Keshav Bhawan

Keshav Bhawan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Keshav Bhawan, Education, VPO BHALI ANANDPUR, Rohtak.

भाली आनंदपुर स्थित "केशव-भवन" में चल रहे शहीद पायलट संदीप पलड़वाल पुस्तकालय हेतु आनुषंगिक संगठन आर्यभट्ट अध्ययन केंद्र व ...
18/06/2019

भाली आनंदपुर स्थित "केशव-भवन" में चल रहे शहीद पायलट संदीप पलड़वाल पुस्तकालय हेतु आनुषंगिक संगठन आर्यभट्ट अध्ययन केंद्र व लवली प्रोफेशनल यूनिवसिर्टी,चंडीगढ़ के विद्यर्थियोँ ने गांव में घर-घर जाकर पुस्तक-दान लिया । गौरतलब है कि केशव-भवन की ग्रामीण विकास की सामाजिक गतिविधियों में पुस्तक-बैंक व पुस्तकालय की नित्य सेवा ग्रामीणों के सहयोग से चलती है । इसमें ग्रामीण सुबह अखबार,धार्मिक व सामाजिक पुस्तकें व अन्य पुस्तकें पढ़ते हैं व घर पर पढ़ने के लिए भी ले जाते है ।
आर्यभट्ट अध्ययन केंद्र हर वर्ष भाली गांव व आसपास के क्षेत्र से पुस्तक-दान लेता है ताकि ग्रामीणों और जिज्ञासु विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में सहयोग किया जा सके ।। ग्रामीणों ने भरपूर समर्थन देते हुए खूब पुस्तकें दान दी और इस मुहिम को खूब सराहा ।। अभियान में स्वच्छ्ता के लिए भी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया,इसके लिए पम्फलेट आदि भी वितरित किये । पुस्तक-दान लेने के इस अभियान में कमल जी,कुश जी,अरुण जी,प्रमोद जी,सत्यप्रकाश जी,नवीन जी, रविन्द्र जी,संदीप जी,महेन्द्र जी,अजय जी,सुनील जी,प्रतीक जी,मोहित जी,अंकित जी,निरंजन जी, प्रमेन्द्र जी,गौरव जी,जय भगवान जी,अमन जी,नरेन्द्र जी व अनेक साथी सम्मलित रहे ।

मूल्यों के ह्रास फलस्वरूप व गांव के प्रति हमारे दृष्टिकोण में अंतर से पलायन नही रोक पाए हैं: पवन जिंदल"मेरा गांव - मेरा ...
27/05/2019

