24/03/2024
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोध दिवस
थीम 2020:
‘यूनाइटेड अगेंस्ट करप्शन'
उद्देश्य:
• भ्रष्टाचार जैसी जटिल सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक घटना के खिलाफ लोगों को उठ खड़ें होने के लिए जागरूक करना क्योंकि,यह चुनावी प्रक्रियाओं को विकृत कर,कानूनी शासन को बिगाड़ते हुए नौकरशाही को प्रोत्साहित करता है। और लोकतांत्रिक संस्थानों की नींव कमज़ोर करता है।
घोषित:
• 31 अक्टूबर 2003 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन’ (सम्मलेन) को अपनाया, जिसे 9 दिसंबर 2005 को लागू करते हुए भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में नामित किया गया।
महत्व:
• संयुक्त राष्ट्र के आँकड़ों की माने तो हर साल 1 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान रिश्वत के रूप में यहाँ – वहां होता है, जबकि अनुमानित USD 2.6 ट्रिलियन यूएस डॉलर प्रतिवर्ष भ्रष्टाचार के माध्यम से चुराया या छिपा लिया जाता है, जो कि वैश्विक जीडीपी के 5 प्रतिशत से भी ज्यादा है।
• वहीँ विकासशील देशों में भ्रष्टाचार के लिए उपयोग की जाने वाली धनराशि अनुमानित उनके आधिकारिक विकास सहायता की 10 गुना राशि के बराबर है।
भ्रष्टाचार विरोधी राज्यों का समूह (GRECO):
• संगठन की भ्रष्टाचार विरोधी मानकों के अनुपालन की निगरानी हेतु यूरोपीय परिषद् द्वारा वर्ष 1999 में स्थापित।
• इस संगठन का उद्देश्य आपसी मूल्यांकन और सहकर्मी दबाव की एक गतिशील प्रक्रिया के माध्यम से यूरोप विरोधी भ्रष्टाचार मानकों की परिषद् के अनुपालन की निगरानी कर भ्रष्टाचार विरोधी अपने सदस्य देशों की क्षमता में सुधार करता हैं।
• भ्रष्टाचार को रोकने व उसका पता लगाने हेतु आवश्यक अभ्यास अपने सदस्य देशों के बीच साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
• संस्थागत और व्यावहारिक सुधारों को बढ़ावा देने के साथ ही भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों में कमियों को पहचानने में मदद करता है।
GRECO में सदस्यता:
• इस संगठन की सदस्यता एक सरल प्रक्रियात्मक समझौता है।
• यह संगठन काउंसिल ऑफ यूरोप के सदस्य राज्यों तक ही सीमित नहीं है।
• भ्रष्टाचार की रोकथाम और बचाव में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और तकनीकी सहायता को बढ़ावा देता है।
• यूरोपीय परिषद महासचिव को सूचित करके आवश्यक दस्तावेजी खानापूर्ति निभा कर कोई देश इस ग्रुप में शामिल हो सकता है।
• वर्तमान में, GRECO में 50 सदस्य देश (48 यूरोपीय राज्य, कजाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका) शामिल हैं।
• भ्रष्टाचार पर पार्टी या सिविल लॉ कन्वेंशनों के लिए पार्टी बन जाना इस संगठन का हिस्सा होने की राह तैयार करता है।
मुख्य बिंदु :
• सरकारी – ग़ैर सरकारी संगठन, निजी क्षेत्र एवं दुनिया भर की मीडिया और नागरिक इस अपराध के विरुद्ध एक जुट होने का संकल्प देता है।
• संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) के सहारे संयुक्त राष्ट्र कार्यालय इन प्रयासों में अग्रणी भूमिका में है।
• हमसे को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिमों का समर्थन करवाने के साथ ही इस अपराध की रोकथाम और बचाव में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और तकनीकी सहायता को बढ़ावा देता है।