Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur

Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur

Share

Bibi Fatma Teacher's Training College, Samastipur was established on 2nd January 2007.

It is one of premier minority institutions to impart & provide a platform for the deserving candidates and prove to be a milestone in the path of progress.

Photos from Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur's post 18/12/2024

दिनांक 18 दिसंबर 2024 को बीबी फातमा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, विक्रमपुर बांदे, समस्तीपुर के तत्वावधान में "नई चेतना 3.0 लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ" शीर्षक के अंतर्गत एक महिला हिंसा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया l इस रैली का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा हमारे समाज को तोड़ने का कार्य करता है l जिसके प्रति हमें जागरुक होने की आवश्यकता है l इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक मो. अंजुम असगर ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा एक सामाजिक बुराई है, जिसका उन्मूलन करना अति आवश्यक है l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा एक कोढ़ की भांति है जो हमारे सामाजिक ढांचा को अस्त-व्यस्त कर रहा है l इस हिंसा के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है l इस अभियान में बी.एड. सत्र-2023-25 एवं सत्र- 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने नारों के माध्यम से महाविद्यालय के पड़ोस की बस्तियों में जाकर महिला हिंसा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का कार्य बड़े ही उत्साह एवं लगन से किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर, कर्मचारीगण तथा बी.एड. प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे l

Photos from Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur's post 12/12/2024

दिनांक 11 दिसंबर 2024 को बीबी फातमा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, विक्रमपुर बांदे, समस्तीपुर में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज ने कहा कि विचारों के आदान प्रदान में भाषा का प्रमुख स्थान है l इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक मो. अंजुम असगर ने बोला कि किसी समुदाय की गतिविधियों में उसकी भाषा प्रत्यक्ष रूप से परिलक्षित होती है l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि किसी समुदाय पर वहाँ की स्थानीय बोली भाषा का अमिट छाप होता है जिसको मिटाया नहीं जा सकता है l बहुत समुदाय अपनी बोली एवं भाषा के माध्यम से अपनी पहचान बनाए हुए हैं l इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी.एड. प्रथम वर्ष 2024-26 एवं द्वितीय वर्ष 2023-25 के प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l इस प्रतियोगिता में सयुक्त रूप से प्रथम स्थान तौसीफा खातून एवं निखिल रंजन द्वितीय स्थान श्रेया आनंद एवं गुलिस्तान प्रवीण तथा तृतीय स्थान खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण एवं बी.एड. सत्र- 2024-26 एवं 2023-25 के प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे l

Photos from Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur's post 02/12/2024

दिनांक 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस 2024 का आयोजन बीबी फातमा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज बिक्रमपुर बांदे, समस्तीपुर के तत्वाधान में किया गया । इस आयोजन में समाज को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई l इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज ने किया तथा उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को संविधान का एक सच्चा प्रहरी होने के लिए अभिप्रेरित किया l इस रैली में शामिल होकर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने संविधान से संबंधित भिन्न-भिन्न नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं में पोस्टर मेकिंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के कला शिक्षक मो. सुलेमान के निर्देशन में किया गया l पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मो. शाहबाज आलम एवं मेहनाज परवीन द्वितीय स्थान अंकुर कुमार एवं अर्शिया खुशनुदी तथा तृतीय स्थान शना आफरीन का रहा एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निखिल रंजन एवं तौसीफा खातून द्वितीय स्थान मो. फुरकान आलम एवं अमृता कुमारी तथा तृतीय स्थान गुलशमा यास्मीन का रहा। इस रैली में महाविद्यालय के व्यवस्थापक मो. अंजुम असग़र , प्राचार्य, प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण एवं बी.एड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे l

Photos from Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur's post 11/11/2024

