Ambition Career Point

Ambition Career Point A coaching center for the preparation of competitive examinations such as SSC,Bank,Railway etc.

09/11/2016

10 कारण- जिनकी वजह से पढाई में मन नहीं लगता

"पढाई में नहीं लगता", "पढा हुआ याद नहीं रह्ता", "बार बार मन उचटता है", क्या करूं??, ये वो मैसेज हैंं जो हमें प्रतिदिन प्राप्त होते हैं इस समस्या का सामना अक्सर तैयारी करने वाले छात्रों को करना पडता है, आज हम इस समस्या को समझने का प्रयास करते हैं और आशा है बहुत हद तक आपकी समस्या का समाधान आपको मिल जायेगा, तो सबसे पहले उन कारणों को देखते हैं जिनकी वजह से अक्सर पढाई में मन नहीं लगता
1 . फोकस की कमी
अक्सर हम जो पढ रहे होते है उस पर हम ठीक से फोकस नही करते, मतलब की जब हम गणित पढ़ रहे होते हैं तो मन में अंग्रेजी चल रही होती है, और अंग्रेजी के समय गणित, ध्यान रखिये कि एक समय में सिर्फ एक जगह ही मन लगाएंगे तो रिजल्ट 100 प्रतिशत मिलेगा, आपको पता है ना यदि सूर्य की किरणों को भी यदि हम लेंस से फोकस करें तो कागज़ जलने लगता है, ये है फोकस का महत्व, तो आगे से जो भी पढ़े पूरा ध्यान वहीं रखें 100 प्रतिशत ध्यान तो 100 प्रतिशत रिज़ल्ट
2.विषय पर पकड़ ना होना
ध्यान दीजिये यदि किसी विषय में हमारी पकड़ कमजोर हो हमारा मन उस विषय को पढ़ने में नहीं लगता, हम उस विषय को पढ़ना चाहते हैं जिसमे हमारी पकड़ हो, क्योंकि जिसमें पकड़ होती है वो हमें अच्छे से समझ आता है, जैसे किसी किसी को सिर्फ मैथ पढ़ने में मजा आता है, तो किसी को इतिहास पढ़ना बहुत पसंद होता है, उसे पढ़ने में ना उन्हें समय का पता चलता है ना ही मन उचटता है
3.विषय में रूचि ना होना
रुचि ना होना और पकड़ ना होना दोनों एक दूसरे से सम्बंधित हैं, आपको रूचि उसी विषय में आती है जिसमें आपकी बेहतर पकड़ हो और जिस विषय में आपकी रुचि हो उसमे आपकी पकड़ स्वयं ही बेहतर होती जाती है
किसी भी विषय को बिना रूचि के 4 -5 दिन तक लगातार नियम से पढ़ें, शुरू शुरू में हो सकता है आपको बहुत बोरीयत हो, पर 4-5 दिन बाद आपको जैसे ही विषय में थोड़ी जानकारी बढ़ेगी आपको रूचि आना शुरू हो जाएगा, और फिर जैसे जैसे जानकारी बढ़ेगी वैसे वैसे रूचि भी
4.बहुत अधिक किताबों का होना
अक्सर हम ऐसा करते हैं कि हर अच्छी लगने वाली किताब को खरीदते जाते हैं और इस तरह हमारे पास किताबों का ढेर लग जाता है, माना कि किताबें सबसे अच्छी मित्र होती हैं परन्तु मत भूलिये "
" आखिर कैसे ?
अधिक मित्र और अधिक किताबें आपके दुश्मन होते हैं
जब आपके बहुत ज्यादा मित्र होते हैं तो कोई भी एक आपके काम नहीं आता क्यूंकि सब सोचते हैं उसके तो बहुत सारे दोस्त हैं कोई भी आ जाएगा और कोई भी नहीं आता, इसी प्रकार जब हम पढ़ने बैठते हैं तो हम ठीक से ये निश्चित नही कर पाते की कौन सी किताब से पढ़ना है और कभी किसी से कभी किसी से पढ़ने लगते हैं तो कभी बीच से ही दूसरी किताब उठाने का मन करता है, और एक भी किताब ठीक से नही पढ़ पाते
इससे बचने के लिए आप एक बार में आप निश्चित किताबें चुन लें तथा बाकी किताबों को उठा कर रख दें, फिर उन्ही किताबो को पढ़ें तथा दूसरी किताबों के बारे में तब ही सोचें जब पहली वाली पूरी हो जाए
5.पढाई का कोई निश्चित क्रम या टाईम टेबल का ना होना
क्या आपकी पढाई का कोई निश्चित क्रम है? या फिर आप कोई भी किताब ऐसे ही बीच से उठा कर पढने लगते हैं, यदि ऐसा करते हैं तो आप निश्चित ही एकाग्र नहीं हो पाएंगे, आपकी पढ़ाई का एक निश्चित क्रम होना चाहिए इसके लिए आप एक टाइमटेबल बनाये और उसी के आधार पर पढ़ें, उससे आपकी पढ़ाई नियमित हो जायेगी
