14/09/2025
राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह एवं कक्षा 10वीं व12 वीं में हिन्दी विषय में शत प्रतिशत(100) अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में बतौर चिल्ड्रंस अकेडमी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रूपबास कके प्रतिनिधित के रुप में स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता श्री पुष्पेन्द्र सिंह रहे साथ में हिन्दी विषय में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाला विद्यार्थी दक्ष गुप्ता व उसके माता-पिता और दादा जी भी उपस्थित रहे । सबसे बड़े हर्ष का विषय यह है कि दक्ष गुप्ता ने न केवल माता-पिता व गुरूजनों का अपितु पूरे रूपबास क्षेत्र नाम रोशन कर CAPS, रूपबास का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय परिवार प्रतिभावान छात्र अध्यक्ष गुप्ता के उज्जवल भविष्य की उसकी कामना करता है