मूल्यों के ह्रास फलस्वरूप व गांव के प्रति हमारे दृष्टिकोण में अंतर से पलायन नही रोक पाए हैं: पवन जिंदल
"मेरा गांव - मेरा तीर्थ"..."चलो गांव की ओर" नामित संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज हमारे जीवन मूल्यों में ह्रास हुआ है, जिसके कारण गांव की तरफ हमारा दृष्टिकोण बदला है जिसका प्रभाव गांव पर भी पड़ा है । यदि गाँव में सुविधाएं बढ़ेंगी तो निश्चित रूप से पलायन रुकेगा और अनेक प्रकार की कुरीतियों पर भी रोक लगेगी । उन्होंने आगे कहा कि गांव देश की प्रथम कड़ी है, गांव का विकास नहीं होगा तो देश का विकास भी रुक जाएगा । हमें अपने प्रयासों से गांव में विकास को प्राथमिकता देनी होगी तभी हम विकास की कसौटी पर खरे उतरेंगे ।
इस अवसर पर हरियाणा की शान पदमश्री कमल सिंह जी चौहान जी का भी मार्गदर्शन मिला । उन्होंने कहा कि भी किसान अपनी आय को दोगुना कर सकता है,यदि थोड़ा सा दृष्टिकोण में परिवर्तन लाए । हमारे किसान परंपरागत खेती में विश्वास रखते हैं जबकि हमारे जमीन की सेहत और उसके उत्पादक क्षमता को देखते हुए यदि हम दूसरी फसलों का उपयोग भी करें तो हम निश्चित रूप से एक नया आयाम स्थापित कर सकते हैं। बेबी कॉर्न पॉपकोर्ण के उत्पादन के क्षेत्र में हमने अटेरणा(सोनीपत) अपने आस-पास के गांव में अपने दृष्टिकोण को बदला और आज हम एक बेहतर उत्पादन और निर्यात देने में सक्षम हो पाए हैं ।मेरा किसानों से आह्वान है कि आप हम से जुड़कर नए प्रकार की खेती से जुड़ सकते हैं । और आमदन को दौगुना करने के सपने को सच कर सकते हैं । इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्तिथ जेनेसिस क्लासेस करनाल के संचालक जितेंद्र अहलावत ने कहा कि यदि हम जमीन से जुड़े अपने विद्यार्थियों को नई तकनीक व विश्वास व ऊर्जा के उत्तम संचरण से ही ही नया भारत निर्माण के सपने को सच कर सकते हैं । हमने साइंस के क्षेत्र में अनेक जमीन से जुड़े हुए विशेषकर गांव के विद्यार्थियों को तरजीह दी है और उन्होंने भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं । आइये ! हम सब प्रयास करें कि गांव का आखिरी विद्यार्थी नए भारत के निर्माण में सहायक हो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाई नवीन गोयल जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा मुझे मुख्य अतिथि बनाने के लिए समिति का धन्यवाद और हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे । राष्ट्र निर्माण में गाँव की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम में अनेक गणमान्य साथी उपस्थित रहे मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने भी भाग और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गांव का साधारण सा व्यक्ति भी आर्थिक सोच में परिवर्तन ले आए तो निश्चित रूप से नया आर्थिंक कीर्तिमान स्थापित कर सकता है । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्रामीण विकास के प्रदेश संयोजक कुलदीप जी ने भी अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनेक आर्थिक व सामाजिक विकास संभावनाएं हैं हम सब प्रयास पूर्वक इसे अंजाम देने में संकल्पबद्ध हैं और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में हम सब लगे हुए हैं और निश्चित ही ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नए लक्ष्य को हम प्राप्त करेंगे ।। मधुमक्खी पालन व्यवसाय में कंपनी स्थापित करने वाले अभिषेक शर्मा का सम्मान भी किया गया । स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परमार्थ सेवा संग़ठन के गोबिंद सिंहल जी,चमरिया गांव मे पुस्तकालय स्थापित करने हेतु देवेन्द्र हुड्डा जी,रामनिवास हुड्डा,प्रेम जी बखेता,मनोज कुण्डू जी योगाचार्य,प्राकृतिक चिकित्सक योदराज,नेत्र चिकित्सक डॉ.प्रमोद जी,डॉ.अरुण स्वामी,अमन वशिष्ट का सम्मान किया गया । मंच संचालन समाजसेवी हरिओम भाली ने किया । संगोष्ठी में सुकेश जी,जगत गिल जी,संदीप शर्मा जी,हरीओम मास्टर जी, सतपाल मास्टर जी,नवीन जी ,सुनील रोज जी ,संजीत रोज जी,कपिल गाँधी जी,कबीर गुप्ता जी,नरेन्द्र बल्हारा जी,दीपक पँघाल जी,दिनेश कांगड़ा जी,मुकेश नरवाल जी, गुलाब सिंह जी,एडवोकेट दीपक भारद्वाज जी,सुरेन्द्र जैन जी ,सत्यप्रकाश जी, संदीप जी मनोज मलिक जी,पूजा मलिक जी, ईश बजाज जी,अनिल पहलवान जी,नमन चोपड़ा जी,पदम् ढुल जी,काला मायना जी,शमशेर जी, रमेश सचदेवा जी,वीरेन्द्र नांदल जी,सुनील जैन,संदीप अहलावत जी ,रमेश अहलावत,कपूर अहलावत,पूर्व प्रचारक सतीश सिन्धवानी जी,जिला संघचालक देवेंद्र गोयल जी,नगर संघचालक सुरेश बंसल जी,डॉ. बोधिराज,मास्टर प्रदीप जी,मास्टर रणबीर बधवार जी, डॉ.आजाद बधवार जी,आजाद बाल्मीकि,दिनेश कुमार,कवि जोगेन्दर मोर,डॉ.वेद प्रकाश श्योराण जी,दर्शन अहलावत जागीर हुड्डा जी,प्रमोद नांदल जी,मनीष पोलंगी जी,श्री भगवान जी मुगाण,बलवान जी बखेता,बलवेंद्र जी,डॉ. नवदीप,संजय मलिक,जगबीर शर्मा जी, मंदीप पलडवाल जी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । वरिष्ठ पत्रकार व केशव-भवन भाली की टीम के साथ संबल बन खड़े सजंय राठी जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन के लिए सबको बधाई दी ।।

