Karn Classes

Karn Classes Silence is often the best answer

 , NPS और UPS में अंतर  #
25/08/2024

, NPS और UPS में अंतर #

20/10/2022
विराट बड़ा खिलाड़ी है या सचिन? यह सवाल बीते 10 सालों से हर कोई पूछ रहा है लेकिन निश्चित जवाब कोई नहीं दे सका। भारत-साउथ ...
03/10/2022

विराट बड़ा खिलाड़ी है या सचिन? यह सवाल बीते 10 सालों से हर कोई पूछ रहा है लेकिन निश्चित जवाब कोई नहीं दे सका। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 में एक घटना हुई, जिसने विराट को क्रिकेट इतिहास के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों से बड़ा बना दिया। उसके पहले आपको साल 2009 में ले चलते हैं। तारीख थी 21 दिसंबर...! जगह थी कटक का बाराबती स्टेडियम और भारत श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेल रहा था। भारत को जीत के लिए 240 रन बनाने थे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन 96* पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

43वां ओवर लेकर लसिथ मलिंगा गेंदबाजी पर आ चुके थे। भारत को जीतने के लिए 2 रन की दरकार थी। इस बीच ओवर की तीसरी गेंद मलिंगा ने डीके के पैड्स पर डाल दी और कार्तिक ने उसे फाइन लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया। इस परफेक्ट लेग ग्लांस के बूते 45 गेंदें शेष रहते भारत मुकाबला जीत चुका था और टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी। देश में जश्न का माहौल था लेकिन तभी सचिन का चेहरा उतरा हुआ नजर आया। वह दिनेश कार्तिक से कुछ कहते हुए दिखाई पड़ रहे थे। एक बार टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ के इनिंग डिक्लेयर कर देने के कारण सचिन का दोहरा शतक नहीं बन सका था और अब डीके की बाउंड्री ने शतक का मौका छीन लिया था।

बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी...! 45,000 दर्शक स्टेडियम में सांसें थाम कर विराट की 34वीं T-20 इंटरनेशनल फिफ्टी का इंतजार कर रहे थे। दिनेश कार्तिक पहले भी ऐसी सिचुएशन में फंस चुके थे और तब उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। शायद इसी वजह से उन्हें लंबे अरसे तक टीम इंडिया में मौका भी नहीं मिला था। डीके ने विराट से कहा कि मैं आपको सिंगल दे दूंगा और आप अर्धशतक पूरा कर लेना। यह सुनते ही विराट तेजी से ना बोलकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर चल पड़े। आखिरी ओवर में डीके ने खुलकर चौके-छक्के लगाए और भारत को 237 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। कार्तिक के हर शॉट पर विराट पूरे उत्साह से तालियां बजा रहे थे।

जो खिलाड़ी पर्सनल अचीवमेंट के आगे देश को रखता है, वह फैंस के दिलों में अपने लिए विशेष जगह बनाता है। इसलिए तो विराट 'किंग कोहली' कहलाता है।

डेविड मिलर की एक बेहतरीन और यादगार पारी, अपनी टीम को मैच नहीं जीता सके लेकिन देश के लिए लड़ने का ऐसा ही जज्बा होना चाहिए...
03/10/2022

डेविड मिलर की एक बेहतरीन और यादगार पारी, अपनी टीम को मैच नहीं जीता सके लेकिन देश के लिए लड़ने का ऐसा ही जज्बा होना चाहिए 106* (47) 👏❤️

26/09/2022

माँ दुर्गा का प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा पहले नवरात्रि के दिन की जाती है। इन्हें सौभाग्य और शांति की देवी माना जाता है। धन-धान्य, सौभाग्य एवं आरोग्य प्रदान करने वाली माँ शैलपुत्री का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
जय माता दी 🙏🙏🙏🙏

पहले हाई स्कूल और +2 शिक्षकों की बहाली संभावित
25/09/2022

पहले हाई स्कूल और +2 शिक्षकों की बहाली संभावित

Address

Shivajinagar, Samastipur
Rosera
848216

Telephone

+918210622631

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karn Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category