Uttarakhand success point

Uttarakhand  success point

Share

EDUCATIONAL PLATFORM

08/05/2026

Uksssc new exam calendar 2026

20/03/2026

Vdo vpdo patwari Re exam date 17 may 2026

26/09/2025

सभी विद्यालय उक्त पत्र अनुसार अपने आसपास स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के प्रतियोगि अभ्यर्थियों या उनके अभिभावक को सूचना से अवगत कराने का कष्ट करें👆👆

21/09/2025

*उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन गणेश शंकर मर्तोलिया ने पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "प्रश्न पत्र से जुड़े मात्र तीन पन्ने ही तो बाहर आए हैं, इसको पेपर लीक कहना ठीक नहीं"*

*Uksssc के अध्यक्ष का यह बयान बहुत निंदनीय है। अरे! अध्यक्ष जी 1 पेज बाहर आये या 10 पेज उससे फर्क नही पड़ता है। लीक तो लीक ही है। आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है? उत्तराखण्ड के मेहनती अभ्यर्थियों के साथ यह छलावा है और मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।*

*इस पेपर की पारदर्शिता भंग होने से प्रदेश के 1. 50 लाख से अधिक अभ्यर्थी सीधे प्रभावित हुए है, उन अभियर्थियों तथा उनके सभी अभिभावकों और UK की जनता को अब सड़कों पर उतरने की जरुरत है। आखिर मेहनती युवाओ के भविष्य के साथ ये खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा?*

21/09/2025

*आज आयोजित होने वाली Uksssc स्नातक स्तरीय VDO VPDO पटवारी लेखपाल अन्य पदों की परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं । 👍👍👍🍁🍁 All The Best🌺

*OMR सीट ध्यान पूर्वक भरें प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सॉल्व करें । पेपर में 2 घण्टे में 100 पश्न है इसलिए समय सीमा को ध्यान में रखकर प्रश्न करें । OMR भरते समय गलतियां न करें। खुद पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। प्रश्नों को ध्यान से पढे तथा उसके बाद ही उसका आंसर दें।*

*All the Best👍👍👍💐💐💐*

29/08/2025

Uksssc new exam calendar 2025

31/05/2025

वो दोस्त जिन्हें नौकरी नहीं मिली उन्हें लगता है एक नौकरी सब ठीक कर देगी नौकरी पा चुके दोस्त बताते है, यहाँ अलग तरह का संघर्ष है वो जिनके हिस्से सफलता नहीं आयी, वो काबिलियत नहीं साबित कर पाये,

और जिन्हें सफलता मिल गई वो नौकरी में उलझ कर रह गये, यहाँ सबके अपने-अपने संघर्ष है, सबके अपने-अपने..!

देखो ये सच है की नौकरी बहुत हद तक चीजें सही कर देती है, लेकिन नौकरी सबकुछ ठीक कर देगी, ये भ्रम है, मैं ऐसे तमाम लोगों को जानता हूँ जो बहुत बोझिल मन से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, उन अधिकांश लोगों के पास नौकरी है, ये लिखते हुए मैं बताना चाहता हू कि सपनों को पूरा करने का माध्यम सिर्फ नौकरी नहीं है; तुम तलाशो वो रास्ता जहाँ जिंदगी के साथ जी सको! अपने सपने, फिर वो नौकरी हो या सफलता का कोई और रास्ता
✍️📚📚Uttarakhand success point Roorkee

20/01/2025

19 jan kanisq shayak answer key

18/01/2025

*कल आयोजित होने वाली कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा की आप सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं💐💐💐💐*
*आवश्यक निर्देश-*
1- परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे।
2-OMR शीट को ध्यान पूर्वक भरे, बाकी ये बहुत आसान होती हैं भरने के लिए।
3-परीक्षा हॉल में प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़े।
4-जो प्रश्न न आते हो, उन्हें छेड़ने से बचे बल(1/4का सवाल हैं)
5- बाकी कोई निर्देश नही, कोई प्रेशर नही, टेंशन नही,गोले ही तो भरने बल😀
*एक बार पुनः सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐💐*uttarakhand Uttarakhand success point ROORKEE BY DEEPAK SIR

17/11/2024

संघर्षरत अभ्यर्थियों के लिए बिखरें हुए शब्दों में हुई कुछ पंक्तियां :-

तुम्हें क्या लगता है?
आसान होता है,
इतनी सारी असफलताओं के बाद मुस्कुराना..
हाॅं मानतें हैं, कमी रह गई होगी..

पर जब कई रातों की अधूरी नींद सवाल करने लगे तब उसका क्या,
जब आपके कई दोस्त बिछड़ गए हो
उसका क्या?
जब भविष्य की चिंता से आपका सूरत-ए-हाल बदल गया हो उसका क्या?

लड़कों को चिंता बिना नौकरी के रह नहीं सकते वर्ना समाज क्या कहेगा ?
लड़कियों को फिक्र खुद को साबित नहीं कर पाये तो,
इस बात का मलाल ताउम्र रहेगा ।

ये कहना बहुत आसान है कि
मेहनत नहीं कर रहा होगा,
कभी मेहनत से एक साल गुजार कर तो देखो,
कभी असफलता का थप्पड़ खा कर तो देखो,
फिर ये कहते हुए जँचोगे तुम कि,
मेहनत नहीं कर रहा होगा।

ऐसा भी होता है कि शीशे के सामनें भी,
खड़ा नहीं रहा जाता,
वो शीशा चिढ़ाता है और कहता है ,
ओ असफल इंसान कैसे हो?

दिमाग लथपथ सा पड़ा है, दिल जख्मी बड़ा है,
वक्त के थपेड़ो ने शरीर को भी छलनीं किया है ।

पर इतना टूटनें के बाद भी उम्मीद की एक किरण जिंदा है,
हार न माननें वालों के आगे तो मुश्किलें भी शर्मिंदा हैं।

कुछ परिणाम हमें असफल नहीं ठहरा सकते,
न - काबिलियत का ठप्पा हम पर नहीं लगा सकते,
गौर कर तू है मुसाफिर और तू सर्वश्रेष्ठ मंजिल एक दिन पायेगा,
और देखना ये जमाना जो हँस रहा है,
एक दिन तेरे लिए तालियां बजायेगा !
Uttarakhand Uttarakhand success point Roorkee

17/09/2024

Uksssc exam calender 👍👍👍2024-2025

Want your school to be the top-listed School/college in Roorkee?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Roorkee