Prameela Adhar Nursing College

Prameela Adhar Nursing College ANM,GNM,B.Sc. Nursing & Post Basic B.Sc. Nursing

जीएनएम कोर्स क्या है? | What Is GNM?दोस्तों इस पोस्ट में हम आपके साथ नर्सिंग से जुड़े एक ऐसे कोर्स के बारे में आपको जानका...
07/08/2023

जीएनएम कोर्स क्या है? | What Is GNM?

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपके साथ नर्सिंग से जुड़े एक ऐसे कोर्स के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे है जिसकी आज के समय में बहुत डिमांड है। यदि आप भी अपना भविष्य नर्सिंग के क्षेत्र में तलाश रहे है तो आपको भी जीएनएम (GNM Course) के बारे में जानना चाहिए।

GNM एक जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स है जो 3 वर्ष की अवधि का होता है और 3 वर्ष की अवधि के भीतर यह आपको Nursing field में बेहतर ज्ञान देता है। तीन वर्ष का GNM Course पूरा होने के बाद आपको 6 महीने के लिए Internship भी करना होता है। मतलब की आपको किसी हॉस्पिटल में जाकर 6 महीने अपने काम की प्रैक्टिस करनी होती है। ताकि आप अपने काम की पढ़ाई के साथ साथ प्रैक्टिकल तौर पर भी निपुण हो सके। इस तरह से इस GNM Nursing Course को 3 वर्ष 6 महीने में पूरा किया जाता है।
Jobs After GNM Course | जी एन एम के बाद कौनसी जॉब मिलती है

COURSE के विधार्थाी के लिए भारत में विभिन्न प्रकार के अवसर मौजूद होते हैं। उनमें से कुछ मुख्य प्रकार के पदों की जानकारी नीचे सूची में दी गई है।

Jobs after GNM Nursing Course

जूनियर नर्स (Junior Nurse )
नर्सिंग ट्यूटर (Nursing Tutor )
फिजिशियन अटेंनडेंट (Physician Attendant )
फॉरेंसिक नर्स (Forensic Nurse )
होम केयर नर्स (Home Care Nurse )
स्टाफ नर्स (Staff Nurse )
आईसीयू नर्स (ICU Nurse )
क्लिनिकल नर्स (Clinical Nurse)
ट्रेवलिंग नर्स (Traveling Nurse)
कम्युनिटी हेल्थ केयर नर्सिंग (Community Health Care Nursing )

जीएनएम की सैलरी कितनी होती है

विद्यार्थी को कोर्स के बाद कितनी gnm salary मिलती है, यह एक अहम सवाल बन जाता है। जैसा कि आप जानते हैं भारत में विभिन्न प्रकार के विभाग है, जहां पर GNM Nursing की डिमांड होती है। विभागों में भिन्नता होने के कारण इनमें दिए जाने वाला वेतन भी अलग अलग होता है। औसत के अनुसार gnm salary शुरुआत में लगभग ₹10000 से लेकर ₹18000 तक होती है। जो बाद में अनुभव के साथ साथ बढ़ती रहती है। संस्थानों में यह वेतन ₹35000 भी पार कर जाता है।

इस प्रकार जीएनएम नर्सिंग करने के बाद विद्यार्थी अगर लगन से कार्य करता है। तो उसे अनुभव के साथ इसमें एक अच्छा वेतन प्राप्त हो सकता है।

कुल मिलाकर कहे तो जीएनएम नर्सिंग कोर्स कैरियर विकल्प के रूप में एक अच्छा कोर्स होता है। लेकिन जो विद्यार्थी इस कोर्स को करने के पश्चात अपना मन बदल लेते हैं। और आगे जॉब नहीं करना चाहते हैं। उनका मन आगे कोई कोर्स करके चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का होता है। तो उनके लिए भी बहुत सारे विकल्प खुले होते हैं । वह चाहे तो जॉब के साथ-साथ आगे पढ़ाई भी कंटिन्यू कर सकते हैं।

Address

Satanpur, Near Ujiyarpur Block
Samastipur
848132

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prameela Adhar Nursing College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Prameela Adhar Nursing College:

Shortcuts

Share

Category