Imperial Public School Bharapur

Imperial Public School Bharapur

Share

Education Is best weapon

Photos from Imperial Public School Bharapur's post 31/12/2025

–:खेल महाकुंभ न्याय पंचायत स्तर:–
कल दिनांक 30/12/2025 दिन मंगलवार(मंगल)(अंडर 14,बॉयज–गर्ल्स)तथा आज दिनांक 31/12/2025 दिन बुधवार(बुध)(अंडर 19 बॉयज– गर्ल्स) ग्रुप में जामिया हुसैनिया जूनियर हाईस्कूल मर्गूबपुर के ग्राउंड में एथलीट,खो–खो,कबड्डी आदि का आयोजन हुआ, जिसमें *अंडर 14 गर्ल्स और बॉयज में इंपीरियल पब्लिक स्कूल की टीम ने न्याय पंचायत स्तर* पर *प्रथम* स्थान प्राप्त कर *विधानसभा स्तर* के लिए *क्वालीफाई* किया।
*अंडर 14 ग्रुप में *60 मीटर दौड़* तथा *गोला फेंक* में फरहान पुत्र श्री फरमान ने न्याय पंचायत स्तर पर *प्रथम* स्थान तथा लॉन्ग जंप में आवेश पुत्र हारून ने *तृतीय* स्थान प्राप्त किया।
*अंडर 19 खो–खो(बॉयज) में* *इंपीरियल पब्लिक स्कूल* की टीम ने *प्रथम* स्थान प्राप्त किया और *विधानसभा स्तर* के लिए क्वालीफाई किया।
*अंडर 19* में ही
*1500 मीटर दौड़* में अनस पुत्र आरिफ,*800 मीटर दौड़* में साहिब पुत्र ज़ाकिर हुसैन ने *प्रथम* तथा *200 मीटर दौड़* में अरशद पुत्र शफीक ने *द्वितीय* तथा *अंडर 19 गोला फेंक* प्रतियोगिता में अरशद पुत्र शफीक ने *प्रथम* स्थान प्राप्त कर *विधानसभा स्तर* के लिए क्वालीफाई किया।
*100 मीटर दौड़* में अनस पुत्र आरिफ ने *तृतीय*
तथा *लॉन्ग जंप* में आदित्य पुत्र जगपाल ने भी *तृतीय* स्थान प्राप्त किया।
खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाते हैं, तनाव कम करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं; इसलिए, स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए खेलों को महत्व देना ज़रूरी है, क्योंकि यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
फुरकान अहमद

Photos from Imperial Public School Bharapur's post 14/12/2025

Imperial Public School
Vs
M.Falah-E-Darain
Sports Day 13 December
2025
आज इंपीरियल पब्लिक स्कूल के कैंपस और ग्राउंड में एथलीट,खो–खो, कबड्डी, बैडमिंटन इवेंट्स गेम हुए है,जिनका शुभारंभ बैडमिंटन गेम से हुआ।
बैडमिंटन जूनियर बॉयज में इंपीरियल विजेता रहा जबकि बैडमिंटन जूनियर गर्ल्स में म.फलाह–ए– दारैन विजेता रहे।
जूनियर कबड्डी में इंपीरियल एक तरफा 15–6 से और सब जूनियर कबड्डी में 15–12 से विजेता रहा।
खो–खो जूनियर (बॉयज),खो– खो सबजूनियर(बॉयज),
खो–खो सबजूनियर(गर्ल्स)
में भी इंपीरियल ने जीत हासिल की।
लेमन रेस में प्री प्राइमरी ग्रुप से इफ़्फत पुत्री अफजाल,प्राइमरी ग्रुप में ताबिश पुत्र हसीन,रनिंग में अरमान पुत्र मुसर्रत तथा साहिब आलम पुत्र ज़ाकिर ने म.फलाह –ए–दारैन के बच्चों को परास्त कर ट्रॉफी हासिल की और इंपीरियल स्कूल का नाम रोशन किया।
रस्साकसी(टग ऑफ वार)में जूनियर बॉयज टीम ने भी जीत हासिल की।
बैडमिंटन,कबड्डी,खो-खो,रस्साकसी,लेमन रेस,और एथलेटिक्स गेम इवेंट(रेस) में तकरीबन एक दर्जन ट्रॉफी हासिल कर इंपीरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने साबित कर दिया कि हम पढ़ाई के साथ–साथ खेल–कूद में भी अपने आपको क्षेत्रीय स्तर पर खेल हो या विधालयी स्तर पर हो उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अग्रणी रखते है।
खेल समापन के बाद बच्चों को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया गया।
इंपीरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री शहजाद कुरैशी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ रखता है, तनाव कम करता है, अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे जीवन-कौशल सिखाता है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है और शैक्षणिक व व्यावसायिक सफलता में मदद मिलती है, और यह मनोरंजन का भी एक बेहतरीन साधन है जो हमें स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या हीना कुरैशी, उपप्रधानाचार्य फुरकान अहमद,सुलेमान क़ासमी, अरशद मज़ाहिरी,मुहम्मद मुनासिब, युसरा शाबान,उद्देश्य सैनी, इफ़्फत खान,निदा अंसारी,मुस्कान राव,शबाना फातिमा,शशि देवी, जागृति चौधरी,नेहा चौधरी,अर्शी राव, शाज़िया राव,खुशी राव,मनीषा सिंह मौजूद रहें।
फुरकान अहमद

