SMR Janjatiya P.G. College Sahiya

SMR Janjatiya P.G. College Sahiya Affiliated to Sri Dev Suman Uttarakhand University

16/06/2026
एस.एम.आर. जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया में आयोजित भव्य षष्टम विदाई समारोह में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भावभीनी ...
15/06/2026

एस.एम.आर. जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया में आयोजित भव्य षष्टम विदाई समारोह में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अभिषेक तोमर को "मिस्टर फेयरवेल" एवं आंचल बिष्ट को "मिस फेयरवेल" का खिताब प्रदान किया गया। वहीं आशीष चौहान "मिस्टर हैंडसम" तथा तनीषा तोमर "मिस ब्यूटी" चुनी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और उत्साह से भरपूर इस समारोह में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी विजेताओं एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया, देहरादूननवें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँआज सरदार महिपाल रा...
06/06/2026

सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया, देहरादून

नवें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आज सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया अपनी गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा के 8 वर्ष पूर्ण कर नवें स्थापना दिवस का उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
जौनसार-बावर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु स्थापित इस महाविद्यालय ने अल्प समय में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। पिछले 8 वर्षों में स्नातक स्तर पर 1254 और स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में 218 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से पिछले 7 वर्षों में 410 स्नातक और 68 स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। वर्तमान सत्र का परीक्षा परिणाम अभी घोषित होना शेष है।
महाविद्यालय के 14 पूर्व छात्र विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं समर्पित मार्गदर्शन का प्रमाण हैं।
खेलों के क्षेत्र में भी महाविद्यालय ने विशिष्ट पहचान बनाई है। नॉर्थ ज़ोन एवं ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिताओं में हमारे विद्यार्थियों ने निरंतर सहभागिता दर्ज कराई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में छात्र सागर द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करना महाविद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय है। राष्ट्रीय एवं नॉर्थ ज़ोन प्रतियोगिताओं हेतु कुल 19 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ, जिनमें से 16 ने सफलतापूर्वक प्रतिभाग कर संस्थान का नाम रोशन किया।
इन आठ वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा के पीछे अनेक ऐसे अदृश्य चेहरे हैं जो कभी मंच की अग्रिम पंक्ति में नहीं आए, किन्तु जिनके सहयोग, मार्गदर्शन, विश्वास, शुभेच्छा एवं निरंतर समर्थन ने इस संस्थान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय परिवार ऐसे सभी शुभचिंतकों, मित्रों, सहयोगियों, समाजसेवियों, अभिभावकों एवं शिक्षा-प्रेमियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है। आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

आप सभी को नवें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
💐💐💐💐💐

अनिल सिंह तोमर
चेयरमैन
सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज

30/05/2026

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से एसएमआर जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया में नियमित रूप (रेगुलर) से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही पात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹30,000 (तीस हजार रुपये) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षिक प्रगति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा नामित परीक्षकों के निर्देशन में आज सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक/प्रोजेक्ट/मौख...
27/05/2026

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा नामित परीक्षकों के निर्देशन में आज सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक/प्रोजेक्ट/मौखिक परीक्षाएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के माननीय संस्थाध्यक्ष महोदय द्वारा सभी परीक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

Address

Uttrakhand
Sahiya

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SMR Janjatiya P.G. College Sahiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SMR Janjatiya P.G. College Sahiya:

Shortcuts

Share