Uksssc Notes

Uksssc Notes Uksssc new update and notes are available here.�

कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई क...
26/07/2022

कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र
भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

GK MCQ
24/07/2022

GK MCQ

रूद्रप्रयाग जिला 🙏🎯🎯
24/07/2022

रूद्रप्रयाग जिला 🙏🎯🎯

22 जुलाई 2022 यानी शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई हैसूर्या और अजय देवगन बेस्ट ...
23/07/2022

22 जुलाई 2022 यानी शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है

सूर्या और अजय देवगन बेस्ट एक्टर
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड सूरराई पोट्रू के एक्टर सूर्या और तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए अजय देवगन को संयुक्त रूप से मिला है.

अपर्णा बालामुरली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड सूरराई पोट्रू की अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली को मिला है.

Uttarakhand current affairs June 2022,
23/07/2022

Uttarakhand current affairs June 2022,

नीति आयोग ने गुरुवार को सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) इंडेक्स का तीसरा संस्करण जारी कर दिया। यह इंडेक्स पहली बार दिसंब...
22/07/2022

नीति आयोग ने गुरुवार को सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) इंडेक्स का तीसरा संस्करण जारी कर दिया। यह इंडेक्स पहली बार दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था।

केरल का प्रदर्शन सबसे अच्छा
सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिहाज से केरल सबसे आगे है। इंडेक्स में राज्य का स्कोर 75 है, जो सबसे ज्यादा है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु का स्कोर 74 है। वहीं, कुल राज्यों में सबसे कम स्कोर बिहार है, जिसका स्कोर 52 है।

द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के राष्ट्रपति बनने की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏
21/07/2022

द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के राष्ट्रपति बनने की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

14 Jul 2022 -- I2U2 Summit की पहली बैठक हुई !इसे 'वेस्ट एशियन क्वाड' भी कहा जाता था। I2U2 पहल भारत, इज़रायल, यूएसए और यू...
18/07/2022

14 Jul 2022 -- I2U2 Summit की पहली बैठक हुई !
इसे 'वेस्ट एशियन क्वाड' भी कहा जाता था।
I2U2 पहल भारत, इज़रायल, यूएसए और यूएई का एक नया समूह है।
समूह के नाम में 'I2' का अर्थ भारत और इज़रायल है, जबकि 'U2' का अर्थ संयुक्त राज्य अमेरिका एवं संयुक्त अरब अमीरात है।
सुरक्षा सहयोग: - इससे देशों को इन नए समूहों के ढाँचे के भीतर चार देशों के बीच सुरक्षा सहयोग तलाशने में मदद मिलेगी।
तकनीकी केंद्र: - इनमें से प्रत्येक देश एक तकनीकी केंद्र है।
जैव प्रौद्योगिकी निश्चित रूप से इन देशों में से प्रत्येक में प्रमुख है।
खाद्य सुरक्षा: - यह पहल खाद्य सुरक्षा पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करती है।

नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस 🙏      नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान...
18/07/2022

नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस 🙏
नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को 'मंडेला दिवस' घोषित किया
नेल्सन मंडेला बहुत हद तक महात्मा गांधी की तरह अहिंसक मार्ग के समर्थक थे। उन्होंने गांधी को प्रेरणा स्रोत माना था और उनसे अहिंसा का पाठ सीखा था।
दक्षिण अफ्रीका के लोग मंडेला को व्यापक रूप से "राष्ट्रपिता" मानते थे।

विश्व के कुछ महत्वपूर्ण संगठन ✍️✍️🙏👇🎯
16/07/2022

विश्व के कुछ महत्वपूर्ण संगठन ✍️✍️🙏👇🎯

10 जून, 2022 को नई दिल्ली में जल संसाधन सचिव की अध्यक्षता में निवेश मंज़ूरी प्रस्तावों पर हुई बैठक में उत्तराखंड की महत्त...
15/07/2022

10 जून, 2022 को नई दिल्ली में जल संसाधन सचिव की अध्यक्षता में निवेश मंज़ूरी प्रस्तावों पर हुई बैठक में उत्तराखंड की महत्त्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना को निवेश मंज़ूरी दी गई।
बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 2584.10 करोड़ रुपए की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को मंज़ूरी दी गई। मंज़ूरी 90:10 (केंद्र: राज्य) के आधार पर दी गई है।

यह परियोजना वर्ष 2055 तक हल्द्वानी शहर को 42 एमसीएम पेयजल भी उपलब्ध कराएगी। सरकार ने वर्ष 2027 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

12 जुलाई, 2022 को रुद्रप्रयाग के ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ में मेरु-सुमेरु पर्वत श्रृंखला की तलहटी पर...
15/07/2022

12 जुलाई, 2022 को रुद्रप्रयाग के ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ में मेरु-सुमेरु पर्वत श्रृंखला की तलहटी पर ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम (एडब्ल्यूएस) स्थापित कर दिया गया है
इस ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम से वहाँ के मौसम के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान मिलने से ज़रूरी व्यवस्थाएँ करने में भी मदद मिलेगी।

Address

Uttrakhand
Rudraprayag
256495

Telephone

+919675878268

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uksssc Notes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Uksssc Notes:

Shortcuts

Share