Knowledge HUB

Knowledge HUB Knowledge HUB is a leading coaching institute & Tution center in Mansoona Garhwal Uttarakhand..

12/02/2019

आजकल कंप्टिशन का जमाना है। कहीं नौकरी के लिए जाएंगे तो वहां GK से जुडे सवाल पूछ लिए जाते हैं। अगर आप जवाब दे पाए तो ठी.....

Read and share with others...
16/11/2018

Read and share with others...

30/10/2018
04/10/2018

1. AK-47 की full form है, Automatic Kalashnikov – 47 (47 मतलब, 1947 में बनी थी). ये नाम इसके फाउंडर Mikhail Kalashnikov के नाम पर रखा गया.

AK 47 का आविष्कार किसने किया ?

2. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, एक टैंक कमांडर Mikhail Kalashnikov कंधे में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गया, वहाँ उसने सेवियत राइफल्स की शिकायत करने वाले घायल सैनिकों की सुनी और इसे बदलने का फैसला किया. और हथियार डिजाइनर के रूप में अपना कैरियर शुरू किया. फिर 1942 से 1947 तक 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद एक चीज़ बनाई जिसे आज हम AK 47 कहते है.

3. 1947 में पहली एके-47 गन बनी. और 1949 के बाद से अब तक यह सेवियत और रूसी सेना की स्टैंडर्ड राइफल बनी हुई है. तब इसके निर्माता के पास stalin prize और red star के ऑर्डर आए थे.

4. अफगानिस्तान से लेकर जिम्बांबे तक और दुनिया के 106 देशों की मिलिट्री और कुछ स्पेशल फोर्सेज़ आज ak-47 का प्रयोग करती है.

5. AK-47 राइफल दुनिया की अकेली ऐसी राइफल है, जो किसी भी वातावरण में काम कर सकती है. मतलब पानी, रेत या मिट्टी etc. कही भी.

6. एके-47 दुनिया की इकलौती ऐसी राइफल है जिसे बच्चे भी आसानी से चला सकते है. यही कारण है कि आप एके-47 चलाते हुए कई बच्चों की तस्वीर देख सकते है.

7. किसी अन्य बंदूक की बज़ाय दुनिया में सबसे ज्यादा एके-47 को काॅपी किया जाता है. यह केवल 8 पुर्जों से मिलकर बनी होती है और इन्हें एक मिनट से भी कम समय में जोड़ा जा सकता है.

8. AK 47 दुनिया की सबसे ज्यादा ब्लैक (अवैध) रूप से बेची जाने वाली राइफल है.

9. एक ak-47 गन की लाईफ 6000 से 15000 राउंड तक होती है. ak-47 की एक मैगज़ीन में 30 राउंड होते है.

10. एके-47 का AKM वर्जन, इस समय दुनिया का सबसे हल्का राइफल है. फुल लोड होने के बाद भी इस राइफल का वज़न केवल 3.1 किलो है. इससे एक मिनट में 640 राउंड किए जा सकते है.

11. एके-47 एक गैस संचालित, सिलेक्टिव फायर राइफल है. सिलेक्टिव फायर मतलब, शूटर चाहे तो एक-एक करके फायरिंग कर सकता है या फिर एक ही बार में पूरी मैगज़ीन खाली कर सकता है.

12. आधुनिक एके-47 राइफल पर एक ग्रेनेड लांचर भी जोड़ा जा सकता है.

13. एके-47 की भेदन शक्ति इतनी पावरफुल है कि यह कुछ दीवारो, यहाँ तक की कार के धातु के दरवाजें को भेद कर उसके पीछे बैठे इंसान को मार सकती है.

14. AK-47, 300 मीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगाती है. यदि शूटर जबरदस्त हुआ तो 800 मीटर पर भी लक्ष्य को मार सकता है.

15. केवल रूस ही दुनिया को एके-47 सप्लाई नही करता, बल्कि 30 अन्य देशों को भी इसे बनाने का लाइसेंस प्राप्त है. जैसे:- भारत, चीन, इज़रायल, मिस्त्र, नाइजीरिया etc. इनमें चाइना, सबसे ज्यादा एके-47 बनाता है.