आज शाम को "चलो गांव की ओर संगोष्ठी" का आयोजन किया गया संगोष्ठी के आयोजन में मुख्य सहयोगी पुज्य बाबा बालक पुरी डेरे के मह...
26/05/2019

आज शाम को
"चलो गांव की ओर संगोष्ठी"
का आयोजन किया गया संगोष्ठी के आयोजन में मुख्य सहयोगी पुज्य बाबा बालक पुरी डेरे के महंत जी का धन्यवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.....।।
शहीद चंद्रशेखर आजाद सेवा समिति भालीआन्नदपुर के स्वयंसेवक हरिओम भाली जी, संजीत रोज जी , सुनील रोज जी, नवीन जी,अनुप सिंह जी.....।।
संतों के आशीर्वाद से ही हर कार्य निर्विघ्न रुप से संपन्न होता है आज यह अनुभव करने का अवसर मिला.....।।

ॐ नमोः नारायण

व भवन भालीआन्नदपुर में...गणतंत्र दिवस...बच्चों ने सुनाऐ देशभक्ति गीत...चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम हैं...हर ...
27/01/2019

व भवन भालीआन्नदपुर में...गणतंत्र दिवस...बच्चों ने सुनाऐ देशभक्ति गीत...चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम हैं...हर बाला देवी की प्रतीमा बच्च-बच्चा राम हैं....

आज दिनांक 24/01/2019 को गांव पटवापुर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर व् स्त्री रोग जांच शिविर लगाया गया । जिसमे डॉक्टर नीरज...
24/01/2019

आज दिनांक 24/01/2019 को गांव पटवापुर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर व् स्त्री रोग जांच शिविर लगाया गया । जिसमे डॉक्टर नीरज दुआ जी , ज्योफिल हॉस्पिटल की टीम डॉक्टर आजाद बुधवार जी ,डॉक्टर नवीन देशवाल जी , डॉक्टर ऋतू शर्मा जी ,डॉक्टर मोहित भरद्वाज जी ने रोगियो की निशुल्क जांच की व् दवाइया वितरित की ।प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन गोयल, कपिल गुप्ता जी शिरकत की।
शिविर में 120 रोगियो की जांच व् दवाइया वितरित की।
इस मौके पर आयोजक *अशोक ढुल, रामकुमार मास्टर जी, सुरेश जी, सुधीर जी , राकेश सरपंच,अनूप भाली , काला मायना, ex सरपंच डॉक्टर सुरेश,परमजीत सिंधु,राजेंद्र ढुल,पवन बल्हारा,रोहताश ,सुनील ढुल* उपस्तिथ रहे।।

आज गर्वित टीम के सहयोग से गांव भालीआन्नदपुर में "जल बचाओ अभियान" के तहत घर घर जा कर लोगों को जागरूक किया गया की "जल ही ज...
20/01/2019

आज गर्वित टीम के सहयोग से गांव भालीआन्नदपुर में

"जल बचाओ अभियान"

के तहत घर घर जा कर लोगों को जागरूक किया गया की

"जल ही जीवन है"

और जल को बचाने के लिए टूटी लगाई गई
जिसमें विकास नांदल जी प्रवीण रानी जी निशा नांदल जी पूजा शर्मा जी कार्तिक नांदल जी सिलकराम जी आशीष बुधवार जी सभी ने अपने गाँव के विकास कार्य में भाग लिया...

