01/06/2023
सहारानपुर। अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्र के अनुपालन में दिनाँक 22 मई 2023 से दिनाँक 22 जून 2023 तक आग से सुरक्षा एवम बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा चलाया जा रहा है ।
इसी श्रंखला में वार्डन पोस्ट संख्या 04, नगर प्रभाग द्वारा रायवाला प्रताप नगर स्थित स्थानीय मुकुल एकेडमी स्कूल के प्रांगण में आग से बचाव पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे क्षेत्र की महिलाओ और पुरुषों को सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक श्री दिनेश कुमार जी द्वारा आग से सुरक्षा एवम बचाव हेतु जागरूक किया गया । श्री दिनेश कुमार द्वारा एलपीजी गैस की आग लकड़ी की आग शार्ट सर्किट से लगने वाली आग के बारे में बतलाया तथा उनको बुझाने की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि छोटी आग ही बड़ी आग का रूप धारण कर लेती हैं तांडव मचाती हैं इसलिए सुरक्षा ही बचाव है आग लगने पर हमें घबराना नहीं चाहिए हिम्मत करके शुरुआत में ही आग को बुझाने का प्रयास करना चाहिए इसके लिए अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करना आना चाहिए।।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रविंद्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्य श्रीमती विदिता ने कहा की रसोई में भी कार्य करते समय सावधानी तथा ध्यान रखना आवश्यक है। व्यवसायिक भवनों में अग्निशामक यंत्रों का लगवाना अति आवश्यक है, इसके साथ ही स्मोक डिटेकटर व फायर स्पेलिंकर स्वतः आग बुझाने में सक्षम है.।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा सहारनपुर के प्रभागीय वार्डन श्री राकेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित हुए तथा आग से बचाव विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला ।
इस कार्यक्रम में पेट्रोल की आग बुझाने तथा आग के धुए से भरे हुए कमरे मैं फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालने का सफल प्रदर्शन किया गया।।
कार्यक्रम में नगर प्रभाग के स्टॉफ ऑफिसर श्री दीपक गुप्ता, पोस्ट वार्डन श्री मुकुल गुप्ता, उप पोस्ट वार्डन श्री प्रदीप कुमार जैन के अतिरिक्त पोस्ट के सेक्टर वार्डन्स, फायर फाइटर्स और क्षेत्र के समभ्रांत लोग क्षेत्र प्रतिनिधि श्री अनुभव शर्मा, यशोदा रानी, नीरज शर्मा, सुनील वर्मा, रमाकांत तथा स्कूल का समस्त स्टॉफ आस मोहम्मद, मोहम्मद यूसुफ, तरन्नुम, मीनू पुरी, इकरा, सुहालिया, सुमैया एवं छात्र छात्राऐं रिहान, वर्ली, सादिक, देव वर्मा, प्रियांशु, महक, जिया, सालिहा, रोज़म, आदि उपस्थित रहे।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=810217703800859&id=100044379101290&mibextid=Nif5oz