science One liner

science One liner

Share

PLATFORM -science one liner by jyoti k

08/06/2026

1. प्रकाश का विवर्तन (Diffraction of Light):*
*जब प्रकाश किसी अत्यंत सूक्ष्म छिद्र से होकर गुजरता है तब वो किनारे से थोड़ा विचलित हो जाता है। मतलब अपने मार्ग से थोड़ा हट जाता है। इसे ही प्रकाश का विवर्तन कहते हैं।*
When light passes through a very narrow slit, it bends slightly at the edges and spreads. This bending away from its straight path is called *diffraction*.
_Your diagram shows it perfectly - light spreads out after the slit instead of going straight._

*→ प्रकाश का विवर्तन अवरोध के आकार पर निर्भर करता है। (आकार जितना छोटा होगा विवर्तन उतना अधिक होगा)*
Diffraction depends on the size of the obstacle/slit. *Smaller the slit → More diffraction*. That’s why you see light spreading more through tiny gaps.

*2. प्रकाश का व्यतिकरण (Interference of Light):*
*शर्त - प्रकाश की तरंग → Overlapping / Superimpose*
Condition: Light waves must overlap/superimpose.

*→ पानी की सतह पर → अनुप्रस्थ तरंग*
On water surface → transverse waves. Good example to visualize interference.

*→ Overlapping के आकार पर प्रकाश के व्यतिकरण को दो भाग में बाँटा गया:*
Based on how waves overlap, interference is divided into 2 types:

*1) Constructive interference (संपोषी व्यतिकरण):*

*2) Destructive interference (विनाशी व्यतिकरण):*

30/05/2026

प्रकाशीय स्रोत

*1. प्रदीप्त वस्तुएँ (Luminous Bodies):*
*ऐसी वस्तुएँ जो स्वयं के प्रकाश से प्रकाशित होती हैं प्रदीप्त वस्तुएँ कहलाती हैं।*
Objects that produce their own light are called luminous bodies.
*जैसे - सूर्य, बल्ब, मोमबत्ती आदि।*
Ex: Sun, bulb, candle etc.

*2. अद्दीप्त वस्तुएँ (Non-Luminous Bodies):*
*प्रकाश की उपस्थिति में दिखाई देने वाली वस्तुएँ अप्रदीप्त वस्तुएँ कहलाती हैं, क्योंकि इनमें स्वयं का प्रकाश नहीं होता है।*
Objects that don’t produce their own light but are visible in presence of light are non-luminous.
*हमारे आस पास की वस्तुएँ, चन्द्रमा इत्यादि*
Ex: Objects around us, Moon etc. _Note: Moon reflects sunlight, doesn’t produce its own_

*3. पारदर्शक वस्तुएँ (Transparent Bodies):*
*जिन वस्तुओं से होकर प्रकाश की किरणें सीधी अथवा आर-पार निकल जाएँ, पारदर्शक वस्तुएँ कहलाती हैं।*
Objects through which light rays pass straight or completely are transparent.
*जैसे - काँच*
Ex: Glass

26/05/2026

*प्रकाशिकी (Optics)*
*What is Light?*
→ *प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है, जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों के रूप में (अनुप्रस्थ तरंग) संचारित होती है, प्रकाश एक ऊर्जा का रूप है जो खुद अदृश्य (invisible) होता है पर अन्य वस्तुओं को दृश्यमान बनाता है।*
Light is a form of energy that travels as electromagnetic waves (transverse waves). Light itself is invisible but makes other objects visible.

→ *जीवधारियों की आँखें प्रकाश के प्रति संवेदनशील होती हैं और उसकी उपस्थिति में ही वस्तुओं को देख पाती हैं।*
Living beings' eyes are sensitive to light. We can see objects only when light falls on them, reflects, and forms an image on the retina.

