Sohanpuria

Sohanpuria Orgenigetion

25/08/2026

EWS का कोटा पूरी तरह भर दिया जाता है. EWS की एक भी सीट ओबीसी एससी या एसटी को नही दी जाती.

ओबीसी एससी एसटी कोटे में दो तरीकों से चालबाजी की जाती है.

• Not Found Suitable
• Candidates not Available

यही तरीका अपनाकर ओबीसी एससी एससी कैंडिडेट को किनारे लगाकर इन सीटों को जनरल कैटोगरी वालों से भर दिया जाता है.

तीसरा तरीका है सरकारी पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से भर्ती. चौथा तरीका है डिपार्टमेंट को निजीकरण कर ठेकेदारों के हवाले कर देना.

आरक्षण जीतना है आज तक कभी ईमानदारी से दिया नही गया.

वे आपका आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं. तो आप लोग उनका जातीय विशेषाधिकार और ओवर रिप्रजेंटेशन खत्म करने की बात क्यों करते।

23/08/2026

मै कुछ पॉइंट लिख रहा हु उसे आप अपने आसपास रिसर्च करके देख लेना 100% सही निकलेगा

1- जिन लोगों से SC ST का कटऑफ़ भी कभी जीवन मे पार नहीँ होता वो व्यक्ति सबसे ज्यादा आरक्षण का विरोधी होगा

2- जिस व्यक्ति के पास खाने के लिए भोजन और रहने के लिए छत नहीँ होगा, वही व्यक्ति सबसे ज्यादा धर्म देश की चिंता करेगा

3- जो व्यक्ति कभी जीवन मे अपने पार्टी के सर्वोच्च लीडर से मुलाक़ात नहीँ किया होगा या मुलाक़ात भी 1 मिनट से ज्यादा नहीँ किया होगा, वो व्यक्ति पार्टी के लिए सबसे ज्यादा भावुक होगा, उसके लिए मार पिटाई तक के लिए उतारू हो जायेगा |

एक लोग थे जानकारी मे, मैंने पूछा की और क्या चल रहा लाइफ मे, तो उन्होंने जबाब दिया की " ठाकुरे बभने के लइकन के कहा नौकरी रोयता, एही से आपन दूसर काम पकड़ लिहा " | जानते है वो लड़का थर्ड डिवीजन बीए पास है और पढ़ाई इसलिए बंद कर दिया की ठाकुर ब्राह्मण लडके को नौकरी नहीँ मिल रही |

एक जानकारी मे थे तो उनके यहां बैठा था, वो ठहरे कटटर भाजपाई कटटर हिन्दू | मुझे देखते ही बोले की " का बेटवा, लागता की तुहुं JNU छाप वालन के चक़्कर मे पड़ गल हय ", मैंन हँसकर बात को टाल दिया | फिर उन्होंने कहा की मैंने अपने लडके को साफ साफ कह दिया की " बुजरो क भाई लोग कही से पढ़ाई कई ल जा या मत कर जा, लेकिन अगर JNU मे एडमिशन ले लिहल त मारके हाथ गौड़ तोड़ देब " | मैंने उनके बेटे की तरफ देखा और उसके बेटे की आँखों मे साफ साफ लिखा था की " भैया छोड़िए जाने दीजिये मेरा बाप चुतिया है " |
जानते है लडके का 12 th मे CBSE बोर्ड से 67% है और उसका बाप डिंग हाँक रहा की JNU मे एडमिशन नहीँ लेने देंगे क्यूंकि वहा जाकर अर्बन नक्सल बन जायेगा, जबकि इतने परसेंट पर JNU मे एडमिशन होगा ये सोचना भी महा पाप है, हो सकता है गेट कीपर ही झापड़ मारकर वापस कर दे |

