शैक्षिक समाचार राजस्थान

  • Home
  • India
  • Sadulpur
  • शैक्षिक समाचार राजस्थान

शैक्षिक समाचार राजस्थान Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from शैक्षिक समाचार राजस्थान, Education, RAJGARH, Sadulpur.

सोशल मीडिया में शिक्षा विभाग के सबसे अनुभवी एडमिन पैनल व टीम द्वारा निःस्वार्थ सेवाकार्य के तहत शिक्षा विभाग के प्रामाणिक आदेश व न्यूज का शिक्षक साथियों के लिए विश्वसनीय प्लेटफॉर्म...
🎀शैक्षिक समाचार राजस्थान🎀

राष्ट्रीय स्तर प्रतिभा में एक ओर सम्मान....राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व क...
30/08/2026

राष्ट्रीय स्तर प्रतिभा में एक ओर सम्मान....

राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को राष्ट्रीय साहित्यिक , सांस्कृतिक सामाजिक आदर्श समाज समिति इंडिया की तरफ से सम्मान दिया जायेगा जिसमें संस्थापक सामान्य ज्ञान ग्रुप परिवार व शैक्षिक समाचार के अध्यापक सुनिल बैरासर को मिलेगा "गांधी सेवा रत्न अवार्ड 2026" समारोह का आयोजन 1 सितम्बर को होगा,जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाएगा।
वही हाल ही में अध्यापक को "शिक्षक गौरव सम्मान 2026" देने की घोषणा हुई थी, जो शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में दिया जाएगा।

आदर्श शिक्षक सुनील बैरासर जी को ढेर सारी बधाईयां व उज्ज्वलमयी भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।❣️🎉🍨👏🎊🍫🌹💐🥰👍

विद्यालय हित शिक्षक श्री दलीप कुमार द्वारा कार्यविशेष उपलब्धियाँ :समग्र शिक्षा अभियान में शानदार योगदाननामांकनशैक्षिक सश...
29/08/2026

विद्यालय हित शिक्षक श्री दलीप कुमार द्वारा कार्य

विशेष उपलब्धियाँ :
समग्र शिक्षा अभियान में शानदार योगदान
नामांकन
शैक्षिक सशक्तिकरण – कम्प्यूटर, प्रिंटर/फोटोकॉपी, इंटरनेट, R.O., बैटरी-बैकअप, CCTV कैमरा, प्रोजेक्टर कक्ष एवं भवन में फर्शी।
कक्षा-कक्ष रंग-रोगन एवं मेंटिंग।
स्वच्छ पेयजल।
शौचालय, मरम्मत।
शिक्षक-अभिभावक का उत्कृष्ट तालमेल।
नोट :- पिछले 3 वर्षों में विद्यालय द्वारा 1000 पेड़ लगाकर विद्यालय को सामर्थ्यवान बनाया।

26/08/2026

*🎀विद्या संबल आदेश निरस्त*👇🏽✍🏽
जिला नागौर

'हमारे आदर्श शिक्षक मित्र श्री सुनिल जी बैरासर को मिलेगा राज्य स्तरीय ‘शिक्षक गौरव सम्मान–2026’राजगढ़ चूरू। मानव जन जागृ...
23/08/2026

'हमारे आदर्श शिक्षक मित्र श्री सुनिल जी बैरासर को मिलेगा राज्य स्तरीय ‘शिक्षक गौरव सम्मान–2026’

राजगढ़ चूरू। मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर की ओर से द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026 का आयोजन 6 सितंबर 2026 को चौमूं में किया जाएगा। समारोह में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस राज्य स्तरीय समारोह में राजगढ़ क्षेत्र के शहीद हरफूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जसवंतपुरा में कार्यरत देहदानी, नवाचारी शिक्षक एवं समाजसेवी सुनिल बैरासर को शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता, पक्षी संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शिक्षक गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में किए कई नवाचार...

अध्यापक सुनिल बैरासर विद्यालय में शिक्षा को बेहतर एवं विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाने के लिए लगातार नवाचार कर रहे हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय में लाइब्रेरी नवाचार, निःशुल्क हैंगिंग वॉल तथा सैकड़ों पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। इसके अलावा वे भामाशाहों एवं समाजसेवियों को प्रेरित कर विद्यार्थियों के हित में विभिन्न विकास कार्य करवाने तथा विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

गौरैया संरक्षण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश...

शिक्षा के साथ पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में भी बैरासर के प्रयास उल्लेखनीय हैं। उनके द्वारा संचालित गौरैया संरक्षण अभियान के तहत अनुपयोगी सामग्री से दाना भंडार तैयार कर लोगों को निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही गौरैयों के लिए लकड़ी के स्थायी आवास उपलब्ध करवाकर पक्षी संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के साथ विद्यार्थियों को भी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करने के कारण उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला ने चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को पत्र के माध्यम से सम्मान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले शिक्षकों का सम्मान करना संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

राजगढ़ और चूरू जिले के लिए गौरव का अवसर...

सुनिल बैरासर का राज्य स्तरीय ‘शिक्षक गौरव सम्मान–2026’ के लिए चयन राजगढ़ क्षेत्र के साथ-साथ चूरू जिले के लिए भी गौरव का विषय है। शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता, पक्षी संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों को राज्य स्तर पर पहचान मिलना क्षेत्र के अन्य शिक्षकों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।

सुनिल बैरासर शैक्षिक समाचार राजस्थान मनोज नालिया - भारतीय Manoj Naliya MADAN DILAWAR

Address

RAJGARH
Sadulpur

Telephone

9610009098

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शैक्षिक समाचार राजस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category