Competitive Fandamental Sabalgarh Distt Morena

Competitive Fandamental Sabalgarh Distt Morena It is competitive coching classes in jagan market near ram mandir sabalgarh distt morena.

मेरे पिताजी की तृतीय पुण्यतिथि पर मेरे और मेरे परिवार की ओर से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि I love u papa
25/12/2021

मेरे पिताजी की तृतीय पुण्यतिथि पर मेरे और मेरे परिवार की ओर से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि I love u papa

22/12/2016

भारत एवं किर्गिस्तान के मध्य 6 समझौतों पर हस्ताक्षर
प्रमुख बिंदु

• पर्यटन क्षेत्र में समझौता: भारतीय पर्यटन मंत्रालय एवं किर्गिस्तान रिपब्लिक के संस्कृति, सूचना और पर्यटन मंत्रालय के मध्य यह समझौता किया गया. इसका उद्देश्य दोनों देशों के मध्य पर्यटन को बढ़ावा देना है.

• कृषि और खाद्य उद्योग क्षेत्र में सहयोग पर समझौता: इसका उद्देश्य दोनों देशों के मध्य इस क्षेत्र में सहयोग विकसित करना है. इस समझौते से भारतीय कृषि उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा.

• युवा विकास पर समझौता: इस समझौते पर युवा मामलों के मंत्रालय तथा किर्गिस्तान की ओर से युवा मामलों की राज्य एजेंसी, शारीरिक शिक्षा और किर्गिस्तान खेल मंत्रालय ने हस्ताक्षर किये.

• विदेशी सेवा संस्थान, एमईए तथा कूटनीतिक अकादमी एमओएफए, एमओएफए के मध्य हस्ताक्षर: इस समझौते से दोनों देशों के मध्य छात्रों के तालमेल, शिक्षा प्रणाली की समझ तथा कूटनीतिक स्तर पर विकास कार्यों को बढ़ोतरी मिलेगी.

22/12/2016

दीपक अग्रवाल नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नियुक्त

22/12/2016

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी
फॉर्ब्‍स मैगजीन द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी. भारत को यह उपलब्धि 150 साल में पहली बार प्राप्त हुई है. अर्थव्‍यवस्‍था के आकार के मामले में ब्रिटेन भी अब भारत से पीछे है. भारत अमेरिका, चीन, जापान व जर्मनी के बाद पांचवीं सबसे बड़ी जीडीपी बन गया है.

पिछले 25 साल में भारत की तेज इकॉनॉमिक ग्रॉथ और वर्ष भर में पाउंड के मूल्‍य में आई कमी के कारण यह परिवर्तन हुआ है. इसका कारण ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने और भारत की तेज विकास दर को माना जा रहा है.

फॉर्ब्‍स मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार भारत द्वारा 2020 तक ब्रिटेन की जीडीपी को पार करने का अनुमान था. पिछले 12 महीने में पाउंड के मूल्‍य में लगभग 20 प्रतिशत की कमी ने यह 2016 में कर दिया.

ब्रिटेन की 1.87 ट्रिलियन पाउंड की जीडीपी एक डॉलर के मुकाबले 0.81 पाउंड की एक्‍सचेंज रेट पर 2.29 ट्रिलियन डॉलर में बदलती है.
भारत की 153 ट्रिलियन रुपये की जीडीपी एक डॉलर के मुकाबले 66.6 रुपये से बदलने पर 2.30 ट्रिलियन डॉलर होती है.
इकॉनॉमिक थिंक टैंक सेंटर फॉर इकॉनॉमिक्‍स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) को दिसंबर 2011 में पूर्वानुमान था कि भारत 2020 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा.

फॉर्ब्‍स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन और भारत के मध्य इस अंतर के और बढ़ने की संभावना व्यक्त की गयी है. भारत 6-8 प्रतिशत सालाना की दर से प्रगतिशील है, वहीं ब्रिटेन की विकास दर 2020 तक 1-2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है.

आठ अक्‍टूबर 2016 को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने भी इस वित्‍तीय वर्ष के अंत तक ब्रिटेन के भारत से पीछे रह जाने की संभावना व्यक्त की थी.

22/12/2016

पूर्व मंत्री सुरेंद्र प्रसाद तरुण का निधन
बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र प्रसाद तरुण का पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे.
उन्होंने 20 दिसम्बर 2016 की रात्रि अंतिम सांस ली. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा.

सुरेंद्र प्रसाद तरूणके बारे में -

सुरेंद्र प्रसाद तरूण एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे.
सुरेंद्र प्रसाद तरूण नालंदा जिले के गांव पंडितपुर के निवासी थे.
सुरेंद्र प्रसाद तरुण नालंदा के पडोसी जिला गया के अतरी विधानसभा सीट और नालंदा जिले की हिल्सा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे.
उनकी साहित्य में भी गहरी रूचि थी.
सुरेंद्र प्रसाद तरुण जनपद राजगीर से कुछ समय के लिए आर्यावर्त, पीटीआई, हिन्दुस्तान समाचार के अंशकालिक संवाददाता भी रहे.
उन्होंने मगह के फूल, बज रहल बांसुरी जैसी कुछ किताबें भी लिखीं.
सुरेंद्र प्रसाद तरुण ने ही राजगीर में राजगीर महोत्सव का शुभारम्भ किया.
राजगीर में आयोजित किया जाने वाला प्रसिद्ध मकर मेला भी उन्ही की देन है. उन्होंने ही अब तक इसे जीवित रखा.

