Schooli GYAN

Schooli GYAN Hello friends, We will try to provide best educational content for students.

बिहार दिवस: गौरव और अभिमान का दिन22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बिहार के गौरव और अभिमान का प्रत...
11/02/2026

बिहार दिवस: गौरव और अभिमान का दिन

22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बिहार के गौरव और अभिमान का प्रतीक है, जब 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य बना था।

बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास है। यहाँ से बुद्ध, महावीर, और गुरु गोविंद सिंह जैसे महान व्यक्तित्व निकले हैं, जिन्होंने दुनिया को शांति, ज्ञान, और वीरता का संदेश दिया।

बिहार की धरती पर कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल हैं, जैसे कि बोधगया, पटना, और वैशाली। यहाँ के लोग अपनी संस्कृति, भाषा, और परंपराओं पर गर्व करते हैं।

बिहार दिवस के अवसर पर, हम अपने राज्य की उन्नति और विकास के लिए संकल्प लेते हैं। हम अपने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

जय बिहार! 😊

24/01/2026
10/01/2026
17/12/2025

56 मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी है – स्‍टेपिस (कान में)
57 मानव शरीर की सबसे लम्‍बी हड्डी है – फीमर (जांघ में)
58‍ मनुष्य के शरीर में पैर की हड्डी – खोखली होती है।
59 टिबिया नामक हड्डी किसमें पायी जाती है – टाँग
60 मानव शरीर के किस अंग की हड्डी सबसे लम्‍बी होती है – जाँघ
61 वृद्धावस्था में मनुष्‍य की हड्डियाँ क्‍यों कमजोर हो जाती हैं – कैल्सियम की कमी से

62.‍ कैप्सूल (Capsule) का आवरण किससे बना होता है – स्‍टार्च का
63. शहद का प्रमुख घटक कौन सा है – फ्रक्‍टोस
64. कौन-सी शर्करा तत्‍काल ऊर्जा प्रदान करती है – ग्‍लूकोज
65. शहद में मुख्‍यत: क्या होते है – कार्बोहाइड्रेट
66. सर्वाधिक ऊर्जा कौन प्रदान करता है – वसा (Fats)
67. टायफाइड से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है – आंत

68. न्‍यूमोनिया रोग मानव शरीर के किस अंग को ग्रसित करता है – फेफड़ा
69. मानव शरीर में वसा कहां जमा होती है – वसा ऊतक में

70 एथलीट को किससे जल्‍दी ऊर्जा मिलती है – कार्बोहाइड्रेट से
71 लम्बे समय तक कठोर शारीरिक कार्य के पश्‍चात मांसपेशियों में थकान अनुभव होने का कारण क्या होता है – ग्‍लूकोज का अवक्षय
72 एन्जाइम मूल रूप से क्‍या है – प्रोटीन
73 शरीर में ऊतकों का निर्माण किससे होता है – प्रोटीन
74 प्रोटीन को मुख्यत किसके लिए माना जाता है – शरीर का निर्माण करने के लिए

Q.75 सर्वाधिक प्रोटीन किसमें पाया जाता है - सोयाबीन मे

02/12/2025

👉 *भारत के झंडे में बीच वाले रंग का नाम?*
(A) केसरिया ❤️
(B) सफेद 🙏
(C) हरा 😮
(D) नीला 👍