→ *प्रकाश की प्रकृति (Nature) और उसके गुणों के अध्ययन से संबंधित विज्ञान को प्रकाशिकी कहते हैं।*
The science related to the study of nature and properties of light is called *Optics*.

→ *सभी विद्युत चुम्बकीय तरंग आवेशहीन होती हैं। अनुप्रस्थ तरंग को अयांत्रिक तरंग कहते हैं।*
All EM waves are chargeless. Transverse waves are also called *non-mechanical waves*.

*Medium order:*
→ *माध्यम = ठोस → द्रव → गैस*
Medium = Solid → Liquid → Gas

*Electromagnetic Spectrum:*
→ *γ-ray → X-ray → U.V. ray → Visible ray → Infrared ray → Micro ray → Radio ray*
_Note: "Micro ray" = Microwave_

*Important formulas:*
→ *E = hν = hc/λ*
Energy of photon = Planck's constant × frequency = hc/wavelength

→ *E ∝ ν ∝ 1/λ*
Energy ∝ frequency ∝ 1/wavelength

→ *ν = आवृत्ति, λ = Wavelength (तरंगदैर्घ्य)*

*Properties of Light:*
→ *प्रकाश - ऊर्जा है*
Light is energy
- *वि. चु. तरंग के रूप में संचारित होती है* → Travels as EM waves


--

24/05/2026

Heart beats, blood pressure, and cardiac cycle.

1. *हृदय द्वारा रक्त पर दाब बनाने हेतु, इसमें लगातार संकुचन (Contraction) तथा शिथिलन (Relaxation) होते रहता है। हृदय में होने वाले संकुचन को सिस्टोल (Systole) कहते हैं और शिथिलन को डायस्टोल (Diastole) कहते हैं।*
To create pressure on blood, the heart continuously *contracts* and *relaxes*. Contraction = *Systole*, Relaxation = *Diastole*.

2. *हृदय के सभी कक्षों में बारी-बारी से संकुचन तथा शिथिलन होता है तथा जिस समय दोनों निलय में संकुचन होता है उसी समय दोनों आलिंद में शिथिलन होता है।*
All heart chambers contract and relax alternately. When *both ventricles contract*, *both atria relax* at the same time.

3. *हृदय के एक धड़कन में 70 ml रक्त पम्प होता है एवं हृदय लगभग 5 लीटर रक्त प्रति मिनट पम्प करता है।*
In one heartbeat, the heart pumps *70 ml blood*. The heart pumps about *5 liters of blood per minute*. _Note: 70 ml x ∼72 beats/min ≈ 5L/min_

4. *जब हृदय के सिकुड़ने (Systole) से धमनियों में उच्च दाब के साथ रक्त प्रवाहित होता है, तब इस दाब का मान 120 mm Hg के बराबर होता है। हृदय शिथिल (Diastole) होकर जब शिराओं से रक्त खींचता है तब 80 mm Hg हो जाता है। इस दाब को 120/80 रक्त दाब के रूप में लिखा जाता है जो मानव का सामान्य रक्त दाब है।*
During *systole*, blood flows in arteries at high pressure = *120 mm Hg*. During *diastole*, when heart pulls blood from veins = *80 mm Hg*. Normal human BP = *120/80 mm Hg*.

5. *रक्त दाब मापने के लिए Sphygmomanometer (स्फाइग्मोमैनोमीटर) का प्रयोग करते हैं।*
*Sphygmomanometer* is used to measure blood pressure.

6. *हृदय के प्रत्येक धड़कन के साथ-साथ दो स्पष्ट ध्वनि उत्पन्न होती है। सिस्टोल के समय 'लब' तथा डायस्टोल के समय 'डब' ध्वनि उत्पन्न होती है।*
Each heartbeat produces *two distinct sounds*: *'Lub'* during systole, *'Dub'* during diastole.

7. *हृदय जब धड़कता है तब 0.8 sec का अन्तर होता है, इसी 0.8 sec में आराम करता है।*
One complete cardiac cycle takes *0.8 seconds*. The heart rests during this 0.8 sec interval.

