08/02/2023
निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने की योजना एवं प्रत्येक बच्चे को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य को लेकर जनसामान्य में जागरुकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया गया।
समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए जनजागरुकता के लिए ग्राम सकलडीहा में प्राथमिक विद्यालय सकलडीहा प्रथम के परिसर में दिनांक 29-01-2023 लखनऊ की आशा तिवारी एंड कम्पनी द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। सोशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अन्तर्गत निपुण भारत मिशन, बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण, लिंग भेद, डी0बी0टी0, विभागीय सुविधाओं के उपयोग इत्यादि के संबंध में समुदाय में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
नुक्कड़ नाटक टीम लीडर विनीता तिवारी, सहायक कलाकार लहरी हिंदुस्तानी, छोटू एवं विशाल द्वारा प्रस्तुत गीत पढ़ा लिखा बबुआ कलमिये में जान बा' ने उपस्थित समुदाय को प्रेरित किया तथा प्रस्तुत नाटक में बालक - बालिका को समान शिक्षा देने तथा नियमित विद्यालय भेजने का संदेश दिया गया।
प्रधानाध्यापक हिमांशु पाण्डेय ने निपुण लक्ष्य के प्रति अभिभावकों को जागरुक करते हुए सत्रांत तक शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प दोहराया और अभिभावकों से सहयोग की अपील की। ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू वर्मा ने बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने के लिए शिक्षा आवश्यक है, यह आह्वान किया एवं अभिभावकों से अपील की कि विभाग द्वारा डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि का सही और समुचित उपयोग करें।
कार्यक्रम में हजारों जनसमुदाय के लोग, अभिभावक तथा छात्रों के साथ प्रधानाध्यापक हिमांशु पाण्डेय, प्रधानाध्यापक चंद्रधर दीक्षित, सहायक अध्यापक अभिषेक पाण्डेय, राजमणि कुमारी, नेहा मिश्रा, अर्चना जायसवाल, प्रतिभा गुप्ता, अर्चना पाण्डेय तथा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे https://instagr.am/p/CoZ68W-stCS/