Saraswati Shishu Mandir Sumari Tilwara

Saraswati Shishu Mandir Sumari Tilwara This page belongs to a very old and famous school of district Rudraprayag. Many former student of thi

07/04/2026

Vidya Bharti Uttarakhand Alumnus Planetskool
Vidyabhartiuttarakhand Diwan Singh Rawat

आज अपने विद्यालय Saraswati Shishu Mandir Sumari Tilwara में सत्र 2025-26का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय का...
31/03/2026

आज अपने विद्यालय Saraswati Shishu Mandir Sumari Tilwara में सत्र 2025-26का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। शिशु वर्ग में आरोही पंवार एवं प्राथमिक वर्ग में परिणिता नौटियाल ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री सुदर्शन सिंह रौथाण , श्री संजय नौटियाल, श्री गोविंद सिंह रौतेला एवं कई अभिभावक एवं मातृ भारती की सदस्य उपस्थित रहे।

Vidya Bharti Uttarakhand Alumnus

प्लैनेट स्कूल संस्था के डायरेक्टर श्रीमान अभिषेक जी एवं उनकी सम्पूर्ण टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या म...
28/02/2026

प्लैनेट स्कूल संस्था के डायरेक्टर श्रीमान अभिषेक जी एवं उनकी सम्पूर्ण टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर सुमाड़ी में स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार की दिशा में प्लैनेट स्कूल संस्था द्वारा विद्यालय को अद्यतन (आधुनिक) करने के उद्देश्य से कई उपयोगी और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए।
इन उपकरणों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
संस्था द्वारा प्रदान किए गए संसाधनों में स्मार्ट शिक्षण सामग्री, डिजिटल लर्निंग टूल्स, कक्षा प्रबंधन से जुड़े उपकरण तथा शिक्षकों के लिए सहायक सामग्री शामिल हैं। इन साधनों के माध्यम से छात्रों को रुचिकर एवं प्रभावी ढंग से पढ़ाई कराने में सहायता मिलेगी, वहीं शिक्षकों को भी नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय प्रबंध समिति ने इस सहयोग के लिए प्लैनेट स्कूल संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी और विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।

संस्था के डायरेक्टर श्रीमान अभिषेक जी ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों को समान रूप से आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि हर छात्र को बेहतर सीखने का अवसर मिल सके।
इस अवसर पर प्रधान जी ग्राम पंचायत सुमाड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष जी तिलवाड़ा, जिला प्रचारक जी आर एस एस एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Vidya Bharti Uttarakhand Alumnus

नवीन सत्र हेतु विद्यालय में वाईफाई सहित नई कंप्यूटर लैब तैयार  साथ में प्रत्येक कक्षा को स्मार्ट बोर्ड से सुसज्जित करते ...
30/12/2025

नवीन सत्र हेतु विद्यालय में वाईफाई सहित नई कंप्यूटर लैब तैयार साथ में प्रत्येक कक्षा को स्मार्ट बोर्ड से सुसज्जित करते हुए विद्यालय परिवार।

सरस्वती शिशु मंदिर सुमाड़ी में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया।
08/08/2025

सरस्वती शिशु मंदिर सुमाड़ी में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया।

28/09/2024

विद्या भारती एक छोटे से शिशु मंदिर से प्रारम्भ होता है...आज पूरे देश व दुनिया में भारत व भारतीयता की शिक्षा का एक उत्तम केन्द्र बना हुआ है : योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री,उत्तरप्रदेश)

आज हरेला पर्व के सुअवसर पर समस्त विद्यालय परिवार द्वारा पौधों का रोपण कर अपने आस पड़ोस सहित प्रकृति को हरा भरा करने हेतु...
16/07/2024

आज हरेला पर्व के सुअवसर पर समस्त विद्यालय परिवार द्वारा पौधों का रोपण कर अपने आस पड़ोस सहित प्रकृति को हरा भरा करने हेतु सभी द्वारा संकल्प लिया गया। जो पौधे हमने गत वर्षों में लगाए थे वे भी काफी बड़े पेड़ों का आकार ले चुके हैं, इसी प्रकार नए पौधों की भी देखभाल करने हेतु पुनः संपूर्ण विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से संकल्प को दोहराया है।
सिर्फ पौधा लगाना ही हमारा कर्तव्य नहीं है बल्कि जब तक पौधा एक विशाल पेड़ का रूप नहीं ले लेता है तब तक उसकी देखभाल करना हमारा दायित्व है।
पुनः सभी को हरेला पर्व की अनन्त हार्दिक शुभकामनाएं।

आपको अवगत कराते हुए खुशी हो रही है कि  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सुमाड़ी से बहिन ...
01/04/2024

आपको अवगत कराते हुए खुशी हो रही है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सुमाड़ी से बहिन भूमिका नौटियाल का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधर के लिए हुआ है। समस्त विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुमाडी में फूलदेई कार्यक्रम बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुमाडी व तिलवाड़ा बाज...
20/03/2024

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुमाडी में फूलदेई कार्यक्रम बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुमाडी व तिलवाड़ा बाजार में नन्हें मुन्ने भैया बहिनों के द्वारा फूल डाले गए एवं डोली नृत्य किया गया। सभी को फूलदेई पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐

13/09/2023

Address

Rudraprayag
246475

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Shishu Mandir Sumari Tilwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Saraswati Shishu Mandir Sumari Tilwara:

Shortcuts

Share

Category