---

24/05/2026

Heart (हृदय)

1. *हृदय, झिल्ली के बनी एक थैली जिसे Pericardium कहते हैं द्वारा ढका रहता है। इसमें एक द्रव भरा रहता है, जिसे Pericardial द्रव कहते हैं। यह द्रव हृदय को बाहरी आघातों से बचाता है।*
*Pericardium*: The heart is covered by a sac made of membrane called the *pericardium*. It contains *pericardial fluid* which protects the heart from external shocks and reduces friction.

2. *मनुष्य के हृदय में चार कोष्ठक (Chambers) होते हैं। जो दायां और बायां आलिन्द तथा दायां और बायां निलय कहलाते हैं।*
Human heart has *4 chambers*: Right atrium, Left atrium, Right ventricle, and Left ventricle.

3. *दायां और बायां आलिंद हृदय के चौड़े अग्रभाग होते हैं एवं दायां और बायां निलय हृदय के संकरे पश्च भाग होते हैं।*
Right & left *atria* form the wider front part of the heart, while right & left *ventricles* form the narrower back part.

4. *दाएं निलय के अगले भाग की बायीं ओर से एक बड़ी फुफ्फुस चाप (Pulmonary Arc) निकलती है। फुफ्फुस चाप निकलने के स्थान पर तीन अर्धचन्द्राकार वॉल्व स्थित होते हैं। इस वॉल्व के कारण रुधिर दाएं निलय से फुफ्फुस धमनियों में बँट जाता है, जो रुधिर को फेफड़ों में ले जाते हैं।*
*Pulmonary artery* comes out from the front-left side of the right ventricle. Three *semilunar valves* at its base prevent backflow. Blood goes from right ventricle → pulmonary arteries → lungs.

5. *बाएं निलय के अगले भाग के दाएं कोने से महाधमनी (Aorta) निकलती है। शरीर के सभी भागों में जाने वाली धमनियां महाधमनी से ही निकलती हैं।*
*Aorta* comes out from the front-right corner of the left ventricle. All arteries that supply the body branch from the aorta.

6. *हृदय अत्यंत कोमल तथा माँसल रचना है जिसका निर्माण हृदय पेशी (Cardiac Muscles) से हुआ है।*
Heart is a very soft, muscular organ made of *cardiac muscles*.

7. *हृदय को बाहरी आघातों से सुरक्षा देने हेतु इस पर दोहरी झिल्ली की परत चढ़ी रहती है जिसे Pericardial membrane कहा जाता है। Pericardial membrane के दोनों परतों के बीच रंगहीन, गाढ़ा द्रव भरा रहता है, जिसे Pericardial fluid कहा जाता है। Pericardial fluid झिल्ली तथा हृदय के परतों के बीच घर्षण नहीं होने देता है।*
The *double-layered pericardial membrane* protects the heart. *Pericardial fluid* between the layers is a colorless, thick fluid that prevents friction between the heart and membrane.

8. *मानव का हृदय शरीर के सभी भागों का अशुद्ध रक्त ग्रहण करता है, फिर उसे साफ करने हेतु फेफड़ा में भेज देता है। पुनः फेफड़ा से शुद्ध रक्त ग्रहण कर शरीर के विभिन्न भागों में पम्प कर देता है। हृदय मानव शरीर का केन्द्रीय पम्प अंग (Central Pumping Organ) है जो रक्त पर दाब डालकर उसे पूरे शरीर में प्रवाहित करवाता है।*
Human heart receives *deoxygenated blood* from the whole body → sends it to lungs for purification → receives *oxygenated blood* from lungs → pumps it to the whole body. The heart is the *central pumping organ* that pushes blood through the body by applying pressure.

--

24/05/2026

Human Heart (हृदय)*.

