26/07/2025
🙏🙏
मुक़द्दर से मिलता मौका,
कुछ कर गुज़रने का.!
देश खातिर जीने का और,
देश खातिर मिटने का.!!
जान कीमती है माना और,
मरना एक दिन ज़रूरी.!
मकसद के लिए जान जाए,
मज़ा उसमें मरने का.!!
चैन से सब जी सकें वीर,
अपनी जान लूटा गये.!
वीरों के सामने जी करता,
झुक सलाम करने का.!!