Forth Dimension College of Architecture

Forth Dimension College of Architecture

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Forth Dimension College of Architecture, School, Chhutmalpur Shakumbari Devi Road, Saharanpur.

13/03/2025

#अहकूटा_भयत्रस्तै_कृता_त्वं_होलि_बालिशै:।
#अतस्वां_पूजयिष्यामि_भूति_भूति_प्रदायिनी ।।
सभी हिंदू राष्ट्र रक्षकों को को होलिका दहन कि अनेकों मंगलकामनाएं। यह त्योहार आपके पूरे परिवार और ईष्ट मित्रों के लिए अपार खुशियां लेकर आए।

Photos from Forth Dimension College of Architecture's post 15/07/2024

ठाकुर चन्द्रपालसिंह आई टी आई कमालपुर (सहारनपुर) की ओर से #विश्व_युवा_कौशल_दिवस # (15जुलाई) पर कौशल विकास हेतु प्रयासरत युवा शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।
18 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने युवाओं मे #शिक्षा_के_साथ_साथ_विद्या_व_हुनरबंदी में भी प्रवीणता विकसित हो जागरूक करने के उद्देश्य से 15 जुलाई दिवस को #विश्व_युवा_कौशल_दिवस # घोषित किया है। सभी कौशल विकास हेतु प्रयासरत युवाओ को हार्दिक शुभकामनाएं।

29/06/2024

प्रिय छात्र छात्राओं व अभिभावकगण बड़े ही हर्ष का विषय है कि अपने छुटमलपुर क्षेत्र में फतेहपुर कलसिया रोड पर स्थित ठाकुर चन्द्रपालसिंह आई टी आई कमालपुर में भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गयी है। जिसमें 10 वीं पास छात्र छात्राओं को सोलर मैकेनिक, कम्प्यूटर डाटा एंट्री, डोमेस्टिक इलैक्ट्रिशियन व महिला ब्यूटीशियन आदि कोर्सो की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भारत सरकार की ओर से की गई है। प्रशिक्षण की अवधि लगभग 5 से 6 माह की रहेगी जिसकी भारत सरकार के व्यवसायिक शिक्षा विभाग नई दिल्ली की ओर से डिग्री प्रदान की जाएगी व सफल छात्र छात्राओं को रोजगार की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इस कोर्स में किसी प्रकार की फीस नहीं देनी है।यह बिल्कुल फ्री कोर्स है। इच्छुक छात्र छात्राएं प्रातः 10बजे से 5 बजे तक ठाकुर चन्द्रपालसिंह आई टी आई फतेहपुर कलसिया रोड कमालपुर में सम्पर्क कर सकते हैं । सम्पर्क सूत्र 9878939504 ,

24/06/2024
11/05/2024

*राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस* (11 मई)
जय जवान! जय किसान!
जय विज्ञान! जय अनुसंधान!
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) भारत में प्रत्येक वर्ष '11 मई' को मनाया जाता है। वर्ष 1998 में '11 मई' के दिन ही भारत ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परमाणु परीक्षण पोखरण, राजस्थान में किया गया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह भी उल्लेखनीय है कि घरेलू स्तर पर तैयार एयरक्राफ्ट 'हंस-3' ने भी इसी दिन परीक्षण उड़ान भरी थी। इसके अलावा इसी दिन भारत ने त्रिशूल मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। यह दिवस हमारी ताकत, कमज़ोरियों, लक्ष्य के विचार मंथन के लिये मनाया जाता है, जिससे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमें देश की दशा और दिशा का सही ज्ञान हो सके।

16/03/2024

*जनरल बिपिन सिंह रावत*
(*16.03.* 1958 - 08.12.2021)

भारत मां के वीर सपूत कुशल योद्धा जनरल बिपिन सिंह रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थल सेनाध्यक्ष के पद पर 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक पर रह चुके थे। उरी हमले के बाद सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक पैरा कमांडोज की योजना भी जनरल बिपिन रावत ने दी थी। बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा लेकिन इसके पीछे जनरल बिपिन रावत का ही दिमाग था। 8 दिसम्बर 2021 को, एक हैलिकॉप्टर दुर्घटना में, 63 वर्ष की आयु में जनरल रावत व‌ उनकी धर्मपत्नी का निधन हो गया। महान विभूति को शत् शत् नमन।

11/11/2023

पवनसुत्त रामदूत की जय।
मारुति नंदन नमो नमः
कष्ट भंजन नमो नमः
असुर निकंदन नमो नमः
श्री रामदूतम नमो नमः
।। जय सिया राम जी ।।
‘दत्तो दीप: चतुर्दश्यो नरक प्रीतये मया।
चतुर्वर्ति समायुक्त: सर्व पापा न्विमुक्तये।।’