16. सद्दाम हुसैन को एक gold की एके-47 गिफ्ट में मिली थी. जो 2003 में इराक पर हुए आक्रमण के बाद अमेरिकी सैनिको द्वारा ज़ब्त कर ली गई.

17. ओसामा बिन लादेन अपने विडियो में एक AK-47 पकड़े हुए दिखाई देता था. ऐसा माना जाता है, कि शायद अमेरिका ने ही लादेन को पहली एके-47 दी हो, अफगानिस्तान में सोवियत संघ से लड़ने के लिए.

18. किसी भी देश का आम नागरिक अपने पास एके-47 नही रख सकता. भारत में यह कानून और भी सख़्त है. एके-47 रखने के जुर्म में संजय दत्त को भी जेल हो गयी थी.

19. जितनी मौतें आज तक हवाई हमलों और राॅकेट हमलों से भी नही हुई, उससे ज्यादा तो ak-47 हो चुकी है. ak-47 से हर साल 2.5 लाख लोगों को गोली मारी जाती है.

20. एके-47 का नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स में शामिल है क्योंकि ये दुनिया का सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला हथियार है. आज की तारीख में दुनिया में करीब 10 करोड़ ak-47 है, मतलब हर 70 लोगों पर एक.

21. Mikhail Kalashnikov ने अपने सबसे बड़े आविष्कार ak-47 की बिक्री से कभी पैसा नही कमाया. 2013 में इनकी 94 साल की उम्र में मौत हो गई.

आतंकवादी AK-47 बंदूक का ही इस्तेमाल क्यों करते है ?

एके-47 को reload होने में मात्र 2.5 सेकंड का समय लगता है. और बंदूक की नली से गोली छूटने की रफ्तार 710 मीटर प्रति सेकंड है. इसे चलाने के लिए किसी खास ट्रेनिंग की भी ज़रूरत नही है. इस पर मौसम का भी कोई असर नही पड़ता, पानी के अंदर भी गोली चलाई जा सकती है. इसकी साफ-सफाई और मेंटेनेंस करना भी बहुत आसान है. यही कुछ कारण है, जिनकी वजह से यह आतंकवादियों की पहली पसंद बनी हुई है

23/08/2018

-Brain Test-

What word is spelled incorrectly in every single dictionary?

19/08/2018

आज हम आपको आंखों (eyes) के बारे में ऐसी ज़ानकारी देगे जो आज से पहले ना तो आपने पढ़ी होगी ना सुनी होगी. मुझे खुद रोचक तथ्य पढ़कर जो सूकून मिलता है ना वो दुनिया में कही नही है. आप भी इस सूकून के हिस्सेदार बनिए. Let’s begin…

1. हम असल में केवल 3 ही रंग देख पाते है: नीला, लाल और हरा. बाकी सारे रंग इन्हीं तीनों को मिलाकर बनते है. इन तीनों की मदद से हम 1 करोड़ रंग पहचान लेते है.

2. हमारा आधे से ज्यादा दिमाग आंखो को ही संभालने में लगा रहता है. (approx. 65%)

3. आंखो को कंट्रोल करने वाली मसल्स शरीर में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है. फोकस करने वाली मसल्स दिन में 10 लाख बार हिलती है. आपकी टांगो की मसल्स को इतना ही काम करने के लिए एक दिन में करीब 80km पैदल चलना पड़ेगा.

4. हमारी आंखो में जबरदस्त मेडिकल पाॅवर होती है. इनमें धूल, मिट्टी को छानने की क्षमता होती है. और By chance, आँख के शीशे पर थोड़ी बहुत स्क्रेच लग भी जाती है तो आंख उसे 48 घंटे के अंदर ठीक कर लेती है.

5. हमारी आंखे केवल दो कोशिकाओं (cells) की वजह से देख पाती है. Rod cells और Cone cells. हमारी आंखो में 13 करोड़ rod और 70 लाख cone cells होती है. Rod cells की मदद से ही आप अंधेरे में देख पाते है.

