SNK High School Alumni

SNK High School Alumni The whole motto of this page is to bring all the alumni from this great school in one stage.

The students currently studying in this school can get the help from their alumni's experiences and mentorship.

04/06/2020

दो अनुभूतियाँ / अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी »

पहली अनुभूति:

गीत नहीं गाता हूँ

बेनक़ाब चेहरे हैं,
दाग़ बड़े गहरे हैं
टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता हूँ
गीत नहीं गाता हूँ
लगी कुछ ऐसी नज़र
बिखरा शीशे सा शहर

अपनों के मेले में मीत नहीं पाता हूँ
गीत नहीं गाता हूँ

पीठ मे छुरी सा चांद
राहू गया रेखा फांद
मुक्ति के क्षणों में बार बार बंध जाता हूँ
गीत नहीं गाता हूँ

दूसरी अनुभूति:

गीत नया गाता हूँ

टूटे हुए तारों से फूटे बासंती स्वर
पत्थर की छाती मे उग आया नव अंकुर
झरे सब पीले पात
कोयल की कुहुक रात

प्राची मे अरुणिम की रेख देख पता हूँ
गीत नया गाता हूँ

टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी
अन्तर की चीर व्यथा पलको पर ठिठकी
हार नहीं मानूँगा,
रार नई ठानूँगा,

काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूँ
गीत नया गाता हूँ

Source : kavitakosh.org

04/06/2020

शैले शैले न माणिक्यं मौक्तिकं न गजे गजे ।
साधवो न हि सर्वत्र चन्दनं न वने वने ।।
-हितोपदेश

हर एक पर्वतपर माणिक नहीं होते, हर एक हाथी के पास मोती नहीं मिलते ।
साधु सर्वत्र नहीं होते , हर एक वनमें चंदन नहीं होता ।

अर्थात, इस दुनिया में अच्छी चीजें बडी तादात में नहीं मिलती

03/06/2020

Actions are reflections of attitude. We can't change our actions without changing our attitudes.

02/06/2020

Thank you Nripesh sir for accepting my request for joining this page.

अहाँके यै पेज पर स्वागत अछि सर् 🙏।

29/05/2020

अगर आप मैथमेटिक्स के दुनिया में कुछ नया और बड़ा करना चाहते हैं तब “चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टिट्यूट” में जरुर एडमिशन के लिए प्लान करें | कैसे, पढ़ें आज के दैनिक भास्कर में | प्रतिभा किसी प्रश्रय की मोहताज नहीं होती है। वह अपने बलबूते पर हवा का रुख मोड़कर समय और समाज में हस्तक्षेप करती है। फिर क्षेत्र चाहे साहित्य का हो या गणित का। हमारे देश में ऐसे ही गणितज्ञों की एक लम्बी फेहरिस्त है, जिनकी नई सोच ने पूरी दुनिया को बदल दिया है। वह चाहे आर्यभट के द्वारा शून्य का अविष्कार हो या ब्रह्मगुप्त द्वारा द्विघात समीकरण का हल हो या फिर नंबर्स थ्योरी में श्रीनिवास रामानुजन का योगदान। आने वाली पीढ़ियां भी गणित के क्षेत्र में दुनिया को कुछ नया दे सकें, इसी लिहाज से 1989 में ‘चेन्नई मैथेमैटिकल इंस्टीट्यूट’ (सीएमआई) की शुरुआत की गयी। बहुत कम समय में ही सीएमआई की पहचान विश्व स्तर पर बन गई है। इस संस्थान में कम्प्यूटर साइंस तथा मैथेमैटिक्स में काफी स्तरीय रिसर्च हो रहे हैं।

भारत सरकार द्वारा 1996 से सीएमआई को ऑटोनॉमस संस्थान का दर्जा भी मिल गया है। यहां मैथेमैटिक्स में बीएससी तथा एमएससी की पढ़ाई भी होती है। लेकिन, हमारे देश में बहुत ही कम विद्यार्थियों को इतने अच्छे संस्थान के बारे में जानकारी है। आज चर्चा करेंगे सीएमआई और इसमे दाखिले की प्रक्रिया के बारे में। सीएमआई में स्टूडेंट्स को पढ़ाने का तरीका एकदम अलग है। यहां कुछ इस तरह से पढ़ाने का प्रयास किया जाता है कि स्टूडेंट्स में कुछ नया सोचने की प्रवृति जाग सके। कुछ इनोवेशन कर सकें। यूरोप और अमेरिका के स्टूडेंट्स के मुकाबले में खड़ा करने के उद्देश्य से यहां का सिलेबस भी अलग से बनाया गया है। यही कारण है कि यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को एमआईटी, हावर्ड, येल तथा प्रिन्सटन जैसे विश्वविद्यालयों में पूरे स्कालरशिप के साथ पढ़ने का मौका मिल जाता है।

पीएचडी तथा एमएससी प्रोग्राम में भी दाखिले का प्रावधान है। लेकिन, अगर आप मैथेमैटिक्स में ही अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं तब यहां बीएससी में एडमिशन लेना सबसे अच्छा निर्णय है। अब यहां बीएससी फिजिक्स की भी पढ़ाई शुरू हो गयी है। एडमिशन के लिए स्टूडेंट को मैथेमैटिक्स के साथ बारहवीं कक्षा पास होना जरूरी है। हर साल बीएससी मैथेमैटिक्स तथा फिजिक्स दोनों के लिए एक ही प्रवेश-परीक्षा होती है। जिसमे सिर्फ मैथेमैटिक्स से ही सवाल पूछे जाते हैं। 3 घंटे की परीक्षा में सवाल दो भागों में बटे होते हैं। पहले भाग में 10 छोटे सवाल होते हैं, जिनका संक्षिप्त जवाब देना होता है। लेकिन, दूसरे भाग के 6 बड़े सवालों का जवाब बहुत विस्तार से देना पड़ता है। ज्यादातर सवाल कैलकुलस, एल्जेब्रा, ज्योमेट्री तथा ट्रिगोनोमेट्री से होते हैं। और हां, अगर कोई विद्यार्थी इंटरनेशनल या नेशनल मैथेमैटिक्स या फिजिक्स ओलिंपियाड का विनर है तब उसे एडमिशन के लिए प्रवेश-परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ किताबें बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। जैसे आईए मैरून की कैलकुलस। एसएल लोनी की ज्योमेट्री तथा ट्रिगोनोमेट्री तथा हॉल एंड नाईट की एल्जेब्रा। आईआईटी प्रवेश-परीक्षा में पूछे गए पुराने सवालों की प्रैक्टिस से भी बहुत फायदा मिलेगा। कुछ रीजनल तथा नेशनल मैथेमैटिकल ओलिंपियाड के सवाल भी प्रैक्टिस में मददगार साबित होंगे।

https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/know-today-about-chennai-mathematical-institute-an-excellent-institute-of-mathematics-127348890.html

28/05/2020

इस पेज का मकसद ज्ञानदान देना है।

"ज्ञानदान से समाज का कल्याण"

28/05/2020

श्री नव कुमार उच्च विद्यालय लगमा में अध्ययन या अध्यापन कर चुके सभी बंधुओं, अग्रजों, अनुजों एवम गुरुजनों को इस पेज पर जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूँ, उनका तहेदिल से स्वागत करता हूँ, अभिनंदन करता हूँ ।

Address

Saharsa
852129

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SNK High School Alumni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SNK High School Alumni:

Shortcuts

Share

Category