आत्म सौन्दर्य और पवित्रता के पावन पर्व रूपचतुर्दशी व छोटी दीपावली व‌ हनुमान जन्मोंत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। .....💐

10/11/2023

नमामि धनवंतरीमादिदेवं।
सुरासुरंर्वन्दित पाद पद्यम्।।
स्वास्थ्य,सद्भाव, सद्ज्ञान , सत्कर्म, संस्कार, समृद्धि एवं कर्मयोग ये आठ धन तेरस के सच्चे धन है । सभी को ये धन प्राप्त हो। हिन्दू राष्ट्र रक्षक मंच की ओर से सभी को #धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Photos from Forth Dimension College of Architecture's post 23/08/2023
15/08/2023

15 अगस्त का दिन कहता आजादी अभी अधूरी है।
सपने सच होना बाकी है, रावी की शपथ न पूरी है।
सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
यह दिन हमें स्वतंत्रता के यज्ञ में स्वयं को आहूत करने वाले अमर बलिदानियों के स्वप्न के स्वर्णिम भारत के निर्माण के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। आइए, आजादी के अमृतकाल में हम राष्ट्र की एकता और समृद्धि में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें।सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
देश की आजादी में योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।

07/08/2023

■卐 भारत विभाजन यह स्थापित सत्य नहीं -卐■
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
इतिहास की कुछ 'स्थापित सत्य'दिखनेवाली 'असंभव' बातों के बारे में विचार किया जाए।

(1) सैकड़ों वर्ष पहले यहूदियों को उनके देश इजरायल से विस्थापित होना पड़ा। एक दृष्टि से देखा जाए तो उनका यह विस्थापन 'स्थापित सत्य' था। परन्तु यहूदियों की प्रचण्ड इच्छाशक्ति ने इस 'स्थापित सत्य' को बदल दिया और आज वे अपने इज़रायल में रहते हैं।

(2) 1857 का स्वाधीनता संग्राम असफल होने के बाद 'स्वाधीनता असंभव', अंग्रेजों का राज 'यावच्चंद्र दिवाकरौ' है ऐसा विचार। किन्तु 1947 में स्वाधीनता ।

(3) भारत विभाजन के कुछ वर्ष पहले तक विभाजन हो सकता है यह बात असंभव लगती थी ।तभी तो पं. जवाहरलाल नेहरू ने विभाजन की माँग को 'विलक्षण मूर्खता' (fantastic nonsense) कहा और यह कहकर इस माँग की खिल्ली उड़ाई कि 'जो लोग विभाजन की बात करते हैं वे मूर्खों के स्वर्ग में रहते हैं' (Those who talk of partition live in paradise offools)। परन्तु 1947 में भारत का विभाजन हो गया।
(4) 1970 से पहले बांगला देश के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। 1971 में वह अस्तित्व में आ गया।

(5) द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी का विभाजन हो गया। इतनी सख्ती थी कि अब यह विभाजन सदैव के लिए है ऐसा लगने लगा था। परन्तु आज जर्मनी फिर से अपने अखण्ड रूप में है।

(6) कुछ वर्ष पहले तक सोवियत संघ विश्व की दो महाशक्तियों में से एक था। आज उसके अनेक टुकड़े हो चुके हैं और इस तरह सोवियत संघ — भूतपूर्व' का दर्जा प्राप्त कर चुका है।

➡️ इतिहास ऐसी असंभव लगनेवाली बातों के संभव होने से भरा पड़ा है। फिर भारत विभाजन को 'स्थापित सत्य' क्यों माना जाए? इच्छाशक्ति और प्रयत्नों के आधार पर इसे भी बदला जा सकता है यही विचार प्रत्येक भारतवासी का होना चाहिए।.
उत्तर यत्र समुद्रस्य हिमाद्रश्चैव दक्षिणम्।
वर्ष तत् भारत नाम भारती यत्र संतति।।
मानचित्र मे जो दिखता है नही देश भारत है।
भू पर नही दिलो मे ही अब शेष कही भारत है।।
अखंड भारत ही सच्चा भारत है। वही प्रत्येक भारत अराधक के हृदय मे बसा है।विभाजन पूरी तरह अप्राकृतिक व कृत्रिम है।

Want your school to be the top-listed School/college in Saharanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Chhutmalpur Shakumbari Devi Road
Saharanpur
247662