02/06/2022
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने छात्रों के लिए एक फ्री ऑनलाइन कोर्स का ऐलान किया है। इसका नाम है- 'overview of space science and technology' ( अंतरिक्ष विज्ञान और प्रद्यौगिकी का अवलोकन ) ।
इस कोर्स के जरिए छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और इससे संबंधित तकनीक के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) की ओर से मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOC) के तौर पर आयोजित किया जा रहा है।
इसमें कोई भी छात्र जो 10 वर्ष से ऊपर है, वह हिस्सा ले सकता है । कोर्स के सभी खर्च ISRO ही वहन करेगा, किसी भी अन्य प्रकार की फीस देय नही है ।
कक्षाएं 6 जून से लेकर 5 जुलाई तक चलेगी, 10 घंटे की अवधि का यह कोर्स अंग्रेजी माध्यम में संचालित की जाएगी, कोर्स पूरा करने वाले जिन छात्रों की उपस्थिति 70 फीसदी और क्विज में कम से कम 60 फीसदी अंक प्राप्त होंगे, उन्हे ISRO की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा ।
Calculas institute अपने ग्रामीण परिवेश को देखते हुए, योग्य छात्रों को इसमें सफल बनाने हेतु विशेष कक्षाओं का आयोजन करेगा, साथ ही कमजोर छात्रों तथा हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए अनुवाद सहित सभी कक्षाएं हिंदी में भी संचालित करने का यथासंभव प्रबंध करेगा ।
(नोट: कक्षाएं केवल calculas institute के पूर्व या वर्तमान छात्रों के लिए ही उपलब्ध, अधिक जानकारी के लिए संस्थान पर संपर्क करें )