17/08/2026
🇮🇳 हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति—ओजस्विनी ग्रुप ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों द्वारा ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के इनफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज, ओजस्विनी हॉस्पिटल एवं ओजस्विनी फार्मेसी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में संस्था की चेयरपर्सन आदरणीय डॉ. सुधा मलैया जी के संरक्षण में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संस्था के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. डी. के. राजोरिया जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। संस्था परिसर से प्रारंभ हुई यह यात्रा ग्राम बाबूपुरा एवं मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए पुनः संस्था परिसर में संपन्न हुई। हाथों में लहराते तिरंगे, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों, NSS स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने देश की एकता, अखंडता, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी से राष्ट्र की प्रगति एवं एकता में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य डॉ. नवदीप कौर सलूजा जी, डॉ. अनु फौजदार जी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद अशफ़ाक सिद्दीकी जी, श्रीमती गैब्रिएला लिंकन जी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन NSS स्वयंसेवक भारत अहिरवार जी, निखिल राव जी एवं शारदा पटेल जी द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी संदेश बनी। 🇮🇳