ABVP Saharsa

Call Directions Contact the school

ABVP Saharsa Official Page of ABVP Saharsa.

ABVP SAHARSA BIHAR
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (संक्षिप्त-एबीवीपी या विद्यार्थी परिषद) विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। इसकी स्थापना छात्र हित और छात्रों को उचित दिशा देने के लिए किया गया. विद्यार्थी परिषद का नारा है - ज्ञान, शील और एकता ।

स्थापना
अखिल भारतीय विद्यार्थी की स्थापना मुंबई में ९ जुलाई, १९४९ को हुई थी। इसकी स्थापना का श्रेय प्रोफेसर ओमप्रकाश बहल को दिया जाता है।
उद्देश्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। देश की युवा छात्र शक्ति का यह प्रतिनिधि संगठन है। इसकी मूल अवधारणा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। इसका नारा है - छात्र शक्ति-राष्ट्रशक्ति । वैसे एवीवीपी का आधिकारिक स्लोगन - ज्ञान, शील, एकता - परिषद् की विशेषता है।

संगठन
राष्ट्रवादी छात्रों के इस संगठन की हर वर्ष देशव्यापी सदस्यता होती है। देश के सभी विश्वविद्यालयों और अधिकांश कॉलेजों में परिषद की इकाईयां हैं। अधिकांश छात्रसंघों पर परिषद का ही अधिकार है। संगठन का मानना है कि आज का छात्र कल का नागरिक है। हर वर्ष होने वाले प्रांतीय और राष्ट्रीय अधिवेशनों के द्वारा नई कार्यसमिति गठित होती हैं और वर्ष भर के कार्यक्रमों की धोषणा होती है। यह एकमात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की अवधारणा में विश्वास रखता है। और इसी कारण परिषद के अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर हीं चुने जाते हैं। इसकी चार स्तरीय इकाईयां होती है। पहली कॉलेज इकाई, दूसरी नगर इकाई, तीसरी प्रांत इकाई और चौथी राष्ट्रीय इकाई। अब कई स्थानों पर जिला इकाई भी बनने लगी है।

कार्य
स्थापना काल से हीं संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देश व्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। आज इस संगठन से जुड़े रहे लोग समाज-जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और कश्मीर से धारा ३७० को हटाने के लिए विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आदोलन चलाते रहा है। बांग्ला देश को तीन बीघा भूमि देने के विरुद्ध परिषद ने ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था। विद्यार्थी परिषद् देशभर के अनेक राज्यों में प्रकल्प चलाती है.बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है.इसके अलावा वैसे निर्धन मेधावी छात्र, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिय़े निजी कोचिंग संस्थानों में नहीं जा सकते...उनके लिये स्वामी विवेकानंद निशुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाता है..राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की ओर से हरेक साल student exchange for inter-state living का आयोजन किया जाता है.. जिसके तहत दूसरे राज्य में रहने वाले छात्र अन्य राज्यों में प्रवास करते हैं..और वहां की संस्कृति और रहन-सहन से परिचित होते हैं.


मुखपत्र

हिंदी में नई दिल्‍ली से प्रकाशित 'राष्‍ट्रीय छात्रशक्ति' अ.भा. विद्यार्थी परिषद् का मुखपत्र है। यह शिक्षा क्षेत्र की अग्रणी पत्रिका है। इसके संपादक आशुतोष हैं। अवनीश सिंह राजपूत, संजीव कुमार सिन्‍हा संपादक मंडल के सदस्‍य हैं।
राष्‍ट्रीय पदाधिकारी

अ.भा. विद्यार्थी परिषद् के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं प्रा. छगन भाई पटेल एवं सुश्री निधि त्रिपाठी राष्‍ट्रीय महामंत्री हैं।

http://hi.wikipedia.org/wiki/अखिल_भारतीय_विद्यार्थी_परिषद

भारतीय चिंतन, संस्कृति और राष्ट्रसेवा के प्रखर विचारक एवं कर्मयोगी थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के माध्यम...
25/09/2026

भारतीय चिंतन, संस्कृति और राष्ट्रसेवा के प्रखर विचारक एवं कर्मयोगी थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास और सम्मान की बात कही। उनका जीवन सादगी, त्याग, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर हम उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।
जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऐतिहासिक जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों, ...
19/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऐतिहासिक जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह परिणाम छात्र हितों, शैक्षणिक मुद्दों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से जुड़े जनादेश के रूप में सामने आया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का आभार, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपना मत दिया। विजयी टीम से विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने, परिसर में सकारात्मक संवाद बढ़ाने और छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने की अपेक्षा है। यह जीत नई जिम्मेदारियों और चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी है।
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)

13/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करती है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रतिनिधि पत्रकार के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार और मारपीट किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पत्रकार समाज की आवाज को सामने लाने का कार्य करते हैं, ऐसे में उनके साथ हिंसा और दबाव की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अभाविप जिला प्रशासन से मांग करती है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी अथवा अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही, अभाविप मांग करती है कि सदर अस्पताल की संपूर्ण कार्यप्रणाली, चिकित्सकों की ड्यूटी, उपस्थिति, मरीजों के साथ व्यवहार एवं अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या नियमों की अनदेखी सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों पर भी सख्त कार्रवाई हो।

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर मरीजों, उनके परिजनों और पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी या पद का दुरुपयोग करते हुए कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
अभाविप स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि पत्रकारों की आवाज दबाने अथवा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन तत्काल मामले का संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करे, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे तथा सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए ठोस कदम उठाए।

पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा—लोकतंत्र की मजबूती की पहचान है।
ABVP North Bihar ABVP Bihar

09/09/2026

कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता का परिचय देकर भारत की विजयगाथा लिखने वाले 'परमवीर चक्र' से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

“गुरु वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकरविद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरते हैं।”शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।  ...
05/09/2026

“गुरु वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर
विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरते हैं।”
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं।   #सहरसा
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं।
#सहरसा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच, स...
09/07/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच, सहरसा के तत्वावधान में भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय कला मंच सहरसा द्वारा अभाविप स्थापना दिवस के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम अभाविप के पूर्व प्रांत उपाध्यक...
09/07/2026

राष्ट्रीय कला मंच सहरसा द्वारा अभाविप स्थापना दिवस के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम अभाविप के पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष, प्रो० कामाख्या नारायण सिंह, राष्ट्रीय कला मंच के पूर्व जिला संयोजक रोहित झा, नगर मंत्री रोशन कामत, राष्ट्रीय कला मंच सहरसा के अनन्या ठाकुर, के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया गया।

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
09/07/2026

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

Madhav Niketan Panchawati Chowk
Saharsa
852201

Telephone

+919031366313

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Saharsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to ABVP Saharsa:

Shortcuts

Share