मेरी रोज बीजेपी के किसी न किसी विधायक ब्लॉक प्रमुख या विधायकी लड़ने के इच्छुक लोगों से बात होती है, संगठन के कई लोग मुझसे जो अच्छे पदों पर जुड़े है उनसे बात होती है,वो आज तक कभी नहीँ नाराज हुए की योगी जी की खिंचाई क्यों कर रहे, उल्टा ज्यादातर लोग प्रोत्साहित ही करते है की बहुत सही बात लिखा है आपने, वो 2-4 बात अपने से भी बताते है | लेकिन जानते है योगी जी की खिंचाई करने से मुझसे सबसे ज्यादा नाराज कौन हुआ? वो लोग जो किसी पदों पर नहीँ है और पूरी उम्मीद है आजीवन शायद ही किसी पद पर पहुंच जाये |

इसी तरह इस देश का जो भी एलीट क्लास है वो विदेश मे ही रहता है या विदेश मे ही शिफ्ट हो रहा, सारे एलीट क्लास के लोगों के बच्चे विदेशो मे शिफ्ट है चाहे वो ब्योरोक्रेट्स हो बिजनेस मैंन हो क्रिकेटर हो बॉलीवुड वाले हो कोई भी |लेकिन सबसे ज्यादा देश धर्म की चिंता और देश पर गर्व उन्हें ही है जो किसी दिन बिना इलाज के मर जाये तो कोई कुत्ता तक न झाकने जाये, जिनकी डेड बॉडी किसी सरकारी अस्पताल मे ऐसे ही उठाकर पटक दी जाएगी उन्हें देश धर्म की इतनी चिंता रहती है पूछो मत |

आप लोग भी अपने अगल बगल रिसर्च करके देख सकते है, 100% ये बात सच निकलेगी 😊

दिमाग मुक्त भारत______________पहले नक्सल था। वह जंगल में मिलता था। फिर अर्बन नक्सल आया—वह विश्वविद्यालय, सेमिनार और किता...
17/08/2026

दिमाग मुक्त भारत
______________

पहले नक्सल था। वह जंगल में मिलता था।
फिर अर्बन नक्सल आया—वह विश्वविद्यालय, सेमिनार और किताबों के आसपास आइडेंटिफाई होता था।
फिर टुकड़े-टुकड़े गैंग, खान मार्केट गैंग, आंदोलनजीवी जैसी राजनीतिक प्रजातियों की खोज हुईं।

आगे बढ़ते हुए यह खोज सीधे खोपड़ी के भीतर पहुंच गई है।

लालकिले से मारकिट में नया शब्द उछला है—“दिमागी नक्सल”।

इस आविष्कार के बाद सुरक्षा एजेंसियों का काम आसान हो जाना चाहिए। अब AK-47, बारूद, जंगल और ट्रेनिंग कैंप खोजने की क्या जरूरत? आदमी को कुर्सी पर बैठाइए और चार सवाल पूछिए—

“बेरोजगारी पर कुछ सोचते हो?”

“जी।”

“रुपये की गिरावट पर?”

“थोड़ा।”

“पेपर लीक पर?”

“काफी।”

“सरकार से सवाल भी पूछते हो?”

“जी।”

बस! केस लगभग तैयार है। दिमाग में संदिग्ध गतिविधि पाई गई है।

असल समस्या शायद “नक्सल” से ज्यादा “दिमागी” शब्द में है।

क्योंकि दिमाग बड़ी बदतमीज चीज है।
उसे GDP बताइए तो वह प्रति व्यक्ति आय पूछ देता है।
उसे एक्सप्रेसवे दिखाइए तो वह टूटी सड़क का हिसाब मांगता है।
उसे विश्वगुरु बताइए तो वह शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट खोल लेता है।
उसे पांच ट्रिलियन डॉलर का सपना दिखाइए तो वह नौकरी की वैकेंसी पूछ बैठता है।
उसे अमृतकाल कहिए तो वह पूछता है—अमृत किसके गिलास में है?