6. आदमी की आंख 576 मेगापिक्सल की है. इसे एक जगह फोकस करने में केवल 2 मिलीसेकंड का समय लगता है. इस जितना तेज और साफ कैमरा बनाना वैज्ञानिकों की समझ से परे है.

7. हमारी आंखो का कलर ‘melalin’ पर निर्भर करता है. नीली आंखो वाले लोगो में ज्यादा मेलालिन पाया जाता है.

8. कुछ लोगो की दोनो आँखो का रंग अलग-अलग होता है. इसे Hererochromia कहा जाता है.

9. यदि आपको नजदीक का दिखाई नही देता तो आपकी आँखो के गोले (eyeball) बड़े होते है और यदि आपको दूर का नही दिखाई देता तो ये गोले छोटे होते है.

10. नीली आँखो वाले लोग सूर्य की चमक दूसरों के मुकाबलें कम सह पाते है. और आज से 10,000 साल पहले धरती पर एक भी नीली आंखो वाला इंसान नही था. मतलब, आज धरती पर मौजूद सभी नीली आंखो वाले लोगो का पूर्वज एक ही था जो 10 हजार साल पहले पैदा हुआ था.

11. नवजात बच्चा 15 इंच की दूरी तक ही ठीक से देख पाता है. और जन्म से लेकर मौत तक आपकी आँखो का एक ही साइज रहता है. ये घटती बढ़ती नही.

12. आंखे, शरीर का दूसरा सबसे जटील (पेचीदा, complex) अंग है. (दिमाग के बाद). जिसमें 20 लाख पार्टस होते है और यह हर घंटे 4.5kb (0.034 MB) जानकारी का आदान-प्रदान करती रहती है.

13. रोने पर आपकी नाक इसलिए बहती है क्योंकि आंसू नाक के रास्ते रिसने लगते है.

14. पूरी आंख में केवल cornea (काॅर्निया) ही ऐसा टिशू है जिसमें खून नही होता. इस कारण से कार्निया को ऑक्सीज़न की जरूरत भी नही पड़ती. आंखो की कई सर्जरी में शार्क मछली की आंख का cornea यूज़ किया जाता है क्योंकि यह इंसान की cornea के बिल्कुल समान होता है.

15. जब आप किसी से बात करते है तो पलकें ज्यादा झपकती है पर जब आप कंप्यूटर स्क्रीन या कागज पर कुछ पढ़ रहे होते है तो कम झपकतीं है – इसलिए आपकी आंखे ज्यादा थकती है.

16. आंखे लगभग एक मिनट में 17 बार, एक दिन में 14,280 बार और एक साल में 52 लाख बार झपकती है. एक बार आंख झपकाने में 100 से 150 milliseconds लगते है लेकिन एक सेकंड में 5 से ज्यादा बार आँख झपकाना असंभव है. अगर पूरी जिंदगी का आंख झपकाने का समय जोड़ा जाए तो यह 1 साल से ज्यादा होगा. आँख झपकाने के दो कारण है: आँखो में नमी बनाए रखना और बाहरी कणों से आंखो को बचाना.

17. अंधेरे और रोशनी के हिसाब से हमारी आंखे खुद को एडजस्ट कर लेती है. इसे देखने के लिए एक प्रयोग करे: बल्ब बंद करके अपनी बाथरूम में जाएं, और थोड़ी देर बाद शीशे के सामने खड़े होकर बल्ब जला दे. आप शीशे में देखोगे की कैसे हमारी आंखो की पुतलियाँ सिकुड़ती है.

18. बच्चा जब तक 4 से 13 हफ्तों के नही हो जाता, तब तक वो केवल रोने की आवाज़ करता है लेकिन उनकी आँखो से आँसू नही निकलते.

19. हर 5 महीने बाद हमारी पलकें नई आती रहती है जबकि सिर के बाल 2 से 4 वर्ष बाद बदलते है.

20. करेलिया (गिरगिट) 2 अलग-अलग दिशाओं में देख सकता है, एक ही समय पर.

21. कुत्तों को हरे और लाल रंग में अंतर नही पता लगता.

22. जब हम किसी हैरान करने वाली चीज को देखते है तो हमारी आंखो की पुतलियों का साइज 45% तक बड़ा हो जाता है.

