29/05/2026
Proud moment 😊
This is the Special School for Autism, CP, MR, HI, BI & Multiple Disabled . We have Early Intervention Services, Special Education, Speech Therapy, Physio
29/05/2026
Proud moment 😊
28/05/2026
🌍🍛
“भूख सिर्फ पेट की नहीं, इंसानियत की भी परीक्षा है।”
आइए इस विश्व भूख दिवस पर संकल्प लें कि हमारे आसपास कोई भी भूखा न सोए।
एक छोटी सी मदद किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। ❤️
🤝 मिलकर हाथ बढ़ाएँ
🍲 जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाएँ
💫 मानवता का फर्ज निभाएँ
#विश्व_भूख_दिवस
25/05/2026
📢 Important Update – National Championship 2026 for CP & Autism 🇮🇳
यह सूचित किया जाता है कि 13th National Championship for Cerebral Palsy & Autism (5th to 7th June 2026, Ahmedabad) के लिए Officials एवं Parents Registration की अंतिम तिथि 24 मई 2026, रविवार मध्यरात्रि (Midnight) तक निर्धारित थी।
अब Online Registration Form पूर्णतः बंद (Closed) कर दिया गया है।
⚠️ आवश्यक सूचना:
यदि किसी प्रतिभागी, अभिभावक, कोच या ऑफिशियल का Registration अभी भी किसी कारणवश छूट गया हो, तो वे कृपया Offline Registration Form भरने हेतु हम लोगों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
🙏 बहुत-बहुत धन्यवाद।
🌟 National Championship 2026 for CP & Autism
📅 Date: 5th to 7th June 2026
📍 Venue: St. Xavier’s School Campus, Loyola Hall, Ahmedabad, Gujarat
⚽ CP Football
🏊 Swimming
⛸️ Skating
🚴 Cycling
🏸 Badminton & More!
🌐 Websites: www.isfa.in | www.isfcp.in
📞 Contact: 9431013499 | 9825674150
24/05/2026
खगड़िया, दिनांक – 24 मई 2026
बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटी (BAPwD) खगड़िया जिला इकाई एवं खगड़िया जिला पैरा स्पोर्ट्स संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 24 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से मां नूतन निवास, हरदाश चक, वार्ड संख्या-37, नियर वन विभाग कार्यालय, खगड़िया में “खगड़िया जिला वार्षिक आमसभा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व आयुक्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बिहार सरकार डॉ. शिवाजी कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहरसा जिला से राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोच खुर्शीद आलम उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश संरक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव, गरिमामयी उपस्थिति पंकज कुमार उर्फ कुमार पंकज प्रेम राष्ट्रीय तैराक बिहार सह पूर्व स्वीप आइकन खगड़िया , राजेश कुमार पासवान जिलाध्यक्ष दिव्यांगजन खगड़िया , सौरव कुमार उपाध्याय दिव्यांगजन खगड़िया , खेलकूद प्रभारी एवं अनुमंडल अध्यक्ष धीरज कुमार, रंजीत कुमार रोशन, राजेश , मोहम्मद आरिफ, फूलन कुमार सैनी, प्रमोद कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रमिला कुमारी, बसंती कुमारी, ऋषभ सरकार, विकास कुमार, इबारत खातून, सुलेखा कुमारी, अभय कुमार, शंभू यादव, बुलंद कुमार सैनी, प्रभात कुमार, दुष्यंत कुमार, पिंटू कुमार सिंह, मनोज कुमार, अनूप कुमार, दीपेंद्र कुमार, मनोज शाह, मोहम्मद हाशमी, मोहम्मद फरहान, लाल सिंह, सज्जन कुमार, मोहम्मद अवतार, प्रमोद कुमार पासवान, नीलू कुमारी, पंचू महतो, मोहम्मद बकैती, श्याम कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में खगड़िया जिले के सातों प्रखंडों से 200 से अधिक दिव्यांगजन, खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन अधिकार, सामाजिक समावेशन, शिक्षा, रोजगार, खेल प्रतिभा एवं संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर खगड़िया जिला इकाई के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर 13 प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। साथ ही दो अनुमंडल स्तरीय टीमों का गठन एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त खगड़िया जिला स्तरीय 13 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज को
16/05/2026
Book Launch
Dr. Shivajee Kumar’s 42nd Book has been released and is now available on Amazon.
“Visesh Shiksha Mai Pathyakaram Vikas, Samaveshi Shiksha, Sidhant aur Vyavharik Aayam”
(विशेष शिक्षा में पाठ्यक्रम विकास, समावेशी शिक्षा, सिद्धांत और व्यवहारिक आयाम)
This book is very important for Special Educators, Inclusive Teachers, General Teachers, Researchers and all professionals in the field of Education.