इतनी बदतमीजी कोई दिमाग ही कर सकता है।

बेचारा घुटना कभी ऐसे सवाल नहीं पूछता।

इसीलिए संभव है कि आने वाले दिनों में देश में नया सरकारी नारा सुनाई दे—

“दिमाग मुक्त भारत।”

स्कूलों में बच्चों को चेतावनी दी जाएगी—
“बेटा, पढ़ो जरूर, लेकिन इतना मत पढ़ लेना कि सवाल पूछने लगो।”

विश्वविद्यालयों में नया विषय खुलेगा—सहमति अध्ययन विभाग।

परीक्षा में प्रश्न होगा—
“सरकार का निर्णय सही क्यों है?”

उत्तर के विकल्प होंगे—
(A) बिल्कुल सही
(B) ऐतिहासिक रूप से सही
(C) विश्व में पहली बार इतना सही
(D) उपरोक्त सभी।

जो विद्यार्थी लिख देगा—“निर्भर करता है, आंकड़े देखिए”, उसकी कॉपी सीधे दिमागी नक्सल प्रकोष्ठ में भेजी जाएगी।

पत्रकारिता तो पहले से ही आसान की जा चुकी है अब और आसान हो जाएगी। पत्रकार का काम पूछना नहीं, पूछने से बच निकलना होगा।

“महंगाई क्यों बढ़ी?”

खतरनाक प्रश्न।

“प्रधानमंत्री आज कितने बजे उठे?”

राष्ट्रनिर्माण।

“बेरोजगारी का क्या हुआ?”

दिमागी नक्सलवाद।

“प्रधानमंत्री ने नाश्ता कैसे और कब किया ?”

सकारात्मक पत्रकारिता।

मतलब लड़ाई अब हथियार से नहीं, दिमाग से है।

और दिमाग का इलाज मुश्किल है।

उसे जेल में डालिए, विचार बाहर घूमता रहता है।
किताब हटाइए, PDF आ जाती है।
अखबार दबाइए, मोबाइल खुल जाता है।
पोस्ट हटाइए, स्क्रीनशॉट बच जाता है।
सवाल पूछने वाले को बदनाम कीजिए, अगला आदमी वही सवाल पूछ देता है।

यही दिमाग की खराबी है—यह संक्रामक होता है।

एक आदमी पूछता है—“क्यों?”

दूसरा पूछता है—“कितना?”

तीसरा पूछता है—“किसके पैसे से?”

चौथा पूछ देता है—“हिसाब कहां है?”

फिर मामला हाथ से निकलने लगता है।

इसलिए नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी होनी चाहिए—

सोचना व्यक्ति के लिए लाभदायक, लेकिन सत्ता के लिए हानिकारक होता है।

दिमाग का प्रयोग सीमित मात्रा में करें।
सरकारी दावे सुनते समय उसे बंद रखें।
चुनाव के समय केवल उंगली चलाएं, दिमाग नहीं।
और यदि गलती से कोई सवाल पैदा हो जाए तो तुरंत नजदीकी टीवी चैनल पर जाकर दो घंटे की बहस देख लें। संभव है दिमाग अपने आप सुन्न हो जाए।

फिर भी आराम न मिले तो राष्ट्रहित में नारे लगाइए।

क्योंकि लोकतंत्र के इस नए संस्करण में शायद नागरिकों की दो ही श्रेणियां बचेंगी—

- जो हर बात पर हां में सिर हिलाता है, वह राष्ट्रवादी।
- और जिसके सिर के अंदर कुछ हिलता है—वह “दिमागी नक्सल”!
Sheetal P Singh

यह सड़क सोहनपुर बाजार से सोहनपुर गांव के तरफ जाने वाली मुख्य मार्ग है। इसका हाल देख सकते है।इसी मार्ग से गांव के सारे जन ...
12/08/2026

यह सड़क सोहनपुर बाजार से सोहनपुर गांव के तरफ जाने वाली मुख्य मार्ग है। इसका हाल देख सकते है।इसी मार्ग से गांव के सारे जन प्रतिनिधि और सत्ता पक्ष के सारे युवा नेता जाते और आते है। लेकिन पता नहीं इस मार्ग की दुर्दशा उनको दिखाता है कि नही। लेकिन अभी किसी कार्य का श्रेय लेना हो तो सारे नेता श्रेय लेने का पोस्ट फेसबुक और व्हाटसअप ग्रुप में पोस्ट से भर जाता है।
सोहनपुर बाजार में विकास ओवर फ्लो हो रहा है।
#विकासओवरफ्लो
#सोहनपुर
#सोहनपुरबाजार