जल हैं तो कल हैं...

आप सभी आमंत्रित हैं...भालीआन्नदपुर रोहतक
02/01/2019

आप सभी आमंत्रित हैं...

भालीआन्नदपुर रोहतक

आज दिनाक 30-12-18 रविवार को गांव भाली आनंदपुर में  श्री स्याम बिल्डिंग मटीरियल व अटल सेवा केन्द्र द्वारा तीसरे रक्त दान ...
30/12/2018

आज दिनाक 30-12-18 रविवार को गांव भाली आनंदपुर में श्री स्याम बिल्डिंग मटीरियल व अटल सेवा केन्द्र द्वारा तीसरे रक्त दान सीवर का आयोजन किया गया जिसमे 50 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया व प्राथमिक उपचार (firsted class) की कक्षाएं भी दी गई । इस अवसर पर *अनूप जी भाली, मास्टर सतपाल जी,कुलदीप नम्बरदार , काला मायना ,राकेश,अनुज,डा अनिल भाली ,मोनू, सुरेंदर,मनोज,राजेश, सुमित दहिया* इत्यादि उपस्तिथ रहे।

मेरा गाँव- मेरा तीर्थ...आप सभी आमंत्रित हैं...रक्तदान महादान...
29/12/2018

मेरा गाँव- मेरा तीर्थ...

आप सभी आमंत्रित हैं...

रक्तदान महादान...

आज शाम भाई राजीव दीक्षित जी याद में भालीआन्नदपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया...जिस में अध्यक्षता मोनू फरमाणा(श्री बाग...
01/12/2018

आज शाम भाई राजीव दीक्षित जी याद में भालीआन्नदपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया...जिस में अध्यक्षता मोनू फरमाणा(श्री बागेराम व्यायामशाला कोच )
मुख्य वक्ता श्री मान दीपक खत्री जी रहें (भूतपूर्व एयरफोर्स सैनिक व अधिवक्ता ) दीपक जी के साथ जयप्रकाश दहिया जी(भूतपूर्व एयरफोर्स सैनिक व वर्तमान इंग्लिश शिक्षक दिल्ली सरकार) उपस्थित रहें...
भालीआन्नदपुर के जागरूक राष्ट्रवादी युवाओं ने भाग लिया । मुख्य सहयोगी श्रीमान संदीप भारत जी डोभ से रहे।

श्री बागेराम व्यायामशाला के उद्घाटन अवसर के कुछ छायाचित्र... आप भी पधारें भालीआन्नदपुर एक बार जरूर...
16/10/2018

श्री बागेराम व्यायामशाला के उद्घाटन अवसर के कुछ छायाचित्र... आप भी पधारें भालीआन्नदपुर एक बार जरूर...

आज केशव भवन भाली की तरफ से युवाओं को सरकारी योजना की जानकारी दी गई और उनको गर्वित योजना के बारे में बताएं बताया और बी.डी...
15/08/2018

आज केशव भवन भाली की तरफ से युवाओं को सरकारी योजना की जानकारी दी गई और उनको गर्वित योजना के बारे में बताएं बताया और बी.डी.ओ. ऑफिस कलानौर में में 20 अगस्त से 24 अगस्त तक होने वाली ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया गया अपने भविष्य में अच्छे रोजगार प्राप्त करने की प्रेरणा दी गई इसके लिए डीसी ऑफिस रोहतक से आए विजय रोहिल्ला जी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया

Address

VPO BHALI ANANDPUR
Rohtak
124001

Telephone

+919034729351

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Keshav Bhawan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Keshav Bhawan:

Shortcuts

Share

Category