Amazon Link to Purchase:
Visesh shiksha mai Pathyakaram Vikas, Samaveshi Shiksha, Sidhant aur Vyavharik Aayam (विशेष शिक्षा में पाठ्यक्रम विकास, समावेशी शिक्षा, सिद्धांत और व्यवहारिक आयाम)
https://amzn.in/d/08hPgSEP 👈👈
Official Website:
www.drshivajeekumar.in
Kindly purchase, read and share.
From
Dr. Shivajee Kumar
Author | Special Educationist
[email protected]
11/05/2026
🏆 Countdown Begins – Only 25 Days Left! ⏳
National Championship 2026 for CP & Autism 🇮🇳
🌟 खेल, समावेशन और आत्मविश्वास का महाकुंभ
Join us for an inspiring journey of Inclusion, Equality & Empowerment through Sports!
📅 Date: 5th to 7th June 2026
📍 Venue: St. Xavier’s School Campus, Loyola Hall, Ahmedabad, Gujarat
⚽ CP Football
🏊 Swimming
⛸️ Skating
🚴 Cycling
🏸 Badminton & More!
📢 Athletes, Parents, Coaches, Schools, Volunteers & Supporters — You all are warmly invited.
📝 Registration Open Now:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeCfCrzQNBIvZhOYqvsdL3i-pC65zytjxb_b_Pmflk0aOaeGA/viewform
🌐 Websites: www.isfa.in | www.isfcp.in
💝 Support Inclusion Through Donation & Volunteering
📞 Contact: 9431013499 | 9825674150
05/05/2026
📢 अति महत्वपूर्ण सूचना / Important Notice 📢
राष्ट्रीय CP एवं ऑटिज़्म चैम्पियनशिप – 2026
National Championship for CP & Autism – 2026
📅 दिनांक / Date: 06–07 जून 2026 (Sat–Sun)
📍 स्थान / Venue: St. Xavier’s School, Loyola Hall, Naranpura, Ahmedabad
🏆 खेल / Events:
स्केटिंग | स्विमिंग | साइक्लिंग | बैडमिंटन | CP फुटबॉल (5 & 7-A-Side)
Skating | Swimming | Cycling | Badminton | CP Football
👉 सभी राज्यों के खिलाड़ी, कोच एवं अधिकारी भाग लें।
All eligible players, coaches & officials are invited to participate.
📝 रजिस्ट्रेशन / Registration:
🔗 https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeCfCrzQNBIvZhOYqvsdL3i-pC65zytjxb_b_Pmflk0aOaeGA/viewform
📌 दस्तावेज अपलोड अनिवार्य | Upload documents mandatory
📩 सहायता हेतु संपर्क करें | For help contact:
📞 +91 9431015499 / 9825674150 / 9334767851
📧 [email protected]
www.isfa.in & www.isfcp.in
🙏 धन्यवाद / Thank You
आयोजन समिति / Organizing Committee
03/05/2026
प्रेस विज्ञप्ति
मधुबनी जिला BAPwD – वार्षिक आम सभा (AGM) सह दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
*मधुबनी, दिनांक:- 03 मई 2026*
बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज (BAPwD) के तत्वावधान में मधुबनी जिला इकाई द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा (Annual General Meeting – AGM) सह दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम एवं जिला समिति गठन समारोह का भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन कोसी निरीक्षण भवन, मधेपुर (मधुबनी) में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार (पूर्व राज्य आयुक्त, निशक्तता, बिहार सरकार एवं राष्ट्रीय संरक्षक, BAPwD) के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 100 से अधिक दिव्यांगजन (PWD), सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा अपनी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्रवण रंजन झा (जिला अध्यक्ष, BAPwD मधुबनी) द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में मनोवैज्ञानिक डॉ. रोशन प्रकाश (अध्यक्ष, गोदावरी सेवा आश्रम), श्री भाग्य नारायण शाह (मिथिला प्रमंडल प्रभारी, PWD संघ), श्री लालमोहन राय (प्रखंड अध्यक्ष, मधेपुर), श्री राम प्रकाश राउत (प्रमुख प्रतिनिधि, झंझारपुर प्रखंड), श्री अर्जुन कुमार कुशवाहा (जिला अध्यक्ष, समस्तीपुर), श्री सुमित कुमार (सदस्य सहयोगी, समस्तीपुर) तथा रितिक कुमार एवं सौरभ कुमार (सब-इंस्पेक्टर, थाना मधेपुर) सहित अनेक प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री लालू तुरहा (राज्य मीडिया प्रभारी, BAPwD बिहार) द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।
AGM सत्र के दौरान वर्ष 2025–26 में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई तथा वर्ष 2026–27 के लिए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, जिला एवं प्रखंड स्तर पर समिति विस्तार, रोजगार सृजन, पुनर्वास सेवाओं में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों ने अंत्योदय कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार, पुनर्वास, स्वास्थ्य सेवाएं, पारिवारिक एवं सामाजिक चुनौतियों सहित
03/05/2026
आज का समाचार पत्र 03/05/2026