23. कई बार फोटो में हमारी आँखे लाल आ जाती है. क्योंकि फ्लैश को रेटिना की रक्त वाहिनाएँ रिफ्लेक्ट कर देती है. वही कुत्तों व अन्य जानवरों की आंखे हरी आती है. क्योंकि उनकी रेटिना के पीछे कोशिकाओं

17/08/2018

ठन गई!
मौत से ठन गई!

जूझने का मेरा इरादा न था,
मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था,

रास्ता रोक कर वह खड़ी हो गई,
यों लगा ज़िन्दगी से बड़ी हो गई।

मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं,
ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं।

मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं,
लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं?

तू दबे पांव, चोरी-छिपे से न आ,
सामने वार कर फिर मुझे आज़मा।

मौत से बेख़बर, ज़िन्दगी का सफ़र,
शाम हर सुरमई, रात बंसी का स्वर।

बात ऐसी नहीं कि कोई ग़म ही नहीं,
दर्द अपने-पराए कुछ कम भी नहीं।

प्यार इतना परायों से मुझको मिला,
न अपनों से बाक़ी हैं कोई गिला।

हर चुनौती से दो हाथ मैंने किये,
आंधियों में जलाए हैं बुझते दिए।

आज झकझोरता तेज़ तूफ़ान है,
नाव भंवरों की बांहों में मेहमान है।

टिप्पणियां पार पाने का क़ायम मगर हौसला,
देख तेवर तूफां का, तेवरी तन गई।

मौत से ठन गई!

17/08/2018

70. पहली बार चीनी भारत में ही बनाई गई थी.

69. Copy और Paste का आविष्कार अमेरिका के Larry Tesler ने किया था. Thanks Larry!

68. बताना तो नही चाह रहा था, लेकिन बता देता हूँ कि हाॅकी भारत का राष्ट्रीय खेल नही है.

67. लंदन शहर में 86 अरबपति रहते हैं, जो दुनिया के किसी भी शहर में सबसे ज्यादा हैं.

66. भारत में 100 में से 3 लोग ही Income Tax भरते है.

65. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं.

64. हमारा दिमाग खुद से एक भी चेहरा नहा बना सकता, इसलिए सपने में दिखाई देने वाला हर चेहरा कही न कही देखा हुआ होता है.

63. माइक्रोवेव में पकाई गई पहली चीज पोपकार्न थी.

62. तेंदुआ रात के अंधेरे में भी अच्छी तरह देख सकता हैं.

61. आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 अगस्त तक हम साल 2016 के सभी प्राकृतिक संसाधन प्रयोग कर चुके थे.

60. दुनिया का सबसे पहला कंप्यूटर माउस 1964 में बनाया गया था. वो भी लकड़ी से.

59. प्रिटिंग प्रेस के आविष्कार से पहले लिखते समय Comma , लगाना जरूरी नही था.

58. हर दिन 30 मिनट का व्यायाम आपको 10 प्रतिशत अधिक स्मार्ट बनाता हैं.

57. अगर आप सोचते हुए सोते हैं तो दिमाग नींद में भी सोचता रहता है जिससे आपको जागने पर आराम की फीलिंग नहीं आती और थकावट महसूस होती हैं.

56. गर्म रंग जैसे पीला, केसरिया और लाल भूख बढ़ाते हैं. यही वजह है कि कुछ रेस्टोरेंट पीला, केसरिया और लाल रंग से पेंट किए जाते हैं.

55. अभी भी जमीन के अंदर इतना सोना है कि अगर धरती पर मौजूद सभी इंसानों में बाँटने लगे तो एक इंसान के हिस्से में आधा तोला सोना आएगा.

54. मनुष्य की आईब्रो हर दो महीने में बदलती रहती हैं.

53. वीर्य में पाए जाने वाले प्रोटीन को महिलाओं की त्वचा के लिए काफी अच्छे बताए जाते हैं.

52. जनसंख्या में एक तिहाई इजाफा अनचाहे गर्भ की वजह से हो रहा हैं.