Photos from Imperial Public School Bharapur's post 17/11/2024

–:ब्लॉक लेवल अंडर–17 खो–खो प्रतियोगिता:–
आज दिनांक 17/11/2024 दिन रविवार (इतवार) को अंडर–17 कैटेगरी में इंपीरियल पब्लिक स्कूल भारापुर की टीम ने ब्लॉक लेवल पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल व अभिभावकों को गौरवान्वित किया।
ब्लॉक लेवल पर स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है।
दुआ है भविष्य में हमारे प्रतिभावान विद्यार्थी और आगे के लेवल पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करें और स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन करें।
800 मीटर दौड़ में साहिब आलम S/O ज़ाकिर ने ब्लॉक लेवल पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक लेवल पर अंडर 17 कैटेगरी में गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में अरशद S/O शफीक तथा बालिका वर्ग में चक्का फेंक प्रतियोगिता में राधिका D/O मोनू ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल स्तर से उठकर ब्लॉक लेवल तक सफर करना हम सबके लिए बड़े भाग्य की बात है।
भविष्य के लिए सभी प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सभी ऐसे ही बुलंदियों को छूते रहो और स्कूल तथा अभिभावकों का नाम रोशन करते रहों।
फुरकान अहमद

Photos from Imperial Public School Bharapur's post 09/11/2024

–:न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:–
–:खेल महाकुंभ 2024:–
आज भी न्याय पंचायत स्तर पर जामिया हुसैनिया जूनियर हाइस्कूल मरगूबपुर मुस्तफाबाद में खेल महाकुंभ 2024 का अंडर–17 लेवल पर आयोजन किया गया जिसमें न्याय पंचायत भौंरी के समस्त स्कूलों के बच्चों ने अलग–अलग खेलों में प्रतिभाग किया।
खो–खो में इंपीरियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पूरी न्याय पंचायत के स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शोएब S/O उस्मान क्लास 5th ने गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम तथा अरशद S/O शफीक क्लास 7th ने न्याय पंचायत स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं में न्याय पंचायत स्तर पर निखत D/O इसरार क्लास 5th ने गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पूरी न्याय पंचायत स्तर पर
चक्का फेंक प्रतियोगिता में राधिका D/O मोनू क्लास 8th ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिकाओं की लंबी कूद में आफ़रीन D/O अनीस क्लास 7th से न्याय पंचायत स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालकों की लंबी कूद में
आदित्य S/O जगपाल क्लास 4th ने द्वितीय स्थान तथा अमानुल्लाह S/O रिजवान क्लास 6th तृतीय स्थान प्राप्त किया।
3000 मीटर दौड़ में समीर S/O फारुख ने द्वितीय स्थान,800 मीटर दौड़ में साहिब आलम S/O ज़ाकिर हुसैन क्लास 5th ने प्रथम स्थान, मो जैद S/O याकूब ने द्वितीय स्थान,200 मीटर दौड़ में साद S/O इकराम क्लास 8th ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बच्चों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पूरी न्याय पंचायत भौंरी के तकरीबन 15 स्कूलों के बच्चों को पछाड़कर स्थान प्राप्त करना हम सबके लिए बड़ी खुशी की बात है।
दुआ है हमारे बच्चे ऐसे ही अलग–अलग स्तर पर स्थान प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन करे और अभिभावकों को और स्कूल को गौरवान्वित करें।
प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।
फुरकान अहमद

