17/07/2026
🌿 PM SHRI GMSSS SAINJ, KULLU (H.P.) 🌿
ECO CLUB एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान
"एक पेड़ माँ के नाम"
आज PM SHRI GMSSS Sainj में Eco Club एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में Eco Club के प्रभारी श्री मेहर सिंह (प्रवक्ता गणित) एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मीना ठाकुर प्रवक्ता कॉमर्स ने स्वयं विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ पौधारोपण कर स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। NSS के आदर्श वाक्य "Not Me But You" तथा Mission LiFE की भावना को आत्मसात करते हुए सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
🌱 संदेश:
"एक पौधा केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर है। आइए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ, उनका संरक्षण करें और प्रकृति को समृद्ध बनाएँ।" 🌍💚