22/12/2016

केंद्र सरकार ने 'पेमेंट ऑफ वेजेस' अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की
डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने हेतु केन्द्रीय कैबिनेट ने 'पेमेंट ऑफ वेजेस' अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की दी है. अध्यादेश अब स्वीकृति हेतु राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा.

अध्यादेश के लागू होने के बाद 10 से ज्यादा कर्मचारी रखने वाली कंपनी/ संस्था को कर्मचारियों को वेतन चेक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से देना अनिवार्य हो जाएगा.

इस के लिए सरकार को वेतन भुगतान कानून, 1936 के मूल कानून की धारा 6 को परिवर्तित करना होगा. 15 दिसंबर, 2016 को लोकसभा में केंद्र सरकार ने पेमेंट ऑफ वेजेस बिल प्रस्तुत किया.

मुख्य तथ्य-

उस समय संसद सत्र में नोटबंदी को लेकर हुए विरोध के चलते इस कानून को पास नहीं किया जा सका.
इसी कारण सरकार को अध्यादेश के माध्यम से बिल्लको लाना पड़ा.
नियमानुसार अब सरकार को छह माह की अवधि में अध्यादेश संसद से पारित कराना होगा.

22/12/2016

Who: साहित्य अकादमी

Where: नई दिल्ली

What: पुरस्कारों की घोषणा

When: 21 दिसंबर 2016

22/12/2016

संस्कृत - सीतानाथ आचार्य शास्त्री, काव्यनिर्झरी (कविता)

असमिया - ज्ञान पुजारी, मेघमालार भ्रमण (कविता)

बांग्ला - नृसिंह प्रसाद भादुड़ी, महाभारतेर अष्टादशी (निबंध)

बोडो – अंजु, आं माबोरै दं दासों (कविता)

डोगरी – छत्रपाल, चेता (कहानी)

गुजराती - कमल वोरा, अनेकअेक (कविता)

कन्नड़ - बोलवार महमद, स्वतंत्रायदा ओटा (उपन्यास)

कश्मीरी - अज़ीज़ हाजिनी, आने ख़ाने (समालोचना)

कोंकणी - एडविन जे.एफ़. डिसोजा, काले भांगार (उपन्यास)

मैथिली - श्याम दरिहरे, बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम (कहानी)

मलयालम - प्रभा वर्मा, श्याममाधवम (कविता)

मणिपुरी - मोइरांगथेम राजेन, चेपथरबा ईशिंगपुन (कहानी)

मराठी - आसाराम लोमटे, आलोक (कहानी)

नेपाली - गीता उपाध्याय, जन्मभूमि मेरो स्वदेश (उपन्यास)

ओड़िया - पारमिता सत्पथी, प्राप्ति (कहानी)

राजस्थानी - बुलाकी शर्मा, मरदजात अर दूजी कहाणियां (कहानी)

संथाली - गोबिन्दचन्द्र माझी, नालहा (कविता)

सिन्धी - नन्द जावेरी, आखर कथा (कविता)

तमिल – वन्नादासन, ओरु सिरु इसै (कहानी)

तेलुगु - पापिनेनि शिवशंकर, रजनीगन्धा (कविता)

22/12/2016

जेरी पिंटो को उनके उपन्यास 'एम एंड द बिग हूम' के लिए चयनित किया गया.
साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी पुरस्कार में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है. यह पुरस्कार 22 फरवरी 2017 को नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे. पुस्कारों की घोषणा साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के श्रीनिवास राव ने की. यह पुरस्कार 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2014 के दौरान प्रकाशित कृतियों
में श्रेष्ठ कृतियों को दिया गया.

साहित्य अकादमी पुरस्कार-2016 विजेताओं की सूची

उर्दू - निज़ाम सिद्दिक़ी, माबाद-ए-जदिदिआत से नये अहेद की तखलिक़ियात तक (समालोचना)

हिन्दी - नासिरा शर्मा, पारिजात (उपन्यास)

अंग्रेज़ी - जेरी पिंटो, एम एंड द बिग हूम (उपन्यास)

पंजाबी – स्वराजबीर, मसिआ दी रात (नाटक)

22/12/2016

Latest current affairs

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 की घोषणा
Dec 22, 2016 09:35 IST
Gorky Bakshi
साहित्य अकादमी द्वारा 21 दिसंबर 2016 को भारतीय भाषाओं के लेखकों के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गयी. साहित्य अकादमी द्वारा 24 भारतीय भाषाओं में पुरस्कारों के लिए नाम जारी किये गये.

इन पुरस्कारों में पांच उपन्यास, सात कहानी संग्रह, एक निबंध संग्रह, आठ कविता संग्रह, दो समालोचना और एक नाटक को पुरस्कार हेतु चयन किया गया है.

नासिरा शर्मा (हिंदी)

हिंदी भाषा के लिए प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास ‘पारिजात’ हेतु चयनित किया गया. नासिरा ने अब तक 10 कहानी संकलन, छह उपन्यास तथा तीन लेखों के संकलन की रचना की है. उन्होंने राजस्थानी लेखकों की रचनाओं का संपादन भी किया.

वर्ष 1948 में इलाहाबाद में जन्मी नासिरा शर्मा ने फ़ारसी भाषा एवं साहित्य में स्नातकोतर डिग्री हासिल की. उन्होंने हिंदी, उर्दू, फारसी, अंग्रेजी तथा पश्तो भाषाओं में महारत हासिल है.

अंग्रेजी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु

22/12/2016

New batch starts for patwari today at 6:00 pm.so hurry up and join classes.

Address

Jagan Market, Near Rammandir
Sabalgarh
476229

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+918602328060

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Competitive Fandamental Sabalgarh Distt Morena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share