Srjsa.H/s, Chakhabib ,Bibhutipur

Srjsa.H/s, Chakhabib ,Bibhutipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Srjsa.H/s, Chakhabib ,Bibhutipur, School, Chakhabib, Samastipur.

18/02/2025
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की महत्वकांछी योजनाओं में से इक समर कैंप 2024 का आयोजन +2 S.R.J.S.A H/S, चकहबीब में किया जा रह...
03/07/2024

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की महत्वकांछी योजनाओं में से इक समर कैंप 2024 का आयोजन +2 S.R.J.S.A H/S, चकहबीब में किया जा रहा, जहाँ विभाग द्वारा निर्देशित अलग -अलग दिनों में अलग- अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा, समर कैंप के तीसरें दिन आज ई -कचरा प्रबंधन सम्बंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत छात्र/छात्राओं कों ई- कचरा क्या हैं, इसका उचित प्रबंधन कैसे किया जाये सम्बंधित जानकारी दी गयी तथा ईस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कला उत्सव -2022. .. .कुछ उपलब्धियाँ कुछ चुनौतियाँ #दिनांक 14/10/2022 कों संपन्न प्रमंडल स्तरीय  कला उत्सव 2022 में मेरे ...
15/10/2022

कला उत्सव -2022. .. .
कुछ उपलब्धियाँ कुछ चुनौतियाँ #
दिनांक 14/10/2022 कों संपन्न प्रमंडल स्तरीय कला उत्सव 2022 में मेरे विद्यालय +2 उच्च विद्यालय चकहबीब के तीन छात्रों ने बाजी मारी ,जिसमें दो छात्र जितेंद्र कुमार (द्विआयामी चित्रकला) में तथा कौशल कुमार (पारंपरिक खेल खिलौना ) विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करतें हुयें राज्य के लिया अहर्ता प्राप्त किया वहीं तीसरा छात्र सार्थक कुमार ने एकल अभिनय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार कों गौरवान्वित किया ,इन सबों के बीच जो ईक महत्वपूर्ण बातें रही की हम अक्सर ये कह कर सरकारी विद्यालय के छात्रों कों नजरअंदाज कर देते की वो कुछ नहीं कर सकते जो सर्वथा गलत हैं उसमें भी असीम संभावना होती बस हम उसकी पहचान नहीं कर पाते बस जरूरत हैं उसको पुष्पित पल्लवित होने के लियें उचित वातावरण प्रदान करना।जिसमें हमारें विद्यालय प्रधान श्री नीरज कुमार ने कार्य करनें की पूरी स्वतंत्रता प्रदान की। राज्य तक आने का सफर मेरे लियें भी बहुत आसान नहीं था बहुत सारी चुनौतियों से रूबरू होना पड़ा ,चूंकि ग्रामीण परिवेश में विद्यालय का होना खुद में ईक चुनौती हैं जहां परिजनों कों पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों के लियें अनुमति लेना बहुत मुश्किल होता अगर अनुमति मिल भी जाय तों वो छात्रों कों प्रतियोगिता स्थल तक नहीं खुद नहीं पहुँचाते । छात्रों कों प्रतियोगिता के लियें स्वयं तैयार करना ,उसको प्रतियोगिता स्थल तक ले जाना फिर वापस घर तक पहुंचाना बहुत दुरूह कार्य होता क्योंकि ये अलग- अलग क्षेत्रों से आते हैं उसपर अगर आते आते रात हो गयीं तों और मुश्किल फिर भी इन सब में जो सुकून भरा पल होता हैं वो अपने छात्रों के चेहरे पर जीत की खुशी देखना ,ऐसा लगता उसमें अपनी अधूरे सपनों कों पूरा कर रहा हूँ ,यहां पर आपकों बहुत सीमित संसाधन में कार्य करना होता हैं जहां पर आपके लियें मौके सीमित होते हैं। बहुत सी विधा ऐसी थी जो मुझकों खुद नहीं आता था चूंकि मैं ईक विज्ञान शिक्षक के रूप में पदस्थापित हूँ लेकिन कला से लगाव होने के कारण ईस तरह की गतिविधियों से जुड़ाव रहा हैं। मैने सबसे पहलें खुद इन सारी विधा कों सीखा फिर अपने छात्रों कों सिखाया जिसमें लिनोकट प्रिंट ,मूर्तिकला और मूक अभिनय माइम जैसी विधा शामिल रही . .. खैर अंत भला तों सब भला
अपने उपवन के इन फूलों कों हमेशा ऐसे ही खिलते मुस्कराते देखना चाहूंगा ॥
इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ ॥
रत्नेश कुमार (विज्ञान शिक्षक )
+2 उच्च विद्यालय ,चकहबीब ,समस्तीपुर

02/10/2022
01/10/2022
26/09/2022

विद्यालय के छात्र सार्थक कुमार द्वारा एकल अभिनय की प्रस्तुति. .. .

जिलास्तरीय कलाउत्सव में +2 उच्च विद्यालय ,चकहबीब के छात्र -छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम ॥
26/09/2022

जिलास्तरीय कलाउत्सव में +2 उच्च विद्यालय ,चकहबीब के छात्र -छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम ॥

हर साल पंद्रह अगस्त कों विद्यालय द्वारा स्वच्छता दूत पुरस्कार और पर्यावरण मित्र पुरस्कार वैसे छात्र -छात्राओं कों प्रदान...
09/09/2022

हर साल पंद्रह अगस्त कों विद्यालय द्वारा स्वच्छता दूत पुरस्कार और पर्यावरण मित्र पुरस्कार वैसे छात्र -छात्राओं कों प्रदान किया जाता हैं जो पूरे साल विद्यालय कों साफ और हरा भरा रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता हैं ॥

वर्ष 2014 में कुछ ऐसा था विद्यालय .....
09/09/2022

वर्ष 2014 में कुछ ऐसा था विद्यालय .....

Address

Chakhabib
Samastipur
848160

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Srjsa.H/s, Chakhabib ,Bibhutipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category