुमार,माननीय मंत्री जी के प्रतिनिधि खिलेंद्र सिंह , एमजीएम कॉलेज के सह सचिव श्री विनय कुमार और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय संभल डॉ राष्ट्र वर्धन, सहायक नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद अहमद,सहायक नोडल अधिकारी बहजोई महाविद्यालय बहजोई के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ,एसएम कॉलेज चंदौसी के प्राचार्य डॉ दानवीर सिंह यादव, एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ.अलका रानी अग्रवाल आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमजीएम कॉलेज संभल से प्रोफेसर डॉक्टर आबिद हुसैन, प्रोफेसर निरंकार सिंह ,डॉ इमरान खान, डॉ रितु भटनागर,डा निलेश कुमार,डॉ रियाज अनवर,डॉ मोहम्मद अहमद ,डॉ आरपी सिंह, डा नवेद अहमद,डा धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अमृतेश अवस्थी ,डा अजय कुमार,डा विकास सिंह यादव ,डॉ आरती त्रिपाठी एसएम कॉलेज चंदौसी के प्रोफेसर हेमंत कुमार आदि को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया गया कार्यक्रम का आयोजन एमजीएम कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया इसमें एमजीएम कॉलेज के सभी शिक्षक गण और कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन प्रो राष्ट्र वर्धन जी ने,संचालन डॉक्टर फहीम अहमद एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद अहमद ने संयुक्त रूप से किया।

Chief Minister Office Uttar Pradesh
Gju Moradabad
Sambhal Times

🎓 Why should the students join MGM PG College Sambhal?Step into a campus where education meets innovation and opportunit...
24/04/2026

🎓 Why should the students join MGM PG College Sambhal?

Step into a campus where education meets innovation and opportunity!

✨ Key Highlights:

🔹 Experienced Faculty members from prestigious and top universities across India like JNU, Jamia, AMU, BHU, Allahabad University, Lucknow University, MU etc.

🔹 AI-enabled Smart Classroom

🔹 Fully Wi-Fi Enabled Campus

🔹 Free Counselling for NET/JRF, TGT, PGT & Assistant Professor

🔹 Abhyuday Classes for Competitive Exams i.e NEET, JEE, UPSC and UPPSC

🔹 Air-Conditioned Digital Computer Lab with Projector

🔹 Hi-Tech, Air-Conditioned Library

🔹 Badminton Court for sports enthusiasts

🔹 Netball Court for active campus life

🔹 Fully Air-Conditioned Seminar Hall

Extra features: The campus also runs NSS and IGNOU courses.

🌟 Build your future with quality education, advanced facilities, and the right guidance — all at one place!

📍 MGM PG College, Sambhal — Where Success Begins!

प्रेस विज्ञप्तिएमजीएम पी.जी. कॉलेज, सम्भल के छात्र नवनीत तिवारी का हुआ यूपी पीसीएस में चयन,एमजीएम पी.जी.कॉलेज के भूगोल व...
30/03/2026

प्रेस विज्ञप्ति

एमजीएम पी.जी. कॉलेज, सम्भल के छात्र नवनीत तिवारी का हुआ यूपी पीसीएस में चयन,

एमजीएम पी.जी.कॉलेज के भूगोल विभाग के शोधछात्र नवनीत तिवारी का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग,प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 में हुआ है। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,फैजाबाद से भूगोल विषय में परास्नातक और यूजीसी नेट जेआरएफ उत्तीर्ण नवनीत तिवारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ योगेंद्र सिंह के निर्देशन में "उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में परिवर्तनीय कृषि भू- उपयोग प्रतिरूप " विषय पर पीएचडी कर रहे हैं।मूल रूप से अयोध्या जनपद निवासी नवनीत का चयन पीसीएस परीक्षा में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है।चार बार पीसीएस की मुख्य परीक्षा देने के बाद प्रथम बार साक्षात्कार दिया था।इससे पूर्व दो बार सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा भी दे चुके हैं।उनकी इस सफलता पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ योगेंद्र सिंह और समस्त शिक्षक ,शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि एमजीएम पी.जी.कॉलेज के इतिहास में नवनीत तिवारी पहले ऐसे छात्र हैं जिन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ है।

महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज, सम्भल के खेल मैदान पर दिनांक 16-02-2026 को विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित नेटबाल (पुर...
17/02/2026

महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज, सम्भल के खेल मैदान पर दिनांक 16-02-2026 को विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित नेटबाल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता/ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
गुलाब सिंह हिन्दू पीजी कालेज बिजनौर इस प्रतियोगिता में विजेता रही एवं महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज, सम्भल ने उपविजेता का ख़िताब अपने नाम किया।

भव्य एवं बेहद सफल आयोजन की कुछ झलकियां...

Sambhal News
Sambhal Times

"77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं l समस्त नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी ज...
26/01/2026

"77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं l समस्त नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरुक रहेंगे तो इससे भारतीय लोकतंत्र मज़बूत होगा।"

प्राचार्य,
एमजीएम पीजी कॉलेज, सम्भल

Sambhal News

Address

Chaudhry Sarai
Sambhal
244302

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MGM PG College Sambhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to MGM PG College Sambhal:

Shortcuts

Share