27/05/2026
आज गंगाधर मैथाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी(विद्यापीठ ) के संस्कृत विभाग में अध्ययनरत आदित्य कोतवाल, अनामिका, आँचल, मनीषा, रितिका, रुचिता और स्मिका आदि छात्रों द्वारा SAN-601RP वैदिक वाङ्मय पर आधारित लघुशोध प्रबन्ध को जमा कर मौखिकी परीक्षा दी गई।
जिसमे बाह्य परीक्षक के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.सीताराम नैथानी जी एवं आन्तरिक परीक्षक के रूप में गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी (विद्यापीठ) रुद्रप्रयाग के IQAC/ NAAC प्रभारी संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने छात्रों का परीक्षण किया।