51. दुनिया में सिर्फ 2% ही व्यक्ति ऐसे है जिनकी आंखो का रंग हरा हैं.

50. दुनिया को आईफोन से परिचित कराने वाले स्‍टीव जॉब्‍स की कार पर कभी भी नंबर प्‍लेट नहीं लगा.

49. इटली में लोग नये साल पर लाल अंडरवियर को पहनना लकी मानते हैं.

48. गोल्डफिश अपनी आंखे कभी भी बंद नही करती.

47. दुनिया में सबसे ज्‍यादा रोल्‍स रॉयस कारे हांग कांग शहर में हैं. इसे सिटी ऑफ रोल्‍स रॉयस भी कहा जाता हैं.

46. औसतन एक आदमी अपनी ज़िन्दगी के 14 दिन ट्रैफिक सिग्नल पर बिता देता हैं.

45. ये केवल एक मिथ है कि पहले साल कोका कोला की सिर्फ 25 बोतलें बिकी थी. दरअसल, पहले साल कोका कोला की 25 बोतलें नही बल्कि 25 gallons syrup बिका था और इनकी हर रोज 9 गिलास की सेल होती थी.

44. रमन मैगनेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता हैं.

43. भारत में हर साल अमेरिका से दोगुने इंजीनियर बनते हैं.

42. पैदल चलते समय लगभग 10% टाईम हमारी आंखे बंद रहती हैं.

41. अगर आप मकड़ी को जलाओगे तो वह बारूद की तरह फट जाएगी.

40. नाश्ते में चाॅकलेट केक खाने से आपका वजन बहुत जल्दी कम होता हैं.

39. दुनिया में हर 60 आदमियों पर एक AK-47 हैं.

38. एक हिप्पोपोटेमस अपना मुँह 180° तक खोल सकता हैं.

37. हमारे शरीर का कंकाली ढांचा 35 साल की उम्र तक बढ़ता रहता हैं.

36. दुनिया में 6800 अलग-अलग भाषाएँ हैं.

35. अब तक दुनिया में कोई भी कुत्ता 29 साल से ज्यादा जीवित नही रह पाया हैं.

34. बुद्धिमान लोग सामान्य लोगों की तुलना में बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं.

33. महिलाओं में अक्‍सर आयरन की कमी हो जाती है लेकिन अगर आप हरी मिर्च खाने के साथ रोज खाएंगी तो आपकी यह कमी भी पूरी हो जाएगी.

32. एक इंसान लगभग 6 सैकेंड तक जम्हाई लेता हैं.

31. दुनिया में घूमने के लिए पसंद किये जाने वाले शहरों में पेरिस को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं.

30. इंसानी शरीर की चमड़ी को अगर समतल फैलाया जाए तो यह 20 स्काॅयर फ़ीट जगह को घेर लेगी.

29. दिन में एक बार चांदी के ग्लास में पानी ज़रूर पीएं. इससे गुस्सा कम आता हैं.

28. मिस्त्र के पिरामिडों का वास्तविक रंग सफेद था. समय के साथ उनका रंग मटमैला हो गया.

27. सिनेमा के पर्दे पर पहला KISS, 1927 में ‘Wings‘ मूवी में किया गया था.

26. पादने से शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता हैं.

25. काले रंग के लोगो को कम दिल का दौरा पड़ता हैं.

24. आप चौंक जायेंगे जब आप देखेंगे कि कोका कोला का इस्तेमाल टायलेट धोने में भी किया जा सकता है.

23. आपके पेट में एक दुसरा दिमाग होता है जिसे एनट्रेरिक नर्वस सिस्टम कहते हैं। इसी से अंग्रेजी में अक्सर कही जाने वाली लाइन ‘गट फीलिंग’ आती है.

22. महिलाएं सामान्य तौर पर ऐसे सवाल पुछती हैं जिनके जवाब उन्हें पहले से पता होत

03/08/2018

Address

Rudraprayag
246469

Opening Hours

Monday 6am - 6pm
Tuesday 6am - 6pm
Wednesday 6am - 6pm
Thursday 6am - 6pm
Friday 6am - 6pm
Saturday 6am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Knowledge HUB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category