22/04/2024
मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम सम्भल में हज यात्रा 2024 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए 2 दिन का कैम्प 24 और 25 अप्रैल 2024 को लगाया जा रहा है जिसमें भारत सरकार की तरफ़ से वैक्सीनेशन, तरबियत, और बैंक के माध्यम से भारतीय करेंसी को रियाल में बदलना, SBI का विदेशी एटीएम कार्ड आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी
सम्भल:- सम्भल के मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम, तेल मण्डी सम्भल में हज यात्रा 2024 पर जाने वाले हज यात्रियों की सुविधा के लिए 24, 25 अप्रैल 2024 बुध, जुमेरात के दिन भारत सरकार की तरफ़ से वैक्सीनेशन का आयोजन किया जा रहा है। हज यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन ज़रूरी है। वैक्सीनेशन(टीकाकरण) के लिए ये ज़रूरी काग़ज़ात साथ लाएं
1:- वैक्सीनेशन का ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म
2:- पासपोर्ट की फ़ोटो कॉपी
3:- आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी
4:- पैन कार्ड की फ़ोटो कॉपी
5:- 2 फ़ोटो
भारतीय करेंसी को रियाल में बदलना
मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में ही 24, 25 अप्रैल को भारतीय करेंसी को रियाल में बदला जाएगा, और रियाल बदलने के लिए किसी को कोई कमीशन देने की ज़रूरत नहीं है, रियाल बैंक के ज़रिए बदलवाए जाएंगे, किसी प्राइवेट फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग को कमीशन देने से बचें।
तरबियती कैम्प
मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में हज की ट्रेनिंग दी जाएगी, ट्रेनिंग में हज के अरकान सिखाए जाएंगे, हज में पहुंच कर क्या करना है और क्या नहीं करना है यह सभी बातें आपको सिखाई जाएंगी।
हज कमेटी दिल्ली से वीज़ा, पासपोर्ट, टिकट लेने के लिए मुहर के साथ फ़ॉर्म
हज कमेटी दिल्ली से हज यात्रियों को अपना वीज़ा, पासपोर्ट, टिकट लेने के लिए मदरसे से एक फ़ॉर्म दिया जाएगा जिसमें हज यात्रियों की डिटेल भरी जाएगी और ज़िला हज ट्रेनर की मुहर लगी हुई होगी, बिना इस फ़ॉर्म के आपको आपका टिकट, वीज़ा नहीं मिलेगा।
विदेश में इस्तेमाल करने के लिए विदेशी एटीएम कार्ड
हज यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ़ से विदेशी एटीएम कार्ड बनवाया जाएगा ताकि वहाँ इस्तेमाल किया जा सके।
ज़्यादा जानकारी के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क करें-
9457271007 अब्दुल ख़ालिक़ ज़िला हज ट्रेनर
9837766740 क़ारी वसी अशरफ़
9897039750 हाजी नदीम
9557862256 तक़ी अशरफ़ एडवोकेट
मिनजानिब:- हज कमेटी ऑफ़ उत्तर प्रदेश, ज़िला हज ट्रेनर सम्भल
मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम, तेल मण्डी, सम्भल, ज़िला सम्भल