08/11/2024
नमस्कार साथियों,
क्रांतिकारी सलाम
आप सबों को विदित है की सक्षमता उत्तीर्णता के बाद हमारी पोस्टिंग होनी थी। इसके लिए हम सभी को जिला पहले से निर्धारित किया गया था। अचानक सरकार ने नियम बदलकर, इसे ट्रांसफर पोस्टिंग से जोड़ दिया। यह घोर अन्याय पूर्ण है। TSUNSS गोपगुट बिहार ने विभाग के इस अन्याय पूर्ण फैसले का सभी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का निर्णय लिया है। हम सड़क, सदन और न्यायालय तीनों तरीके से इस तुगलकी फरमान का विरोध करेंगे। इस कड़ी में कल दिनांक 9/11/ 2024, शनिवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जिला इकाई की बैठक के पश्चात पुतला दहन एवं ट्रांसफर पोस्टिंग नियमावली की प्रति जलाने का कार्यक्रम लिया गया है। साथियों हमारा पक्ष बहुत मजबूत है सरकार को पहले हमारे निर्धारित जिले में हमारी पोस्टिंग करनी होगी। हमने बहुत सह लिया अब और नहीं। युद्ध का शंखनाद हो चुका है अब तटस्थ रहना ना हीं उचित है और ना हीं संभव । विशिष्ट शिक्षक नियमावली, सक्षमता परीक्षा नोटिफिकेशन और रिजल्ट कार्ड पर आवंटित जिला के आधार पर पदस्थापन हमारा न्यायोचित अधिकार है। हमसे हमारा अधिकार छीनने की किसी भी कोशिश का हम हर स्तर पर विरोध करेंगे । भारत भारती कविता में मैथिली शरण गुप्त ने लिखा है -
"अधिकार खोकर बैठ रहना यह महा दुष्कर्म है,
न्यायार्थ अपने बंधु को भी दंड देना धर्म है।"
इसलिए आईए कल के कार्यक्रम में अपनी जोरदार उपस्थिति और अपना आक्रोश दर्ज करें। हम न्याय के पथ पर हैं, जीत हमारी ही होगी।
आपका साथी
अमित कुमार
TSUNSS गोपगुट