1. *वह माँसपेशी जो हमारे हृदय को चार भागों में बाँटती है उसे सेप्टम माँसपेशी कहते हैं।*
The muscle that divides our heart into four parts is called the *septum*.

2. *सबसे बड़ा / सबसे मजबूत कोष्ठक - बाँया निलय (Left Ventricles)*
The largest / strongest chamber - *Left Ventricle*

3. *हमारे हृदय में रुधिर का दो बार संचरण होता है इसलिए इसे दोहरा संचरण भी कहते हैं और यह सबसे पहले दायें आलिंद में प्रवेश करता है।*
Blood circulates twice in our heart, so it's called *double circulation*. Blood first enters the *right atrium*.

4. *हमारे हृदय में कुल मिला कर चार चैम्बर एवं चार वाल्व होते हैं।*
Our heart has a total of *four chambers and four valves*.

5. *यह केन्द्रीय पम्प अंग है जो सम्पूर्ण शरीर में रुधिर का परिसंचरण करता है।*
It is the *central pumping organ* that circulates blood throughout the body.

6. *मनुष्य का हृदय एक माँसल, मुट्ठी के आकार का शंक्वाकार (Conical) पेशीय अंग है।*
The human heart is a *muscular, conical, fist-sized organ*.

7. *यह पसलियों के नीचे और फेफड़ों के बीच में बायीं ओर स्थित होता है।*
It is located *below the ribs, between the lungs, towards the left side*.

24/05/2026
23/05/2026

*Types of Teeth & Their Functions*

1. *Incisor* - यह दाँत पकड़ने तथा काटने के काम आते हैं। ऊपरी तथा निचले जबड़े में इसकी संख्या 4-4 होती है।
*Incisors* - These teeth are used for holding and cutting. There are 4-4 in both upper and lower jaw = *8 total*.

2. *Canine* - यह दाँत फाड़ने के काम आते हैं। ऊपरी तथा निचले जबड़े में इसकी संख्या 2-2 होते हैं।
*Canines* - These teeth are used for tearing. There are 2-2 in both upper and lower jaw = *4 total*.

3. *Premolar* - यह कुचलने वाले दाँत हैं। ऊपरी तथा निचले जबड़े में इसकी संख्या 4-4 होती है।
*Premolars* - These are grinding teeth. There are 4-4 in both upper and lower jaw = *8 total*.

4. *Molar* - यह चबाने वाले दाँत हैं। ऊपरी तथा निचले जबड़े में इसकी संख्या 6-6 होती है।
*Molars* - These are chewing teeth. There are 6-6 in both upper and lower jaw = *12 total*. Includes wisdom teeth.

*Other Important Points*

- बच्चों के दूध के दाँत में प्रीमोलर तथा अंतिम मोलर दाँत का अभाव रहता है। मनुष्य के पूरे जीवनकाल में कुल 52 दाँत निकलते हैं।
*In children's milk teeth, premolars and last molars are absent. In a human's entire lifetime, a total of 52 teeth erupt.*
_Note: 20 milk teeth + 32 permanent teeth = 52 total eruptions_

- जन्म के बाद मनुष्य में दो बार दाँत निकलते हैं, इस अवस्था को _Diphyodont_ कहा जाता है। मनुष्य में चार प्रकार के दाँत पाये जाते हैं, ऐसे दाँत वाले प्राणी _Heterodont_ कहलाते हैं।
*After birth, humans get teeth twice, this condition is called _Diphyodont_. Humans have four types of teeth, such animals are called _Heterodont_.*

*बच्चों में दाँत (20 दाँत) - Teeth in Children (20 teeth)*
Chart from your notes:
Hindi Name English Name Count
कृंतक Incisors 8 दाँत
रदनक Canine 4 दाँत
अग्रचर्वणक Premolar 0 दाँत
चर्वणक Molar 8 दाँत
*Total = 20 milk teeth*

Want your school to be the top-listed School/college in Samastipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Harpur Bochaha
Samastipur
848503