10/04/2026
Welcome to school
contact for this service
10/04/2026
Welcome to school
K.B Saraswati Shishu Mandir Saharanpur celebrates Hanuman janmotsav with great enthusiasm :A unique blend of devotion and service witnessed .
Today, on the auspicious occasion of Chaitra Shukla Purnima Hanuman janmotsav was celebrated with deep faith and devotion by K.B Saraswati Shishu Mandir Saharanpur. On this occasion Mr Ashish Gupta Mrs Mamta Sharma and Mrs Meenakshi Jain collectively shared insights about devotee lord Hanuman and performed beautiful hymn (bhajans) . At the end of program principal message Bhavna Sharma stated that the character of lord Hanuman inspires us to overcome every obstacle in life with courage ,remains free from ego and be fully dedicated to our goals.
01/04/2026
"Your positive action combined with positive thinking results in success".
Today on 01.04.2026 , a meeting was held with all staff at K.B Saraswati Shishu Mandir, Saharanpur by newly appointed principal Mrs Bhavna Sharma ,in which she took an introduction of the faculty members and their departments. Also the work plan to be carried out in the new session was discussed.The main points were new admissions and upcoming plans in session 2026-27
31/03/2026
क० बा० सरस्वती शिशु मंदिर सहारनपुर में कल दिनांक 30/03/26 को विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिलेश मित्तल जी, दिनेश अग्रवाल जी, रमेश जैन जी, शिव कुमार वर्मा जी, जगदानन्द शर्मा जी, विनोद माहेश्वरी जी, अंकुर गर्ग जी, शिवांशु गोयल जी, शैली गोयल जी व आयुष सिंघल जी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप - प्रज्जवलित व सरस्वती वन्दना करके हुआ। वन्दना के पश्चात् ममता शर्मा दीदी द्वारा उपस्थित अतिथियो का परिचय कराया गया। इसके पश्चात् मिनाक्षी जैन दीदी द्वारा विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल का सार प्रस्तुत किया गया।विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा नर्सरी से पंचम तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को अखिलेश मित्तल, दिनेश अग्रवाल, शिव कुमार वर्मा, रमेश जैन, जगदानन्द शर्मा , अंकुर गर्ग द्वारा सम्मिलित रूप से पुरस्कृत किया गया। प्रवेशिका से पंचम कक्षा तक के मैया-बहिनों को विभिन्न प्रतियोगिताओं (राखी प्रतियोगिता , बस्ता प्रतियोगिता, वेश प्रतियोगिता, हिन्दी व अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता आदि ) के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि आयुष सिंघल व शिवांशु गोयल ने अपने उदबोधन में बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी और जीवन में अनुशासन व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल ने अपना आशीर्वाद देते हुए विद्यालय की प्रगति की सराहना की व आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आवश्यक सूचनाओ व शान्ति मंत्र के साथ हुआ।
28/02/2026
विद्यालय परिवार की ओर से सभी को होली की शुभकामनाएं
02/02/2026
Nanka Vidyalay school van ki shubhkamnaen
01/02/2026
26/01/2026
क॰ बा॰ सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
26 जनवरी 2026: आज क॰ बा॰ सरस्वती शिशु मन्दिर में 77वां गणतंत्र दिवस बेहद उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा॰ शरद अग्रवाल, डॉ वर्षा अग्रवाल, डॉ निहारिका अग्रवाल, डॉ मयंक गौतम एवं अन्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण (Flag Hoisting) के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
• ध्वजारोहण एवं परेड: मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराया और NCC की छात्राओं की परेड की सलामी ली।
• सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: भैया/बहिनों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भारत की विविधता और एकता का संदेश दिया।
• मुख्य अतिथि का संबोधन: अपने भाषण में मयंक गौतम जी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि "गणतंत्र की असली शक्ति हमारे नागरिक और उनके कर्तव्य हैं।"
• इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य शिव कुमार गर्ग जी ,अखिलेश मित्तल जी,दिनेश अग्रवाल जी, अंकुर गर्ग जी, विनोद महेश्वरी जी राजेश जैन जी, प्रधानाचार्य योगेश कुमार जी एवं डॉक्टर सतेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे ।
26/12/2025
मातृशक्ति और भारतीय संस्कृति के संगम के साथ संपन्न हुआ विशेष कार्यक्रम
सहारनपुर क॰ बा॰ सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आज मातृशक्ति के सशक्तिकरण और भारतीय मूल्यों के संरक्षण को समर्पित एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की बहनों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत "नव युग का नव विचार आया" और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता द्वारा "कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि" विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय परिवार और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम के दौरान भारत के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
* सांस्कृतिक प्रस्तुति: छात्राओं ने संस्कृत वंदना और "हम ही मातृशक्ति हैं" जैसे समूह गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
* प्रेरणादायी संदेश: विभिन्न छात्राओं ने वेशभूषा के साथ प्रेरक महिलाओं के संदेश प्रस्तुत किए।
* मातृशक्ति का सम्मान: समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली माताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
* अनुभव साझा: उपस्थित माताओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जो सभी के लिए प्रेरणादायी रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने "संकल्प" लिया कि वे भारतीय संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। अंत में बहनों द्वारा आभार व्यक्त के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
20/12/2025
आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 संस्कृति ज्ञान परीक्षा देते हुए भैया बहन
13/12/2025
कमला देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर सहारनपुर में आचार्य भगिनी एवं बंधु संस्कृति ज्ञान परीक्षा देते हुए।