Indian Tiger vision

Indian Tiger vision Gyan Bharti Public School, Morsand Runnisaidpur, Sitamarhi. Educational and Co-curricular Activities. News from all around the world

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल रुन्नीसैदपुर में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ से पहल...
20/12/2024

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024
ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल रुन्नीसैदपुर में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ से पहले की औपचारिक रूप से तैयारी की गई। संचालक श्री राम भद्र के साथ श्री संजीव कुमार श्री निखिल कुमार, श्री विक्रम सिंह एवं श्री चंदन कुमार ने छात्रों को अनुशासित रहते हुए आगामी खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सफल बनाने हेतू निर्देश दिए। श्री राम भद्र ने कहा कि छात्रों को तन्मयता से जीवन के हर क्षेत्र में आगे रहने चाहिए जीत-हार कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया । उन्होंने ध्वजारोहण करते हुए एथलेटिक मीट का शुभारंभ करने एवं मार्चपास्ट की सलामी तक क्रमवार अभ्यास करवाया। बताते चले कि कल हमारे विद्यालय में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा जो कि अगले 6 दिनों तक चलता रहेगा।।

08/12/2024


07/12/2024


Big shout out to my newest top fans! 💎 Big shout out to my newest top fans! 💎 TheVikram Singh Rathore, हिंदू सचिन चौधरी,...
04/12/2024

Big shout out to my newest top fans! 💎 Big shout out to my newest top fans! 💎 TheVikram Singh Rathore, हिंदू सचिन चौधरी, Rahul Kumar, Siddhartha Raj, Shatrughana Kumar Singh, Kavita Kumari, Vivek Gupta, Chandan Singh, राजेश मंडल

Drop a comment to welcome them to our community, fans

04/12/2024

.

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल रुन्नीसैदपुर में विज्ञान प्रदर्शनी (Science Exhibition) की तैयारी चल रही है। Science Exhibition...
02/12/2024

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल रुन्नीसैदपुर में विज्ञान प्रदर्शनी (Science Exhibition) की तैयारी चल रही है। Science Exhibition का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना और उनकी रचनात्मकता व नवाचार को प्रोत्साहित करना होता है। ये प्रदर्शनी छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम होती हैं। विज्ञान प्रदर्शनी से
विद्यार्थियों को कई तरह से लाभ होता हैं। जैसे कि

* छात्र नई-नई परियोजनाएं बनाकर अपनी रचनात्मकता और नवाचार की भावना को विकसित करते हैं।

* प्रदर्शनी छात्रों में तर्कशील और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है।

* टीम के साथ काम करने और अपनी परियोजना प्रस्तुत करने का मौका मिलता है।

* छात्रों को पाठ्यक्रम के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिलता है।

* छात्रों को प्रौद्योगिकी और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत विषय:

1. पर्यावरण संरक्षण (Environment Conservation)

2. नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy)

3. स्वच्छता और स्वास्थ्य (Cleanliness and Health)

4. रोबोटिक्स और ऑटोमेशन

5. जल संरक्षण (Water Conservation)

6. प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control)

7. स्मार्ट तकनीक (Smart Technology)

सफल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए आवश्यक तत्व

* छात्रों और शिक्षकों के बीच अच्छा तालमेल हो।
* रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करने वाले विषयों का चयन करें।
* मॉडल स्पष्ट और व्यावहारिक हो।
* छात्रों को अपने प्रोजेक्ट को आत्मविश्वास और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अभ्यास कराएं।

विज्ञान प्रदर्शनी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो छात्रों को न केवल उनके ज्ञान को विस्तार देने का अवसर प्रदान करती है, बल्कि उन्हें वैश्विक समस्याओं के समाधान की दिशा में सोचने की प्रेरणा भी देती है।
द्वारा : Mr. Ram Bhadra (DIRECTOR)
Gyan Bharti Public School Runnisaidpur

Art of Living, yoga session at Gyan Bharti Runnisaidpur। बीते 6 दिनों से चल रहा Art of Living Yoga Session का समापन हुआ।...
26/11/2024

Art of Living, yoga session at Gyan Bharti Runnisaidpur। बीते 6 दिनों से चल रहा Art of Living Yoga Session का समापन हुआ।

श्री श्री योग न केवल आपके लचीलेपन, ताकत और स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि योग के प्रति समग्र दृष्टिकोण के साथ आपकी आत्म-जागरूकता और केंद्रितता को भी गहरा करता है।

खुद को स्वीकार करने का माहौल
श्री श्री योग एक गैर-आलोचनात्मक माहौल प्रदान करता है, ताकि आप बिना दर्द के स्ट्रेचिंग करने, बिना प्रतिस्पर्धा के खुद को आगे बढ़ाने का अपना तरीका खोज सकें। ज्ञान भारती रुन्नीसैदपुर विद्यालय के दिनकर सदन में श्री दिलीप शुक्ला जी के निर्देशन में गहन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करना सुखद रहा।

सिर्फ़ योग आसन से ज़्यादा
अक्सर लोग योग को सिर्फ़ शारीरिक व्यायाम से जोड़ते हैं, लेकिन इसमें और भी बहुत कुछ है। श्री श्री योग में, आप पारंपरिक आसन (मुद्राएँ), सरल प्राणायाम (साँस लेने की तकनीक), निर्देशित ध्यान और योग के ज्ञान सहित संपूर्ण योग अभ्यास के सभी पहलुओं का अनुभव करते है।

20/11/2024

Address

Runnisaidpur
Runni
843328

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917762034766

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Tiger vision posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Indian Tiger vision:

Shortcuts

Share

Category