देश चाहे कितना भी बर्बाद हो जाए हमने बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना परन्तु देवों के देव दूतों के दूतअवतारों के अवतार सरदारों...
08/08/2026

देश चाहे कितना भी बर्बाद हो जाए हमने बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना परन्तु देवों के देव
दूतों के दूत
अवतारों के अवतार
सरदारों के सरदार , नॉन बायोलॉजिकल , अवतारी पुरुष , महामानव , अवार्डी पुरुष , विश्व गुरु , ब्रह्मांड गुरु , वर्ल्ड लीडर , ग्लोबल लीडर , दिव्य पुरुष , तिलिस्मी शक्तियों वाले , भगवान विष्णु के 56 अवतार

शानदार , जानदार , बेहतरीन , उत्कृष्ट , लाजबाब , कमाल , अद्भुत , अविश्वनीय , प्रभावशाली , प्रेरणादायक , सहारणीय , प्रश्ननीय , उम्दा , बेमिशाल , अनुपम , अतुलनीय , अव्वल , श्रेष्ठ , सर्वेष्ठ , दमदार , जबरदस्त , काबिल ए तारीफ , गुणवान , होनहार , बुद्धिमान , समझदार , विवेकशील , अनुभवी , मेहनती , कर्मठ , ईमानदार , जुझारू , निष्ठावान , समर्पित , लगनशील , अनुशासित , विन्रम , सरल , सज्जन , नेकदिल , एकदिल , उदार , दयालु , सहृदय , मिलनसार , हंसमुख , सकारात्मक , ऊर्जावान , आत्मविश्वासी , साहसी , निडर , दृढनिश्चयी , धैर्यवान , संयमी , जिम्मेदार , भरोसेमंद , विश्वनीयता , सम्मानीय , आदरणीय , प्रेरक , प्रगतिशील , रचनात्मक , सृजनशील , कल्पनाशील , कुशल , निपुण , दक्ष , माहिर , विशेषज्ञ , प्रतिभावान , योग्य , सक्षम , सक्षम नेतृत्वकर्ता , करिश्माई , आकर्षक , ओजस्वी , तेजस्वी , गौरवान्ति करने वाला , प्रेरणा स्रोत , मिसाल , आदर्श , महान , विलक्षण , असाधारण , उत्कृष्ट व्यतित्व , उच्च विचारों वाले , जनप्रिय , कर्मयोगी , विजेता , विश्व विजेता , गौरव , नवरत्न , कोहिनूर , रत्न , खरा सोना , हीरा , न्यायप्रिय , रक्षक , आत्मबली , सत्यवादी

महान ज्ञानी , एंट्रायर पॉलिटिकल साइंस से MA की हुए

खूबसूरत
सुंदर,हसीन,मनमोहक,आकर्षक,लाजवाब,दिलकश,मोहक,मनोहर,रमणीय,सुहावना,प्यारा,नाज़ुक,चमकदार,दमकता,नूरानी,रौशन,अनुपम,बेमिसाल,अद्वितीय,मनभावन,लुभावना,दिलनशीं,मनमुग्धकारी,सुरम्य,आकर्षण से,भरपूर,कातिलाना,कशिशभरा,स्वर्गिक,अलौकिक,जन्नत-सा,गुलाब-सा,चाँद-सा,परी-सा,नयनाभिराम,सुडौल,मनहर,सौम्य,कोमल,मधुर,निराला,बेहतरीन,लुभावनी,शालीन,गरिमामय,तेजस्वी,मनोहारी,मनोमुग्धकारी,अनुपम सौंदर्य वाला, रूपवान