*👉🏻 Answer With Emoji's ✅*

31/10/2025

• 𝗔𝗰𝗶𝗱 (एसिड) → अम्ल
• 𝗕𝗮𝘀𝗲 (बेस) → क्षार
• 𝗦𝗮𝗹𝘁 (सॉल्ट) → लवण
• 𝗘𝗹𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 (एलेमेंट) → तत्त्व
• 𝗖𝗼𝗺𝗽𝗼𝘂𝗻𝗱 (कम्पाउंड) → यौगिक
• 𝗠𝗼𝗹𝗲𝗰𝘂𝗹𝗲 (मॉलीक्यूल) → अणु
• 𝗔𝘁𝗼𝗺 (एटम) → परमाणु
• 𝗘𝗻𝗲𝗿𝗴𝘆 (एनर्जी) → उर्जा
• 𝗥𝗲𝗮𝗰𝘁𝗶𝗼𝗻 (रिएक्शन) → अभिक्रिया
• 𝗢𝘅𝘆𝗴𝗲𝗻 (ऑक्सीजन) → प्राणवायु
• 𝗛𝘆𝗱𝗿𝗼𝗴𝗲𝗻 (हाइड्रोजन) → जलबिजली
• 𝗖𝗮𝗿𝗯𝗼𝗻 (कार्बन) → कार्बन
• 𝗣𝗲𝗿𝗶𝗼𝗱𝗶𝗰 𝗧𝗮𝗯𝗹𝗲 (पीरियॉडिक टेबल) → आवर्त सारणी
• 𝗠𝗲𝘁𝗮𝗹 (मेटल) → धातु
• 𝗡𝗼𝗻-𝗠𝗲𝘁𝗮𝗹 (नॉन-मेटल) → अधातु
• 𝗦𝗼𝗹𝘂𝘁𝗶𝗼𝗻 (सोल्यूशन) → विलयन
• 𝗦𝗼𝗹𝘃𝗲𝗻𝘁 (सॉल्वेंट) → विलायक
• 𝗦𝗼𝗹𝘂𝘁𝗲 (सोल्यूट) → विलेय
• 𝗠𝗮𝘀𝘀 (मास) → द्रव्यमान
• 𝗪𝗲𝗶𝗴𝗵𝘁 (वेट) → भार
• 𝗙𝗼𝗿𝗺𝘂𝗹𝗮 (फॉर्मूला) → सूत्र
• 𝗦𝘂𝗯𝘀𝘁𝗮𝗻𝗰𝗲 (सब्सटेंस) → पदार्थ
• 𝗘𝗾𝘂𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻 (इक्वेशन) → समीकरण
• 𝗖𝗮𝘁𝗮𝗹𝘆𝘀𝘁 (कैटेलिस्ट) → उत्प्रेरक
• 𝗣𝗛 (पी-एच) → मानक स्केल
• 𝗡𝗲𝘂𝘁𝗿𝗮𝗹 (न्यूट्रल) → उदासीन
• 𝗔𝗹𝗸𝗮𝗹𝗶𝗻𝗲 (अल्कलाइन) → क्षारीय
• 𝗦𝘂𝗴𝗮𝗿 (शुगर) → शर्करा
• 𝗦𝘁𝗮𝗿𝗰𝗵 (स्टार्च) → स्टार्च
• 𝗖𝗵𝗲𝗺𝗶𝗰𝗮𝗹 (केमिकल) → रासायनिक
• 𝗩𝗮𝗽𝗼𝗿 (वेपर) → वाष्प
• 𝗚𝗮𝘀 (गैस) → वायु
• 𝗟𝗶𝗾𝘂𝗶𝗱 (लिक्विड) → द्रव
• 𝗦𝗼𝗹𝗶𝗱 (सॉलिड) → ठोस
• 𝗘𝗻𝗱𝗼𝘁𝗵𝗲𝗿𝗺𝗶𝗰 (एंडोथर्मिक) → ऊष्माशोषी
• 𝗘𝘅𝗼𝘁𝗵𝗲𝗿𝗺𝗶𝗰 (एक्सोथर्मिक) → ऊष्माक्षेपी
• 𝗖𝗼𝗿𝗿𝗼𝘀𝗶𝗼𝗻 (कोरोशन) → क्षरण
• 𝗥𝘂𝘀𝘁 (रस्ट) → जंग
• 𝗘𝗹𝗲𝗰𝘁𝗿𝗼𝗹𝘆𝘁𝗲 (इलेक्ट्रोलाइट) → विद्युत अपघट्य
• 𝗖𝘂𝗿𝗿𝗲𝗻𝘁 (करंट) → धारा

