21/02/2024
विदाई समारोह
दिनाँक 15/02/2024 दिन ब्रहस्पतिवार को डी.ए.वी. हाई स्कूल सरसावा के प्रागंण में विद्यालय की सर्वोच्च कक्षा के सम्मान में उनके सहपाठियों के द्वारा विदाई समारोह आयोजित हुआ | समारोह की अध्यक्षता मा० शमशेर सिंह (उपप्रभागीय वार्डन,सिविल डिफेन्स सरसावा ) ने की तथा मुख्य अतिथि श्रीमती कोमल पंवार w/o श्री प्रमोद पंवार (अध्यक्षा नगर पालिका परिषद सरसावा), श्री सतेन्द्र राय (थानाध्यक्ष) , श्री महावीर पंवार (वरिष्ठ समाजसेवी) , डा. डी. पी. सिंह (नेत्र चिकित्साधिकारी C.H.C. सरसावा) एवं डा.सतीश कश्यप (प्रधान कश्यप समाज) ने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देशबंधु शर्मा एवं अतिथियों के साथ माँ सरस्वती के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | विद्यालय के छात्रों द्वारा माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया | प्रधानाचार्य श्री देशबन्धु शर्मा जी ने सभी अतिथियों माल्यार्पण कर स्वागत किया | विद्यालय के नन्हे – मुन्हे बच्चो के द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया , जिसने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया | इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई तथा शैक्षिक-सत्र2022 - 23 में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र / छात्रों - सोयल , सानिया, शिवानी , अमन, नेहा, नुसरत, दीपक, शैली , खुशी की घोषणा की जिनको मुख्य अतिथि के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |इसी के साथ इस वर्ष के कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर भी छात्र / छात्रों को सम्मानित किया गया | प्रबंधक द्वारा विद्यालय में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अध्यापको को भी सम्मानित किया |मुख्य अतिथि ने बच्चो को अनुशासन में रहकर श्रेष्ठ जनों का सम्मान कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आशीष वचन दिया। इस अवसर पर श्रीमती कोमल पंवार (अध्यक्षा नगर पालिका परिषद सरसावा), श्री सतेन्द्र राय (थानाध्यक्ष) , श्री महावीर पंवार (वरिष्ठ समाजसेवी) , डा. डी. पी. सिंह (नेत्र चिकित्साधिकारी C.H.C. सरसावा) एवं डा.सतीश कश्यप (प्रधान कश्यप समाज) ने भी संबोधन किया उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता का आदर तथा गुरुजनों का सम्मान करके ही आप एक आदर्श व्यक्ति बन सकते है | अंत में सभाध्यक्ष ने बोर्ड परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया तथा परीक्षा मेहनत करके दे तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभा का समापन राष्ट्रीयगान की धून के साथ हुआ |
कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती निधि , दीक्षांत शर्मा ने संयुक्त रूप से किया |
इस अवसर पर नरेश चंद जैन,रमेश सुखीजा, संजय शर्मा , दिनेश गुप्ता , विकास जैन,अवतार सिंह , ओमवीर सिंह ,राजवीर सिंह ,संजय त्यागी , कंवरपाल,सचिन, कामिनी शर्मा ,नीरज चौधरी , प्रीति जुनेजा, मितलेश देवी, वंदना ,नीरज कम्बोज ,आँचल तोमर ,दीपाली कौशिक,स्वाति ,नेहा, अर्चना शर्मा,आरती धीमान, सीमा, आंचल चौधरी आदि उपस्थित रहे |
21/02/2024
01/08/2023
22/11/2022
08/11/2022