17/10/2025
आज दिनांक 17/10/2025 दिन शुक्रवार को विद्यालय ध्यान सिंह अकैडमी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा के परीक्षा फल को घोषित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सम्मानित अभिभावकों ने अपना अमूल्य समय देकर विद्यालय के विकास और बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए अमूल्य सुझाव दिए।विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी सम्मानित अभिवावको को धन्यवाद दिया गया एवं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी छात्राओं को भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षक उपस्थित रहे और विद्यालय के प्रबंधक महोदय के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यालय परिवार की तरफ से सभी छात्राओं शिक्षकों एवं सभी अभिवावको को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।