Test yourself
31/10/2025

Test yourself

31/10/2025

• 𝗖𝗼𝗺𝗽𝘂𝘁𝗲𝗿 (कंप्यूटर) → संगणक
• 𝗙𝗼𝗹𝗱𝗲𝗿 (फोल्डर) → संचिका
• 𝗙𝗶𝗹𝗲 (फाइल) → दस्तावेज़
• 𝗞𝗲𝘆𝗯𝗼𝗮𝗿𝗱 (कीबोर्ड) → कुँजीपट
• 𝗠𝗼𝘂𝘀𝗲 (माउस) → संकेतक
• 𝗠𝗼𝗻𝗶𝘁𝗼𝗿 (मॉनिटर) → प्रदर्शन-पर्दा
• 𝗖𝗣𝗨 (सीपीयू) → केन्द्रीय प्रक्रमक
• 𝗠𝗲𝗺𝗼𝗿𝘆 (मेमोरी) → स्मृति
• 𝗛𝗮𝗿𝗱 𝗗𝗶𝘀𝗸 (हार्ड डिस्क) → कठोर डिस्क
• 𝗥𝗼𝘂𝘁𝗲𝗿 (राउटर) → मार्गनिर्देशक
• 𝗦𝗲𝗿𝘃𝗲𝗿 (सर्वर) → सेवादाता
• 𝗗𝗼𝘄𝗻𝗹𝗼𝗮𝗱 (डाउनलोड) → अवतरण
• 𝗨𝗽𝗹𝗼𝗮𝗱 (अपलोड) → आरोपण
• 𝗕𝗿𝗼𝘄𝘀𝗲𝗿 (ब्राउज़र) → अन्वेषक
• 𝗪𝗲𝗯𝘀𝗶𝘁𝗲 (वेबसाइट) → जालस्थल
• 𝗟𝗼𝗴𝗶𝗻 (लॉगिन) → प्रवेश
• 𝗟𝗼𝗴𝗼𝘂𝘁 (लॉगआउट) → निर्गमन
• 𝗪𝗶𝗙𝗶 (वाइफाई) → ताररहित-जाल
• 𝗖𝗼𝗱𝗶𝗻𝗴 (कोडिंग) → संहितांकन
• 𝗛𝗧𝗠𝗟 (एचटीएमएल) → स्थिर पृष्ठ भाषा
• 𝗖𝗦𝗦 (सीएसएस) → शैली पत्रक
• 𝗝𝗦 (जेएस) → लिपि भाषा
• 𝗔𝗽𝗽 (ऐप) → अनुप्रयोग
• 𝗦𝗼𝗳𝘁𝘄𝗮𝗿𝗲 (सॉफ्टवेयर) → अनुप्रयोग-संग्रह
• 𝗛𝗮𝗿𝗱𝘄𝗮𝗿𝗲 (हार्डवेयर) → उपकरण-संग्रह
• 𝗟𝗮𝗽𝘁𝗼𝗽 (लैपटॉप) → गोद-गणक
• 𝗗𝗲𝘀𝗸𝘁𝗼𝗽 (डेस्कटॉप) → मेज-गणक
• 𝗡𝗲𝘁𝘄𝗼𝗿𝗸 (नेटवर्क) → संजाल
• 𝗗𝗮𝘁𝗮 (डाटा) → आँकड़ा
• 𝗕𝗮𝗰𝗸𝘂𝗽 (बैकअप) → प्रतिलेख
• 𝗖𝗹𝗼𝘂𝗱 (क्लाउड) → मेघ-जाल
• 𝗦𝘆𝘀𝘁𝗲𝗺 (सिस्टम) → तंत्र
• 𝗣𝗮𝘀𝘀𝘄𝗼𝗿𝗱 (पासवर्ड) → कूटशब्द
• 𝗦𝗰𝗮𝗻𝗻𝗲𝗿 (स्कैनर) → परिवाचक
• 𝗣𝗿𝗶𝗻𝘁𝗲𝗿 (प्रिंटर) → मुद्रक
• 𝗨𝗦𝗕 (यूएसबी) → सार्वत्रिक श्रेणी बस
• 𝗦𝗽𝗲𝗮𝗸𝗲𝗿 (स्पीकर) → वक्ता
• 𝗣𝗿𝗼𝗷𝗲𝗰𝘁𝗼𝗿 (प्रोजेक्टर) → प्रक्षेपक
• 𝗩𝗶𝗿𝘂𝘀 (वायरस) → विषाणु
• 𝗔𝗻𝘁𝗶𝘃𝗶𝗿𝘂𝘀 (एंटीवायरस) → प्रतिविषाणु
Follow

17/12/2024

1️⃣7️⃣❗1️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! टीनू और चिड़िया के घोंसले !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

एक समय की बात है, टीनू नाम की लड़की थी जो स्कूल में दिए गए कार्यों में बड़ी रुचि रखती थी। इस साल टीनू के स्कूल में गर्मी की छुट्टियां पड़ने से पहले उसकी टीचर ने सभी को विभिन्न पक्षियों के चित्र दिखाकर चिड़िया पर निबंध लिखने के लिए कहा था। सभी बच्चों को स्कूल खुलते ही निबंध टीचर को दिखाना था।

पक्षियों की रंग-बिरंगी किताब टीनू को बहुत पसंद थी। जब टीचर ने बताया कि उन पर निबंध लिखना है और सबसे अच्छा लिखने वाले को इनाम में वह किताब मिलेगी, तो टीनू खुश हो गई। टीचर ने सभी पक्षियों से जुड़ी कुछ कहानियाँ भी बच्चों को सुनाई। उसके बाद स्कूल की गर्मियों की छुट्टियाँ पड़ गईं।

यूँ तो टीनू हर साल अपनी गर्मी की छुट्टियाँ बिताने के लिए कहीं-न-कही जाती थी। लेकिन इस साल की छुट्टियों में टीनू रोज़ पास के ही बगीचे में जाकर पक्षियों और उनके घोंसले देखने लगी। उस बगीचे में गोरैया, दर्जिन, लवा जैसे बहुत-से पक्षी आते थे। टीनू बगीचे में आने वाली हर चिड़िया को पहचानने की कोशिश करती और उन्हें ग़ौर से देखती रहती।

