15/08/2024
आज अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार हर्षोउलास के साथ मनाया गया
It is a private college. Classes from pre-nursery to 12th.
15/08/2024
आज अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार हर्षोउलास के साथ मनाया गया
27/04/2023
28/03/2023
सी पी एस पब्लिक स्कूल एवं अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज सब्दलपुर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जसवंत सैनी (संसदीय कार्य एवं औधोगिक विकास मंत्री उत्तर प्रदेश),जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह प्रधानाचार्य अश्वनी सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया l पहली प्रस्तुति गणेश वंदना में कक्षा 6 के रुद्राक्ष, शिवम, वंश ,वैभव, विवेक ने उसके बाद सरस्वती वंदना वेलकम सॉन्ग ,नर्सरी एलकेजी कक्षा के नन्हे बच्चों में आश्वी, भूमि, नैना, वंशिका, मन्नत, अवनी, वेदिका ,आराध्या ने मेरे पापा मेरे पापा सॉन्ग पर डांस करके सबका मन मोह लिया l सोशल मीडिया ड्रामा में आर्यन, मयंक, नमन ,सोनाक्षी, वर्तिका ने सुंदर प्रस्तुति दी उसके बाद संदेशे आते हैं रंगीला रंगीला, रिंग डांस ,घूमर डांस राजस्थानी गरबा गुजरात वंदे मातरम पंजाबी डांस कैटवॉक एवं नर्सरी कक्षा के नन्हे बच्चे दिव्यांशु ने जलवा तेरा जलवा पर अति सुंदर प्रस्तुति देकर मुख्य अतिथि एवं सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया मुख्य अतिथि माननीय जसवंत सैनी वह जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह प्रधानाचार्य अश्वनी सैनी व सीमा सैनी ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 11 तक कक्षा में प्रथम ,द्वितीय , तृप्त स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को प्रोग्रेस रिपोर्ट एवं पुरस्कार वितरण किए विशेष प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अपूर्व सैनी, भारती सैनी, गुरमीत, सुमित, निशू, शेखर शर्मा, आनंद, रजत, अफीफा रिजवान ,मिंटू तोमर, विशाल, आकाश, कपिल, दिव्यांशु मित्तल, सागर आर्यन एवं विशाल सैनी को प्रमाण वितरित किए मुख्य अतिथि जसवंत सैनी ने बच्चों को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ,फेसबुक, मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों के माध्यम से स्टडी करके सफलता हासिल करने पर जोर दिया उन्होंने कहा अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान कर संस्कारित बने l जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने कहा कि मैं सीबीएससी बोर्ड के विद्यालयों के कार्यक्रम मैं भी जा रहा हूं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में यह यूपी बोर्ड का विद्यालय किसी भी तुलना में कम नहीं है यहां से कक्षा 12 पास कर विद्यार्थी सरकारी नौकरी एवं भिन्न-भिन्न क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं उन्हें सम्मानित कर अति मन प्रसन्न हुआ यह विद्यालय और अधिक बुलंदियों पर पहुंचेगा l प्रधानाचार्य अश्वनी सैनी व सीमा सैनी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा अगर अभिभावक भी अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति उतना ही जागरूक हो जाएं दोनों और की मेहनत अवश्य रंग लाएगी तब उन्हें कामयाबी से कोई नहीं रोक सकता l कार्यक्रम का कुशल संचालक मास्टर अरुण शर्मा एवं उनका सहयोग कक्षा 12 की छात्रा सिंपल ने किया l सुंदर कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीचर्स स्टाफ का मुख्य योगदान रहा l
21/11/2022
आज दिनांक 21 नवंबर 2022 सोमवार को जिला विकास भवन के सभागार में " बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत जिला सहारनपुर में अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज सब्दलपुर को बालिका शिक्षा में प्रथम स्थान पर आने पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगे राम जी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ₹20,000/- का चेक देकर एवं प्रमाण पत्र से प्रधानाचार्य अश्वनी सैनी व सीमा सैनी को सम्मानित किया गया एवं इंटरमीडिएट की छात्रा भारती सैनी को भी जिले में बालिका टॉप टेन पर आने पर ₹10,000/- का चेक देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l
07/09/2022
Happy Teacher's Day
13/08/2022
अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज सब्दलपुर सहारनपुर मैं आजादी के 75 th आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर-घर तिरंगा ,हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, सभी ग्राम वासियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया एवं स्वागत किया l
20/06/2022
अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने U.P बोर्ड की इंटर एवंम हाई स्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।