Naseem Basic Model School

Naseem Basic Model School

Share

ME AKELA HE CHALA THA JANIB- E-MANZIL MAGAR, LOG SAATH AATEY GAYE AUR KARWAN BANTA GAYA..

Photos from Naseem Basic Model School's post 03/04/2026

56th Annual Day
Naseem Basic Model School

02/04/2026

*नसीम बेसिक मॉडल स्कूल में 56वाँ वार्षिक समारोह: "एक रोटी कम खाएं, पर बच्चों को ज़रूर पढ़ाएं ।"*
​सहारनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले, सहारनपुर नगर के प्राचीन विद्यालयों में से एक, शिक्षा और संस्कार के संगम नसीम बेसिक मॉडल स्कूल का 56वाँ वार्षिक समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जहाँ बच्चों की प्रतिभा निखरी, वहीं वक्ताओं के ओजस्वी विचारों ने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
*​इल्मा ने किया विद्यालय टॉप, कुल परिणाम 98.95%*
​विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर श्रेष्ठता सिद्ध की। ​​इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.95% रहा। शैक्षणिक उत्कृष्टता को बरकरार रखते हुए कक्षा 7 की छात्रा इल्मा (Ilma) ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, इस उपलब्धि पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मेधावी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
*​मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार जैन का संबोधन*
​मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार जैन (चीफ वार्डन, सिविल डिफेन्स) ने अपने विस्तारपूर्वक संबोधन में बच्चों और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, "बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनकी नींव मजबूत करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और नागरिक अनुशासन पैदा करना भी अनिवार्य है।" उन्होंने अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी रुचियों को समझें। सिविल डिफेन्स के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बच्चों को समाज सेवा के प्रति भी प्रेरित किया।
*​खिराज-ए-अकीदत और प्रेरक संदेश*
​मोहम्मद युनुस (डायरेक्टर IICTC): उन्होंने विद्यालय के संस्थापक मरहूम मास्टर नसीम साहब की खिदमतों को सलाम करते हुए उन्हें भावभीनी खिराज-ए-अकीदत पेश की। उन्होंने कहा कि मास्टर साहब द्वारा लगाया गया यह शैक्षिक पौधा आज एक वटवृक्ष बन चुका है, मास्टर साहब का मिशन आज भी कामयाबी के साथ आगे बढ़ रहा है।
*​डॉक्टर आबिद हसन वफ़ा:* मशहूर शायर आबिद वफ़ा साहब ने अपनी असरदार शायरी और तरन्नुम से कार्यक्रम में समां बाँध दिया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
*​मंसूर बदर (सीनियर पार्षद):*
उन्होंने अभिभावकों से मार्मिक अपील की, "हालात चाहे जैसे हों, एक रोटी कम खा लेना लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करना, क्योंकि शिक्षा ही गरीबी और पिछड़ेपन का एकमात्र इलाज है।"
*​कुशल प्रबंधन और समर्पित स्टाफ*
​कार्यक्रम की सफलता में एजुकेशन मैनेजर श्रीमती सैयदा नसीम, प्रबंधक श्री मोहम्मद शारिक नजम, प्रिंसिपल मोहम्मद वसीम अख़्तर और वाइस प्रिंसिपल मिस ज़ेबा रानी का कुशल मार्गदर्शन रहा।
​विशेष रूप से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में मिस बुशरा, मिस रूमीज़ा, मिस रमशा और मिस मदीहा का सराहनीय योगदान रहा। इनके साथ ही स्कूल के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
​कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद युनुस, प्रिंसिपल मोहम्मद वसीम अख़्तर एवं मिस नौशीन ने संयुक्त रूप से किया। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में मिस बुशरा, मिस रूमीज़ा, मिस रमशा और मिस मदीहा का विशेष योगदान रहा।
​इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें मुख्य रूप से:
एजुकेशन मैनेजर श्रीमती सैयदा नसीम, प्रबंधक श्री शारिक नजम, प्रिंसिपल मोहम्मद वसीम अख़्तर, वाइस प्रिंसिपल मिस ज़ेबा रानी, मिस महविश, मिस नशरा खालिद, मिस आयशा रानी, मिस रमशा, मिस आफरीन, मिस मदीहा अजीम, मिस रूशदा, मिस अरूशा, मिस अलिशबा, मिस महक, मिस नाजिया, मिस शिबली, मिस रूहीना, मिस बुशरा, मिस रूमीज़ा, मिस मदीहा अंसारी, एवं मिस नौशीन शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार जैन, श्री मौहम्मद युनुस, आबिद हसन वफ़ा, श्री मंसूर बदर एवं विशिष्ट अतिथि श्री खालिद सिद्दीकी (पोस्ट वार्डन) व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
समारोह के अंत में प्रबंधक श्री मौहम्मद शारिक नजम ने सभी आगंतुकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा । बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने स्कूल के शैक्षिक स्तर और अनुशासन की खुले मन से प्रशंसा की।