टीनू देखती थी कि हर चिड़िया एक-एक घास, पत्ती, पंख, आदि को जोड़कर कैसे अपना घोंसला बना रही है। उसके मन में होता था कि चिड़िया को घोंसला बनाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। टीनू चाहती थी कि वो किसी तरह से उन पक्षियों की मदद करें।

एक दिन टीनू ने देखा कि पास के बगीचे में बदमाश लड़कों ने लवा चिड़ियों का घोंसला तोड़ दिया है। टीनू को यह देखकर बहुत दुख हुआ। उसने सोचा कि क्यों न मैं इनके लिए खुद एक-दो घोंसले बना दूँ। शायद ये इसका इस्तेमाल कर लेंगीं।

टीनू को लगा कि वो कुछ ही देर में घोंसला बनाकर तैयार कर देगी। लेकिन टीनू पूरा दिन तिनकों और दूसरी चीज़ों से चिड़िया का घोंसला बुनती रही। बड़ी मुश्किल से जब घोंसला तैयार हुआ, तो घोंसले को पेड़ पर टिकाने के लिए कुछ मिला नहीं।

टीनू की माँ यह सब देख रही थी। तभी टीनू ने माँ को बताया, “देखिए न, मैंने चिड़िया के लिए एक घोंसला बनाया है। मगर यह उतना सुंदर नहीं है, जितना चिड़िया बनाती हैं। मैंने सोचा था आसानी से एक सुंदर घोंसला बन जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह घोंसला अंदर से काफी कठोर बन गया है। क्या आप इसे मुलायम बना देंगी?”

किसी तरह से टीनू की माँ ने उस घोंसले को थोड़ा ठीक किया। उसके बाद टीनू ने उस घोंसले को धागे की मदद से पेड़ पर टिका दिया।

अब बगीचे में बैठकर टीनू लवा पक्षी के आने का इंतज़ार करने लगी। वो पक्षी बगीचे में आए तो, लेकिन टीनू द्वारा बनाया गया घोंसला उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया। टीनू के साथ उसकी माँ भी बगीचे में आई थी, उसने टीनू को उदास देखकर कहा, “तुम परेशान मत होना, अभी चिड़िया घोंसले पर आ जाएगी।”

तभी एक लवा पक्षी ने आकर टीनू द्वारा बनाए गए घोंसले को तोड़ दिया। अब टीनू ने मुँह लटका लिया। तब उसे उसकी माँ ने समझाया कि तुम्हें दुःखी नहीं होना चाहिए। देखो, तुम्हारे द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों से ही लवा पक्षी अपने लिए घोंसला बना रहे हैं। हो सकता है कि इन्हें दूसरों का बनाया हुआ घोंसला पसंद नहीं आता हो। दुःखी मन से टीनू ने कहा, “माँ मैं अपने स्कूल के निबंध में यह सब कुछ लिखूंगी।”

कुछ देर बाद टीनू ने कहा, “माँ आपने देखा कि लवा पक्षी अपना घर झाड़ियों में बना रहे हैं।” जवाब में टीनू की माँ बोली, “हाँ बेटा, मैंने सुना था कि लवा पक्षी अपना घोंसला किसी के घर के रोशनदान या पेड़ पर ही बनाते हैं। आज यह नई बात पता चली है।”

कुछ और दिनों बाद टीनू ने लवा पक्षियों के बारे में एक और बात जानी कि वो सीधे उड़कर अपने घोंसले में नहीं जाते। घोंसले से कुछ दूर ठहरकर इधर-उधर कूदते हुए वो अपने घोंसले तक पहुँचते हैं, ताकि किसी को उनके घोंसले का पता न चले।

थोड़े ही दिनों में स्कूल की गर्मियों की छुट्टियाँ खत्म हो गईं। टीनू ने स्कूल जाकर लवा पक्षी के बारे में लिखा और निबंध प्रतियोगिता जीत ली। ईनाम में मनपसंद चिड़ियों वाली किताब मिलने पर टीनू खुश हो गई।

प्रतियोगिता जीतने के बाद भी टीनू रोज़ चिड़ियों की चहचहाहट सुनने के लिए उस बगीचे में जाकर घंटों बैठती है। मानो उसकी चिड़ियों के साथ दोस्ती हो गई हो।

*शिक्षा:-*
उपर्युक्त प्रसंग से यह सीख मिलती है कि छोटी-छोटी बात पर मन दुःखी नहीं करना चाहिए। साथ ही आसपास की चीज़ों पर ग़ौर करने से हमें काफ़ी कुछ नया जानने को मिलता है।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Address

Sahebganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Schooli GYAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category