कोई भी किताब ऐसे ही बीच से शुरू ना करें और ना ही बीच से छोड़ें, जो किताब पढ़ें के लिए चुनें उसे नियमित तौर पर पढ़ें, एक से ज्यादा किताबें पढने के लिए अलग अलग समय निश्चित करें तथा उसे टाईमटेबल के हिसाब से ही पढ़ें
6.कोई निर्धारित लक्ष्य ना होना
क्या आपका कोई निश्चित लक्ष्य है या आप यूंही पढ़े जा रहे हैं, ये उसी प्रकार है जैसे आपको पता नहीं कि जाना कहाँ है और चले जा रहे हैं, जब लक्ष्य निर्धारित ही नहीं होगा तो मंजिल पर पहुंचेंगे कैसे?
ऐसे में आप ये तय ही नही कर पाते कि आखिर आपको पढना क्या है क्यूंकि आप तो सारी किताबें पढ़ना चाहते हैं, और चूंकि सभी परीक्षाओं का पैटर्न अलग अलग होता है, इसीलिये आप किसी भी एक को ठीक से नहीं पढ़ पाते और आपका मन उचटता रहता है, कभी ये एग्जाम आया तो ये पढ़ ली और वो आया तो वो पढ़ ली
तो अगर आपने अब तक अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है तो ये काम सबसे पहले कीजिये फिर देखिये आगे का काम आसान हो जाएगा
7.ध्यान बटाने वाले साधनों का आस पास होना
आजकल के डिजिटल युग में हम हर समय मोबाईल फोन, टैबलेट, लैपटॉप इत्यादि से घिरे रहते हैं इन सब में भी ख़ास तौर पर मोबाइल फोन जो बहुत ध्यान बटाने का काम करता है, फोन पर कुछ ना भी आया हो तो भी थोड़ी थोड़ी देर बाद उसे देखते रहते हैं
पढाई करते समय इन सभी सामग्री से दुरी बना लें। या हो सके तो इन्हें ऑफ कर दें।
आपके मित्र प्राइवेट सेक्टर में हैं, या उनका खुद का बिजनेस है, और आप लगे हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में, तो उनका और आपका क्षेत्र बिलकुल अलग है, जब वे पार्टी इंजॉय करेंगे तो आपका भी मन कर सकता है की उनके साथ आप भी इंजॉय करें, जिससे आपका ध्यान भटक सकता है,
यदि हो सके तो कुछ ऐसे भी मित्र बनाएं जो तैयारी कर रहे हों, उससे आपको दो फायदे होंगे, पहला आपको प्रतिस्पर्धा मिलेगी जिससे आपकी तैयारी अच्छी होगी और दूसरा आपका ध्यान भी नही भटकेगा
9.प्रेरणा की कमी
प्रेरणा आपको सफलता के लिए नयी ऊर्जा प्रदान करती है, कभी कभी बिना किसी प्रेरणा के तैयारी करते हुए आपको नकारात्मक सोच आ सकती है जो आपकी तैयारी को प्रभावित कर सकती है, ऐसे में कोई सकारात्मक प्रेरणा आपको नयी ऊर्जा प्रदान करती है
सफल व्यक्तियों से प्रेरणा लें हो सके तो उनसे मिलें, सफल लोगों के इंटरव्यू पढ़ें, ये आपको फिर से जोश से भर देगा
10.किसी और क्षेत्र में रूचि होना
क्या आपकी किसी और क्षेत्र जैसे कला, विज्ञान या और किसी क्रिएटिव क्षेत्र में रुचि है, यदि हां तो फिर पढते वक्त आपको उसी का ख्याल आता होगा, या फिर उससे सम्बंधित विचार आते होंगे वैसे इसमें कुछ खराबी नहीं है, अगर आप क्रिएटिव हैं जो कि सभी लोग नहीं होते तो हो सकता है भविष्य में आप और भी बहुत कुछ अच्छा करें परंतु अभी वरीयता आपकी तैयारी है
अपनी रुचि को अपनी पढाई से जोड दीजिये अपनी रचनात्मकता को अपने पढाई के विषयों पर अप्लाई कर दीजिये जैसे नये प्रकार के नोट्स बनाईये, यदि कला में रुचि है तो चित्र बना कर याद कीजिये, यदि लेखन का शौक है तो जो विषय पढने हैं उन पर लिखिये कहानी बना दीजिये, यदि कम्प्यूटर में रुचि है तो कोई एप्प बना दीजिये, ई बुक बना दीजिये, इससे आपकी पढाई भी हो जायेगी और आपका शौक भी पूरा हो जायेगा।
हमारे पोस्ट से अपडेट रहने के लिए
यहाँ क्लिक करें
और like बटन दबाकर हमारे facebook पेज को लाइक करें।
By:-
Ambition Career Point