आज दिनांक 11 नवम्बर 2024 को बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बिक्रमपुर बांदे, समस्तीपुर के सभागार में ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के आयोजन का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद बहुमुखी प्रतिमा के धनी थे उनके जीवन से हमें कर्मठ बनने की प्रेरणा मिलती है। महाविद्यालय के व्यवस्थापक मो. अंजुम असगर ने कहा कि मौलाना आजाद हम सभी के लिए अनुकरणीय है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का व्यक्तित्व बहुआयामी था वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद, साहित्यकार एवं पत्रकार थे। उनको इन सभी क्षेत्रों में महारत हासिल थी। इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद के तैल–चित्र पर फूल माला अर्पित कर सचिव, व्यवस्थापक, प्राचार्य, प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण तथा बी. एड. के प्रशिक्षुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बी.एड. के प्रशिक्षुओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

Photos from Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur's post 29/10/2024

आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बिक्रमपुर बांदे, समस्तीपुर के तत्वाधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 "सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि" शीर्षक के अंतर्गत ’शपथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सतर्कता जागरूकता सप्ताह सरदार बल्लभ भाई पटेल की याद में प्रत्येक वर्ष भारत सरकार द्वारा मनाया जाता है। ’शपथ’ कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने महाविद्यालय के सत्र 2024–26 के बी.एड. प्रशिक्षुओं, प्राध्यापकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। प्रतिज्ञा में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करना, रिश्वत देने तथा लेने से दूर रहना, ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति का पालन करना, जनहित में कार्य करना, आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करना तथा भ्रष्टाचार की घटना की सूचना उचित अभिकरण को देने की शपथ दिलाई गई।

Photos from Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur's post 28/10/2024

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को बीबी फातमा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, बिक्रमपुर बांदे, समस्तीपुर के तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन से प्रशिक्षुओं में सृजनात्मक शक्तियों का विकास होगा l यह प्रतियोगिता उनको जीवन में कुशलता के साथ कार्य निष्पादन में सहायक सिद्ध होगी l इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक मो. अंजुम असगर ने कहा कि महाविद्यालय अपने प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं जिनको प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी हम निभा रहे हैं l अतः प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व को विकसित करने की हमारी बहुत बड़ी भूमिका है जिसका निर्वहन हमें निष्ठापूर्वक करने की आवश्यकता है l इस तरह की गतिविधियां हमारे कार्य निष्पादन में सहायक साबित होगी l यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के कला प्राध्यापक मो. सुलेमान के निर्देशन में आयोजित की गई जिसमें बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2024- 26 के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया l प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से रवीन्द्र नाथ टैगोर एवं स्वामी विवेकानंद समूह द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से मदन मोहन मालवीय एवं सरोजनी नायडू समूह तथा तृतीय स्थान ए. पी. जे. अब्दुल कलाम समूह का रहा l इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के व्यवस्थापक मो. अंजुम असगर, सेवानिवृत प्राध्यापक श्री विनोदानंद ईश्वर, रणजीत कुमार चौधरी, डॉ. राम प्यारे दुबे, रेशु लता l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण तथा सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे l

11/11/2023

Today, on 11 November 2023, 'National Education Day' was celebrated in the auditorium of Bibi Fatma Teachers' Training College, Bikrampur Banday, Samastipur. National Council for Teacher Education Ministry of Education

Photos from Bibi Fatma Teachers' Training College, Samastipur's post 11/11/2023

आज दिनांक 11 नवंबर 2023 को बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बिक्रमपुर बांदे, समस्तीपुर के सभागार में 'राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज़ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हमारे प्रशिक्षुओं को उनके आदर्शो पर चलने का प्रयास करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की शुरुआत की उसका परिणाम आज हमारे शिक्षा व्यवस्था में परिलक्षित होता है। उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर सचिव, प्राचार्य, प्राध्यापक एवं प्रशिक्षुओं ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के तैल चित्र पर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। Council for Teacher Education Ministry of Education

Want your school to be the top-listed School/college in Samastipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Gangapur Haat Road, Dist, Near Canara Bank, Bikrampur Bande
Samastipur
848129

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm
Sunday 10am - 4pm