Photos from Imperial Public School Bharapur's post 08/11/2024

–:न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:–
–:खेल महाकुंभ 2024:–
आज न्याय पंचायत स्तर पर जामिया हुसैनिया मरगूबपुर मुस्तफाबाद में खेल महाकुंभ 2024 का अंडर–14 लेवल पर आयोजन किया गया जिसमें न्याय पंचायत भौंरी के समस्त स्कूलों के बच्चों ने अलग–अलग खेलों में प्रतिभाग किया।
खो–खो में इंपीरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने पूरी न्याय पंचायत के स्कूलों में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक प्रतियोगिता में उवैस S/O जावेद क्लास 6th ने न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं में न्याय पंचायत स्तर पर निस्बू D/O गुलज़ार क्लास 4th द्वितीय स्थान, जोया D/O अली अहमद क्लास 6th तृतीय स्थान।
लंबी कूद में रिहान S/O इरफान क्लास 4th से न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान तथा अबुजर S/O मसरूर क्लास 4th से न्याय पंचायत स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में
अल्फ़िज़ा D/O मुजफ्फर क्लास 3rd से न्याय पंचायत स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बच्चों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पूरी न्याय पंचायत भौंरी के तकरीबन 15 स्कूलों के बच्चों को पछाड़कर स्थान प्राप्त करना हम सबके लिए बड़ी खुशी की बात है।
दुआ है हमारे बच्चे ऐसे ही अलग–अलग स्तर पर स्थान प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन करे और अभिभावकों को और स्कूल को गौरवान्वित करें।
प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।
फुरकान अहमद

Photos from Imperial Public School Bharapur's post 02/10/2024

–:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह:–
आज गांधी जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम संस्था प्रबंधक श्री शहज़ाद कुरैशी जी ने झंडा फहराया एवं उसके पश्चात सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने गांधी जी की विचारधारा पर बच्चों को संबोधित किया।
बच्चों को अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने अलग– अलग विषय पर भी संबोधित किया।
जैसे प्रौढ़ शिक्षा एवं साक्षरता को बढ़ावा देना,समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, सादा जीवन उच्च विचार, पंत धर्म निरपेक्षता,नैतिकता, भाईचारा एवं सर्वधर्म समभाव,आदि विषयों के बारे में बच्चों को समझाया गया।
इसके बाद गांधी जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छ भारत अभियान पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं दहेज प्रथा पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली,पोस्टरों और निबंधों का अवलोकन कर बच्चों को अंक अर्जित किए जिसके आधार पर प्रबंधक श्री शहज़ाद कुरैशी,प्रधानाचार्या श्रीमति हीना कुरैशी,उप–प्रधानाचार्य श्री फुरकान अहमद ने बच्चों की प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों की सूची तैयार की,जिसको बाद में प्रधानाचार्या श्रीमति हीना कुरैशी ने बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क्लास 8th से रिया ग्रुप ने 117 अंकों के साथ, द्वितीय स्थान सीनियर क्लास 1st से जुबैरिया ग्रुप ने 116.5 अंको के साथ तथा तृतीय स्थान सीनियर क्लास 2nd से अर्शी ग्रुप ने प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में क्लास 6th से उमेरा ग्रुप ने प्रथम स्थान,
क्लास 7th से तमन्ना ग्रुप ने द्वितीय स्थान,क्लास 6th से अज़हर ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में क्लास 5th से निखत ने प्रथम स्थान,क्लास 5th से ही ज़ीनत ने द्वितीय स्थान तथा क्लास 5th से ही तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधक श्री शहज़ाद कुरैशी ने मैडल देकर सम्मानित किया।
बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप मैडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित करने से बच्चों में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का शौक जागृत होता है।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक श्री शहज़ाद कुरैशी,प्रधानाचार्या श्रीमति हीना कुरैशी, उप–प्रधानाचार्य श्री फुरकान अहमद,सुलेमान कासमी,अरशद कासमी,श्रीमति मनीषा,मिस्टर मनीष नेगी,मिस पूनम कश्यप श्रीमति शशि देवी,श्रीमति मोनिका देवी,मिस नाहिद सलमानी,मिस मुस्कान राव,मिस साईमीन राव,मिस शबाना फातिमा,मिस शिवानी जैसवाल, श्रीमति रूबी, मो.जुनैद,मो. अनस मौजूद रहे।
फुरकान अहमद।

10/09/2024

आज कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।।

22/04/2024

मां–बाप के बायस तो इस दुनिया में आए,
मां–बाप ही तो जीने का सलीका सिखाए।।।
नन्ही सी बच्ची द्वारा पढ़ी गई नजम।।

Want your school to be the top-listed School/college in Roorkee?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Laksar Road Ghorewala, Badheri Rajputan Post Bharapur Roorkee Haridwar Uttarakhand, Pin Code:
Roorkee
247667

Opening Hours

Monday 7:30am - 1:15pm
Tuesday 7:30am - 1:15pm
Wednesday 7:30am - 1:15pm
Thursday 7:30am - 1:15pm
Friday 7:30am - 12:30pm
Saturday 7:30am - 1:15pm