03/12/2023
पापा आज भी घर जाती हूँ ,
सब नजर आते है एक आप ही नही ।
आज भी लगता है आप आओगे और पूछोगे ठीक है बेटा ,
पर अब ये शब्द कानों तक आते ही नही।
जिन्दगी में बहुत उलझने है पापा पास आप भी नही ,
कोई नही है जो आके बोले बेटा घबराना नही ।
मन करता है पहले के जैसे आपसे घंटों बातें करूं ,
पर अब ये मेरी किस्मत में ही नही ।
आप यादों में जिन्दा हो पापा,
फिर भी दिल चुपके चुपके रोता है।
कोई नही है आँसू पोंछने वाला ,
खूद ही चुप होना पडता है ।
आज भी वो पल याद है,
लगता है कल ही बात है ।
जब आते समय आप के गले लगी
थी ।
सोचा नही था ये आप से आखिरी मुलाकात थी ।
आप ने तो इस बेटी को नाजो से पाला ,
धूमधाम से की बिदाई ।
इस बेटी का दुर्भाग्य तो देखो पापा ,
आप के अन्तिम दर्शन भी ना कर पाई ।
आप तो कहते थे पापा ,
बेटा तुमने किस्मत सबसे अच्छी है पाई ।
पर इस बेटी की किस्मत तो देखो पापा ,
आपकी अन्तिम बिदाई में शामिल भी ना हो पाई ।
काश भगवान ने मौत का कालचक्र ना बनाया होता ,
तो मै भी आज खुशी से कहती हैप्पी फ़ादर्स डे पापा ।
आपकी बहुत याद आती है पापा आँखों में आँसू आए ,
आप के ना होने का दुःख ही इतना ज्यादा है ,
आगे लिखने के लिए शब्द ही ना मिल पाए ।
I miss u very much papa ♥️
14/11/2022
14/08/2022