MR DAV College of Education, Rohtak

MR DAV College of Education, Rohtak

Share

MR DAV College of Education, Rohtak was started in the Year 2006 to further the cause of Education.

Currently Institute is running following Courses:

B.Ed
M.Ed. D.Ed./JBT
B.Ed Spl Edu MR
D.Ed Spl Edu MR

These courses are Approved by NCTE/ RCI, Govt of Haryana & Affiliated To CRSU, Jind

The Trust is also running a School, MR DAV VISHESH BAL SCHOOL, for Mentally Retarded Children .

Photos from MR DAV College of Education, Rohtak's post 03/12/2024

एमआर डीएवी संस्थान, बोहर, रोहतक में 03.12.2024 को विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष बाल स्कूल में दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, कविता पाठ, समूह नृत्य, गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डाo वैभव जिंदल ने कहा कि इस वर्ष दिव्यांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का थीम है,“विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ावा देना, ताकि एक समावेशी और सतत भविष्य का निर्माण हो सके।” इस दिन सभी के लिए अधिक समावेशी वातावरण बनाने में दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए एक वैश्विक आह्वान किया गया है। छात्र-छात्राओं ने दिव्यांगता जागरूकता से संबंधित नाटक का आयोजन किया, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य व छात्रगण उपस्थित रहे।

Photos from MR DAV College of Education, Rohtak's post 31/10/2024

एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे मनाया गया दीपावली महोत्सव

आज एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे दीपावली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्थान के निदेशक श्री वैभव जिंदल ने दीप प्रज्वल्लित कर कहा कि कार्तिक मास की पूर्णिमा को यह पर्व दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिन छात्र छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया! प्रिंसिपल कविता बल्हारा ने सभी छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाये दी! इस अवसर पर विशेष शिक्षा विभाग के को–ऑर्डिनेटर श्री मनदीप, सतनारायण सिंह, रीता, कोमल, रेणु, सुमन अन्य सदस्य व छात्रगण उपस्थित रहे।

06/07/2024

M.Ed. Admission Open for the session 2024-25

MDU affiliated & NCTE approved, NAAC accrediated Grade "A" College

Limited Seats available

Contact: 9729731477, 9588190278

MR DAV College of Education, Rohtak MR DAV College of Education, Rohtak was started in the Year 2006 to further the cause of Education.

Currently Institute is running following Courses:

B.Ed
M.Ed.
D.Ed./JBT
B.Ed Spl Edu MR
D.Ed Spl Edu MR

These courses are Approved by NCTE/ RCI, Govt of Haryana & Affiliated To CRSU, Jind

The Trust is also running a School, MR DAV VISHESH BAL SCHOOL, for Mentally Re****ed Children .

Photos from MR DAV College of Education, Rohtak's post 05/04/2024

एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली की ओर से तीन दिवसीय CRE कार्यक्रम का 03 से 05 अप्रैल तक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक श्री वैभव जिंदल ने प्रतिभागियों का स्वागत और प्रोत्साहन बढ़ाकर किया। उन्होंने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट, 2016 के मुद्दों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में राज्य के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दिव्यांगता के क्षेत्र से संबंधित रिसोर्स पर्सन्स ने प्रतिभागियों को आरपीडब्ल्यूडी एक्ट, 2016 के विभिन्न विषयों से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. ए.डी. पासवान, प्रिंसिपल, सिरतार, रोहतक ने दिव्यांगता कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। संस्थान द्वारा आयोजित CRE कार्यक्रम की सभी प्रतिभागियों ने सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर प्रोग्राम कॉर्डिनेटर श्री सिद्धार्थ कुमार, मनदीप, सतनारायण सिंह, गीता रानी, रेणु देवी, पूनम, करण व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Photos from MR DAV College of Education, Rohtak's post 09/11/2023

एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

आज दिनांक 09.11.2023 को एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे दीपावली महोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का मन मोहा। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र व छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया! संस्थान के निदेशक श्री वैभव जिंदल ने कहा कि दीपावली दीपो का त्यौहार है और सभी को प्रेमपूर्वक इस त्यौहार को मनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल कविता बल्हारा, रविता, सुषमा, नवीन कुमार, शैलेश कुमार, प्रियंका, अन्य सदस्य व छात्रगण उपस्थित रहे।

02/11/2023
Photos from MR DAV College of Education, Rohtak's post 13/10/2023

Special Campaign 3.0

Photos from MR DAV College of Education, Rohtak's post 13/10/2023

Students and Staff participated in Special Campaign 3.0

02/10/2023

एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज दिनांक 02.10.2023 को एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे 02 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक श्री वैभव जिंदल ने कहा कि देश 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मना रहा है। इससे पहले 01 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया गया और सभी विद्यार्थियों व शिक्षको ने श्रमदान किया। विशेष शिक्षा विभाग के कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री शैलेश कुमार ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने 01 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 01 घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की थी। इस अवसर पर मनदीप, रेणु देवी, कीर्ति, पूनम, अन्य सदस्य व छात्रगण उपस्थित रहे।

27/06/2023

एमआर डीएवी संस्थान में मनाया गया हेलेन केलेर दिवस

रोहतकः- दिनांक 27 जून को एमआर डीएवी संस्थान, बोहर, रोहतक में हेलेन केलेर दिवस मनाया गया। हेलेन केलेर उन महान महिलाओं में से थी जिन्होंने अपने कार्यों और सिद्धांत के बल पर दुनिया में एक अनूठी मिसाल कायम करी! वह बोलने सुनने और देखने में असमर्थ थी। हेलन केलर ने यह सिद्ध कर दिखाया था कि शरीर की अपंगता किसी व्यक्ति को पढ़ने-लिखने, बोलने और खेलने में बाधा उत्पन्न नहीं कर सकती। आलस्य और निराशा के कारण ही कोई व्यक्ति आगे नहीं बढ़ पाता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री वैभव जिंदल ने कहा कि हर एक व्यक्ति जीवन में परिश्रम, लगन और साहस से सफलता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में मनदीप, दिव्या, कीर्ति, शैलज़ा, सुमन और छात्रगण उपस्थित थे।

Want your school to be the top-listed School/college in Rohtak?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


5th KM Stone, Sonepat Road
Rohtak
124023

Opening Hours

Monday 8am - 6:30pm
Tuesday 8am - 6:30pm
Wednesday 8am - 6:30pm
Thursday 8am - 6:30pm
Friday 8am - 6:30pm
Saturday 8am - 6:30pm