15/07/2020
अंशू पुनिया ने फिजिक्स में हासिल किए सर्वाधिक 99 अंक
रोहतक, 15 जुलाई। मॉडल स्कूल के छात्र अंशू पुनिया ने फिजिक्स में 100 में से 99 अंक हासिल कर रोहतक में टॉप किया है। अंशू पुनिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरू वीनस गिरधर को देते हुए बताया कि उन्हीं की मेहनत व लगन से उनके विद्यार्थी कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उनके द्वारा पढ़ाये गये बच्चों में फिजिक्स विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल किये हुए हैं। इस वर्ष मैं स्वयं 99 अंक हासिल कर पाया हूं। अंशू पुनिया ने बताया कि विनस गिरधर सर द्वारा पढ़ाये गये बच्चे 80 फीसदी मैरिट प्राप्त कर रहे हैं।