Maharana Pratap Inter College,Dhandhera

Maharana Pratap Inter College,Dhandhera

Share

Its a Co-Edcuational College..

10/05/2026

Date - 10-05-2026

09/05/2026
Photos from Maharana Pratap Inter College,Dhandhera's post 17/12/2025

आज स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों द्वारा गंगनहर रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया ।

Photos from Maharana Pratap Inter College,Dhandhera's post 31/10/2025

आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ढंडेरा के विद्यार्थियों ने ‘Run For Unity’ मे प्रतिभाग किया ।

Photos from Maharana Pratap Inter College,Dhandhera's post 05/09/2025

Blood Donate Camp.

Photos from Maharana Pratap Inter College,Dhandhera's post 20/08/2025

अंडर-19 द्वितीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन

रुड़की। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुरजन नगर, ढंडेरा फाटक रुड़की में आज अंडर-19 द्वितीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के संपादक अर्जुन चौधरी रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “शूटिंग बॉल खेल जो कभी ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित था, आज शहरी और पहाड़ी इलाकों में भी लोकप्रिय हो रहा है। यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि विपरीत परिस्थितियों (बाढ़ जैसी आपदा) के बावजूद बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में चैयरमेन कुंवर संजीव कुमार कुशवाहा एवं एमडी मनु प्रताप सिंह मौजूद रहे। साथ ही आर्मी स्कूल नंबर 1 रुड़की के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुभाष कुमार ने भी फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव चैंपियन सूरज रोड ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बताया कि इस चैंपियनशिप से चुने गए 12 लड़के और 12 लड़कियां गाज़ियाबाद में होने वाली नेशनल अंडर-19 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय चौधरी ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं भविष्य में भी होती रहनी चाहिए ताकि खिलाड़ी प्रदेश, समाज और परिवार का नाम रोशन कर सकें।
परिणाम बालक वर्ग पहला सेमीफाइनल: उत्तरकाशी बनाम उधम सिंह नगर, उधम सिंह नगर ने 21-12, 21-18 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल: देहरादून बनाम चमोली ने 21-18, 21-19 से जीत दर्ज की। फाइनल: चमोली बनाम उधम सिंह नगर ने 21-19, 21-18 से जीतकर पहली बार चैंपियनशिप अपने नाम की।
बालिका वर्ग पहला सेमीफाइनल: हरिद्वार बनाम देहरादून के बीच हरिद्वार ने 21-16, 21-15 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल: पौड़ी गढ़वाल बनाम नैनीताल ने 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। फाइनल: हरिद्वार बनाम नैनीताल के बीच हरिद्वार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर लगातार एक और बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।इस अवसर पर एसोसिएशन देहरादून के सचिव वीरेंद्र चौहान, उत्तराखंड कोच सैम अली, नेशनल रेफरी अभिषेक कुमार, तनु शर्मा, पूर्व नेशनल प्लेयर पुनीत चौधरी, कोच शालू और आसिफ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Photos from Maharana Pratap Inter College,Dhandhera's post 15/08/2025

आज महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ,सुरजन नगर ढंडेरा में सुबह 79वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रबंधक श्री संजीव कुमार कुशवाहा और प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता ठाकुर द्वारा देश के शहीदों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों को बताया गया कि आज का दिन हम भारतवासियों के लिए बड़ा ही ख़ास दिन है आज के दिन ही हमे अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी और यह आज़ादी हमारे देश के शहीदों के बलिदानों ने हमें दिलायी थी । नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हमारे बीच श्री प्रवीण कुशवाहा जी उपस्थित हुए ।जिन्होंने विद्यालयों के बच्चो को देश के बलिदानियों के जीवन से जुड़ी जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में उपस्थित - मनु प्रताप सिंह , शिवम लोधी, डिम्पल, जितेन्द्र कुमार , विजेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, रिंकेश, राजीव, मनव्वर अब्बासी, मालती नेगी, ऋतु वर्मा, दीपांशी, निशा, सीमा, ज़ीनत, आशा, हुमेरा, तनुजा, अज़रा, संध्या आदि उपस्थित रहे ।

Photos from Maharana Pratap Inter College,Dhandhera's post 05/06/2025

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ विद्यालय में एक सफल पौधारोपण अभियान चलाया, जिससे एक स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Photos from Maharana Pratap Inter College,Dhandhera's post 20/05/2025

सिंदूर ऑपरेशन की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई ।

Photos from Maharana Pratap Inter College,Dhandhera's post 29/03/2025

“The much-awaited moment is here! The annual results have been declared. Congratulations to everyone on your hard work and dedication. No matter the outcome, every effort brings growth and learning. Wishing you all the best for your future endeavors

Regards
Principal
Maharana Pratap Inter College

Want your school to be the top-listed School/college in Roorkee?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Dhandera
Roorkee
247666

Opening Hours

9am - 5pm