अङ्गेन गात्रं नयनेन वक्त्रं
न्यायेन राज्यं लवणेन भोज्यम्।

श्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी जोकि पूरे 800 साल बाद भारत की इस पावन धरा पर अवतार लेकर आए है साथियों , ये छुट मूट पेपर लीक , पेट्रोल इथेनॉल गिरते पुल ब्रिज बांध , बंद होते स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी सरकारी यूनिवर्सिटी के चक्कर में उस महापुरुष को खो मत देना साथियों

जिसकी स्तुति आज तीनों लोको और चारों दिशाओं , आठ पहर में होनी हो रही है उस व्यक्ति का विरोध नहीं किया जाना चाहिए दोस्तो , स्वय देवता जिसपर पुष्पों की बारिश करते है
ऐसे ही युवाओं में सर्व श्रेष्ठ नेता थोड़े ही बने है
🙏🙏🙏🙏❤️❤️❤️❤️😘😘😘✍️✍️✍️✍️

01/08/2026
सबसे कम नंबर मात्र 03 नंबर लाकर चयनित होने वाले SC/ST/OBC के मेरिट पर सवाल उठाते हैं आरक्षण को भीख बताते हैं!सबसे ज्यादा...
31/07/2026

सबसे कम नंबर मात्र 03 नंबर लाकर चयनित होने वाले SC/ST/OBC के मेरिट पर सवाल उठाते हैं आरक्षण को भीख बताते हैं!सबसे ज्यादा आरक्षण लेने वाले लोग आरक्षण खत्म करने की बात करते है!

आरक्षण खत्म करने वाले जो अभियान चला रहे हैं सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ एससी एसटी ओबीसी समाज के लोग यह जानकारी जरूर रखें और उनको जबरदस्त तरीके से जवाब भी दें।


देश की सड़कों पर पाजीस्तानी उपद्रव कर रहें हैं... असली  #छात्र तो हरिद्वार जा रहें हैं... 🤗 #कांड़_यात्रा_आरम्भ... 💪 🥴 #अं...
31/07/2026

देश की सड़कों पर पाजीस्तानी उपद्रव कर रहें हैं... असली #छात्र तो हरिद्वार जा रहें हैं... 🤗
#कांड़_यात्रा_आरम्भ... 💪 🥴
#अंध_भक्त


तो फिर अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चली उसमें मुलायम सिंह कैसे दोषी हो गए वह तो मुख्यमंत्री थे कोई मजिस्ट्रेट थोड़े थे...
29/07/2026

तो फिर अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चली उसमें मुलायम सिंह कैसे दोषी हो गए वह तो मुख्यमंत्री थे कोई मजिस्ट्रेट थोड़े थे यह दोगला चाल चरित्र लाते कहां से है भाजपाई।

29/07/2026

एक वुडलैंड या रेडचीफ का पुराना जूता लीजिए कम से कम तीन साल पुराना, अब एक भगौने मे दो लीटर पानी डालिए अब धीमी आंच पर पानी को उबलने दीजिए बीस मिनट बाद जूता भगौने मे डाल दीजिए ।

कुछ देर बाद जूते में उबलने की क्रिया होगी और जूता बुलबुला फेंकने लगेगा एक घंटे तक धीमी आंच पर उबालते रहिए। एक घंटे बाद उतार लीजिए अब उबला हुआ जुता अपने बाइक/कार की डिग्गी मे रख लीजिए, और घर से निकलिए.........

अब जहां भी कोई अंधभक्त दिखे और कहे
👇🏿
अच्छे दिन आने वाले हे
लाहौर पर कब्ज़ा होगा
महंगाई दूर होगी
बेरोजगारी दूर होगी
चीन को आँख लाल कर के दिखाएंगे
पेट्रोल 30 रुपया लीटर मिलेगा

इत्यादि बोलता दिखे जूता बाहर निकालिए और तब तक ठोकिये जब तक जूता ठंडा ना हो जाए।

देश की आधी समस्या के जिम्मेदार ये "अच्छे दिन " वाले #अंध_भक्त है।

Address

Sohanpur
Salempur
274704

Telephone

+91 90291 26657

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sohanpuria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category