20/09/2025
*डायट चन्दौली में कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन।*
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंदौली के न्यू ऑडिटोरियम हाल में एकदिवसीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने बताया कला क्राफ्ट के माध्यम से शिक्षण सामग्री को रुचिकर एवं ग्राह्य बनाकर प्रस्तुत किया जा सकता है बच्चों में विभिन्न प्रकार की डिजाइन, आकृति एवं रंग संयोजन का प्रभाव दीर्घगामी होता है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा स्टाल के माध्यम से कला क्राफ्ट एवं पपेट्री आधारित सामग्री का निर्माण कर प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय स्तर पर भाषा, गणित श्रेणी उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान श्रेणी से संबंधित कला क्राफ्ट पपेट्री का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न स्टॉल का भ्रमण कर डायट स्तर पर गठित बाह्य निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों का प्रस्तुतीकरण के पश्चात् मूल्यांकन कर परिणाम प्रस्तुत किया जिसके अनुसार
*प्राथमिक स्तर पर*
*भाषा श्रेणी में*
प्रथम स्थान स्वाति सिंह, पीएम श्री क० वि० जफरपुर, नियामताबाद द्वितीय स्थान डॉ सावित्री मिश्रा, प्रा० वि० नवाबपुर, सदर तृतीय स्थान रितु कुमारी, प्रा० वि० विद्यालय डेढ़गांवा
*गणित श्रेणी में*
प्रथम सुनीता गौतम, क० वि० नेगुरा,सदर
द्वितीय स्थान प्रशांत कुमार कम्पो० वि० बरहनी
तृतीय पूनम कुमारी, प्रा वि शिवपुर, सकलडीहा
*उच्च प्राथमिक स्तर पर*
*गणित श्रेणी में*
प्रथम अलिशा मौर्य, उ० प्रा० वि० भगवानपुर
द्वितीय अतुल श्रीवास्तव, उ० प्रा० वि० दुबेपुर माफी, चकिया
तृतीय नंद कुमार शर्मा, क० वि० हृदयपुर, चहनियां
*विज्ञान श्रेणी में*
प्रथम रक्षा रानी क० वि० टांडाकला, चहनियां
द्वितीय बृजेश कुमार, पूर्व मा० वि० जंगुली
तृतीय वारिज कपूर, पू०मा० वि० लौंदा, नियामताबाद
*सामाजिक विज्ञान श्रेणी में*
प्रथम दीपिका कुमारी, उ० प्रा० वि० सुंडेहरा, बरहनी
दि्वितीय उषा सिंह, उ० प्रा ० वि० सैदूपुर, शहाबगंज
तृतीय आरती मिश्रा, उ० प्रा० वि० बांसगांवा, धानापुर
को प्राप्त हुआ। प्रभारी डॉ० मंजु गुप्ता द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस दौरान आन्तरिक स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य डॉ० बैजनाथ पांडेय, डॉ० जितेन्द्र सिंह, डॉ अज़हर सईद एवं डायट प्रवक्ता डॉ रोशन कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, जयंत कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।