28/02/2025
15/08/2021

Memory 26.01.2014

08/06/2020

DEAR PARENTS,
As we approach the beginning of the new academic year 2020-21, we are undeniably in the midst of a growing pandemic, the corona virus or Covid-19. The turbulence and uncertainty this virus has created is much more than anyone can comprehend. We know for sure that our governments, doctors, nurses, medical fraternity and the frontline workers are tirelessly working to fight this virus and help the general public. We should surely show our cooperation by observing social distancing and wearing masks while stepping out along with regular washing of hands. Let us pray and hope that a vaccine will be found at the earliest by our scientists who are working day and night for this cause.

While we gear up to living with the virus after a long period of lockdown, it is of utmost importance to protect our elderly and the young. The government may impose restrictions, ease restrictions etc. yet we as responsible individuals must do our part in breaking the chain. Let us avoid going to large gatherings, keep ourselves and our surroundings clean and tidy, eat healthy and observe social distancing. We must also do our bit to help the less fortunate people around us who are in distress in any way we can.

The government at this juncture is contemplating the reopening of schools on July 7th. The details of how the schools will function will be elaborated later by them, as and when the intensity of the pandemic reduces. We have however decided to start online classes for our students. The Junior school will have work assignments to be done from home with online guidance by teachers.

With the above scenario in mind the management of our school has decided not to take the three months fees (April, May & June) and not increase the fees for next year. We also decided to give 50% discount to parents for New Addmissions.

Fees can be paid on a quarterly basis the details of which will be given to parents through SMS or their class whatsapp groups.

All details will be updated on a regular basis through SMS and whatsapp.

Dear parents, we can entrust this pandemic and the uncertainties and distress it involves into the Almighty’s hands. With faith and hope and a positive outlook, we will move ahead.
Warm Regards,
M. Waseem Akhtar
Principal

23/04/2020

Dear Students !
Save School Whatsapp Number For Online Education & Other Informations
7900646497

04/06/2019

بِسْــــــــــــــــــــــمِ اﷲِارَّحْمَنِ ارَّحِيم
السلام علیکم و رحمۃ اللہ برکاتہ
میری جانب سے آپ کو اور آپ کے گھر والوں کو عیدالفطر کی پر خلوص مبارک باد۔

عیدالفطرمبارک

الله رب العزت آپکوصحت، عزت، عظمت، نعمت، راحت، بركت، سلامتی، زندگی، كاميابی،مسکراہٹ،محبتیں اور لاتعداد خوشیاں عطا فرمائے۔ آمین
اللہ تعالٰی ایسی خوشیاں بار بار آپ کی زندگی میں لائے اور آپکو و آپکے گھر والوں کو صحت اور تندرستی عطا فرمائے۔ آمین!

منجانب : محمد وسیم اختر (پرنسپل)
نسیم بیسک ماڈل اسکول سہارنپور

Want your school to be the top-listed School/college in Saharanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Mehdi Sarai Street
Saharanpur
247001

Opening Hours

Monday 8am - 1pm
Tuesday 8am - 1pm
Wednesday 8am - 1pm
Thursday 8am - 1pm
Saturday 8am - 1pm
Sunday 8am - 1pm