Gurukul group of institutions

Gurukul group of institutions Gurukul is the realization of my long cherished dream since my very school days in my opinion extend

09/11/2025
मेहनत और समर्पण से प्रतिभा निखारा जा सकता है : ओझासमस्तीपुर: गुरूकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के गुरूकुल सीनियर सेकेंड्री ...
05/09/2025

मेहनत और समर्पण से प्रतिभा निखारा जा सकता है : ओझा

समस्तीपुर: गुरूकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के गुरूकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल पतैली में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर पूर्व आरडीडीई बीके ओझा,निदेशक सौरभ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. शिक्षक व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री ओझा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा होती है. मेहनत और समर्पण से इसे निखारा जा सकता है. उन्होंने छात्रों से ईमानदार और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. संस्थापक जनार्दन चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के ज्ञान से हम आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं. इसलिए यह दिन छात्र और शिक्षक के रिश्ते को खास बनाता है. शिक्षक दिवस बच्चों के लिए किसी त्योहार व उत्सव से कम नहीं है. निदेशक सौरभ चौधरी ने कहा कि विद्यार्थीको कल्पनाशील होने के साथ-साथ स्वस्थ और आत्मविश्वासी भी होना चाहिए. यह उसके लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अपने शिक्षकों का सम्मान किया. शिक्षकों ने छात्रों को शिक्षा के माध्यम से सफल व्यक्ति बनने का आशीर्वाद दिया. इस क्रम में करीब दो सौ शिक्षक को सम्मानित किया गया. मौके पर गुरू मिनेश,प्राचार्य नीरज कुमार, मनोज झा, शंभू पांडेय,डा. सुदेश सहाय,डा. अनिल कुमार सिंह, सुधा पांडेय, रवि रंजन कुमार, सुशील कुमार सहित दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे.

02/02/2025
17/01/2025
शिक्षक दिवस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर बिहार की अग्रणी  संस्थान गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार की ओर से ...
05/09/2024

शिक्षक दिवस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर बिहार की अग्रणी संस्थान गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार की ओर से गुरुकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल धमुआ चौक पतैली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंग्रेजी विषय के प्रतिष्ठित और लोक प्रिय अध्यापक डॉक्टर एस सहाय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक श्री जनार्दन चौधरी, शम्भु कुमार पांडेय, श्री के एम झा, श्रीं अनिल कुमार एवं श्री रवि रंजन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।डॉक्टर सर्व पल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व और आज शिक्षकों के भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक टीम द्वारा स्वागत गान के बाद रंगा रंग सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दादपुर( समस्तीपुर )के ब्रांच के संस्थापक प्राचार्य के नेतृत्व में कार्यक्रम के बीच में शिक्षकों से एक्टिविटी करवाकर नृत्य, संगीत, डायलॉग का अद्भुत विशिष्ट कार्यक्रम करवाया जाना था ।
इस कार्यक्रम की विशिष्टता थी कि गुरुकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सभी शाखाओं के प्राचार्य , उप प्राचार्य, अकादमिक प्रभारी सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ -साथ शिक्षकेत्तर कर्मियों , सफाई कर्मियों और चालकों को भी गुरुकुल के चेयर मैन श्री सौरभ चौधरी के द्वारा अंग वस्त्र(यूनिफॉर्म) उपहार के रूप में देकर सम्मानित किया गया।
समस्त कार्यक्रम संस्थान के संस्थापक श्री जनार्दन चौधरी, चेयर मैन श्री सौरभ चौधरी और गुरुकुल सायंस कोचिंग काशीपुर के डायरेक्टर श्री मिनेश चौधरी जी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
सभी ब्रांच के कर्मियों के लिए लजीज व्यंजनों से युक्त भोज के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

Address

Samastipur
848101

Opening Hours

Monday 7am - 3pm
Tuesday 7am - 3pm
Wednesday 7pm - 3pm
Thursday 7pm - 3pm
Friday 7am - 3pm
Saturday 7pm - 3pm

Telephone

+919835828348

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurukul group of institutions posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gurukul group of institutions:

Shortcuts

Share

Category