Elite Group, Vidyapati Nagar

Elite Group, Vidyapati Nagar Free Group for competition.

12/01/2026
03/01/2026

❤️ Heartfelt Gratitude to All Elitians ❤️
This journey would never have been possible without the love, support, and dedication of our Elitian family. Every effort, every sacrifice, and every helping hand truly matters.
Special thanks to Anjani Bhaiya, Abhishek Ji, Abhilasha Ji, Varun Ji, Pankaj Ji, Pankaj Yadav Ji, Deepa Ji, Veena Didi Ji, Tarun Ji, Raju Ji, Harendra Bhaiya Ji, Sarita Didi Ji, Anoj Bhaiya Ji, Ravindra Ji, Kundan Bhaiya Ji, Afroz Ji, Balbeer Ji, Sonu Bhaiya Ji, Sunil Ji, Prem Ji, Prakash Ranjan Ji, Junaid Ji, Sarfaraz Ji, Etesam Ji, Pankaj Singh Ji, Naresh Ji, Rakesh Ji, Padmakar Ji, Navin Ji, Rajeev Ji, Vikash Pandey Ji, Ankit Ji, Priya Ji, Prity Ji, Nehy Ji, Imran Ji, and hundreds of other Elitians who stood with us.
Even those who are no longer with us remain a part of our journey through their contributions and memories. Together, we are moving forward with unity, hope, and determination.
✨ This is not just a project, it is a dream of all Elitians.
We believe we will soon create milestones for our society.
🙏 Thank you for believing. Thank you for standing together.
—
Anirudh Chaurasiya
Founder.
Elite Group Vidyapati Nagar
Vidyapatidham
Samastipur, Bihar

20 वर्षों से कौन दे रहा ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनो को निःशुल्क नई उड़ान
03/01/2026

20 वर्षों से कौन दे रहा ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनो को निःशुल्क नई उड़ान

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। देशभर में छात्र अपनी बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, कई छा....

02/01/2026

“एलाइट ग्रुप विद्या‍पति नगर केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सपनों को दिशा देने वाला एक सशक्त मंच है।
स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम के माध्यम से
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।”

“एलाइट ग्रुप विद्या‍पति नगर शिक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने का एक सतत प्रयास है।आज स्थापना दिवस पर हम सभी इस मिश...
02/01/2026

“एलाइट ग्रुप विद्या‍पति नगर शिक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने का एक सतत प्रयास है।
आज स्थापना दिवस पर हम सभी इस मिशन को और आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।”

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : जहां छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए कई स्तरों पर पढ़ाई व तैयारी करते हैं। निजी संस्थानों औ...

“स्थापना दिवस हमें याद दिलाता है कि सही मार्गदर्शन और ईमानदार प्रयास सेसामान्य विद्यार्थी भी असाधारण सफलता प्राप्त कर सक...
02/01/2026

“स्थापना दिवस हमें याद दिलाता है कि सही मार्गदर्शन और ईमानदार प्रयास से
सामान्य विद्यार्थी भी असाधारण सफलता प्राप्त कर सकता है।”
Elite Group, Vidyapati Nagar

”निःशुल्क शिक्षा को समर्पित Elite Group Vidyapati Nagar का 21वां स्थापना दिवस समारोह संपन्नवर्ष 2025 में 8 सफल छात्रों क...
02/01/2026

”निःशुल्क शिक्षा को समर्पित Elite Group Vidyapati Nagar का 21वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

वर्ष 2025 में 8 सफल छात्रों का चयन, अब तक 500 से अधिक युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित Elite Group Vidyapati Nagar का 21वां स्थापना दिवस समारोह 2 जनवरी 2026 को विद्यापतिनगर कॉलेज के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 8 सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस वर्ष सफल होने वाले छात्रों में प्रियंका कुमारी, अभिमन्यु कुमार, उज्ज्वल कुमार, सानिया, विकास, सुजीत, संजय शर्मा, शिवम शामिल हैं। सभी सफल छात्रों को मंच से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजनी कुमार ने की, जबकि संचालन प्रकाश कुमार द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि Elite Group Vidyapati Nagar की स्थापना वर्ष 2006 में अनिरुद्ध चौरसिया एवं उनके सहयोगियों द्वारा की गई थी। प्रारंभ में यह समूह केवल सात सदस्यों के साथ शुरू हुआ था, जो आज बढ़कर 500 से अधिक सक्रिय सदस्यों का रूप ले चुका है।
वक्ताओं ने कहा कि यह समूह पूर्णतः निःशुल्क है और निरंतर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। Elite Group Vidyapati Nagar से जुड़कर अब तक 500 से अधिक छात्र रेलवे, एसएससी, बीपीएससी, बैंकिंग, बिहार सरकार एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित होकर सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
संस्थापक अनिरुद्ध चौरसिया, जो वर्तमान में वायु सेना में कार्यरत हैं, ने विडिओ कॉन्फ्रेंस से सम्बोधित कर कहा कि यह समूह केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का भी विकास करता है। नियमित ग्रुप डिस्कशन, क्विज एवं साप्ताहिक टेस्ट के माध्यम से छात्रों की तैयारी को सशक्त बनाया जाता है। “एलाइट ग्रुप विद्या‍पति नगर शिक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने का एक सतत प्रयास है।
आज स्थापना दिवस पर हम सभी इस मिशन को और आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।”

समारोह सुबोध कुमार,आलोक कुमार, आकाश रंजन शिवानी कुमारी, शिवम कुमार, विकास कुमार, अनुराग कुमार, अंकित कुमार, रणविजय कुमार, नीतीश कुमार, दीपाली कुमारी, गुड़िया कुमारी सहित दर्जनों छात्रों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ Elite Group Vidyapati Nagar से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन सफल छात्रों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Address

Samastipur
848503

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Elite Group, Vidyapati Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Elite Group, Vidyapati Nagar:

Shortcuts

Share

Category