05/09/2024
कहते हैं कि गुरु के बिना, जीवन की राह बहुत मुश्किल होती है। गुरु ही हमें जीवन की राह पर चलना सिखाता है और अच्छे-बुरे से हमारी पहचान करवाता है। इसलिए, गुरुओं का दर्जा इतना ऊपर माना गया है। हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप से सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आपके पास एक मौका होता है, अपने टीचर का एक बार फिर से दिल जीत लेने और उनका शुक्रिया करने का।