03/11/2016

किस राज्य में हाईकोर्ट ने 25 अक्टूबर 2016 को प्रदेश में वाइटनर (सफेद इंक) की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया?
(A) उत्तराखंड
(B) पंजाब
(C) हरियाणा
(D) उत्तर प्रदेश

03/11/2016

हिमाचल प्रदेश खुले में शौच से मुक्त देश का दूसरा राज्य बन गया है। इससे पहले किस राज्य को खुले में शौच से मुक्त पहला राज्य घोषित किया गया था?
(A) पंजाब
(B) बिहार
(C) सिक्किम
(D) तमिलनाडु

03/11/2016

नेपाल तेजी से पिघलते किस ग्लेशियर को माउंट एवरेस्ट के पास मोड़ने में सफल हो गया है?
(A) इमजा ताशो
(B) कोसी
(C) बागमती
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

03/11/2016

भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'सिम्बैक्स -16' किस स्थान पर शुरू हुआ है?
(A) कोच्चि
(B) चेन्नई
(C) विशाखापत्तनम
(D) मार्मागोआ

03/11/2016

किस संस्था ने कहा है कि चुनाव लड़ने वाले लोगों की शैक्षिक पृष्ठभूमि के बारे में जानना वोटर का मौलिक अधिकार है?
(A) चुनाव आयोग
(B) संसद
(C) केंद्रीय सतर्कता आयोग
(D) सुप्रीम कोर्ट

03/11/2016

भारत और किस देश की संशोधित कर संधि 29 अक्टूबर 2016 को अस्तित्व में आई है?
(A) जापान
(B) केन्या
(C) मालदीव
(D) सूरीनाम

03/11/2016

उर्वरक जिसमें सर्वाधिक नाइट्रोजन की मात्रा होती है?
A. अमोनियम नाइट्रेट
B. अमोनियम सल्फेट
c. यूरिया
d. नाइट्रेट

03/11/2016

भारत की सबसे पुरानी श्रृंखला निम्न में से कौन सी है?
A. अरावली
B. हिमालय
c. विन्ध्याचल
d. सतपुडा

03/11/2016

1.आंध्र प्रदेश का जिला अनन्तपुर किसलिए मशहूर है?
A. सोना
B. चांदी
c. जस्ता
d. तांबा

03/11/2016

सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को छठ पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

18/10/2016

All the students of competitive examination of Saharsa are welcomed in the inauguration of the Institute at 12:00pm today.

Address

NH/107
Saharsa
852202

Telephone

7808418122

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambition Career Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category